Advertisement
RSS के इवेंट में अक्षय कुमार से विक्की कौशल तक ने की शिरकत, शिल्पा शेट्टी बोलीं- मैं मोहन भागवत की बड़ी फैन हूं
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के मुंबई में आयोजित समारोह में कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की. अक्षय कुमार से लेकर शिल्पा शेट्टी समेत कई हस्ती इस समारोह का हिस्सा बने थे. इस दौरान सभी ने संघ प्रमुख मोहन भागवत की बातें ध्यान से सूनी और उनकी तारीफ़ भी की.
Advertisement
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में देश के अलग-अलग राज्यों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में रविवार को बॉलीवुड से जुड़े कई स्टार्स को देखा गया. अक्षय कुमार, विक्की कौशल, करण जौहर, रवि दुबे, शिल्पा शेट्टी और संगीतकार प्रीतम चक्रवर्ती समारोह का हिस्सा बने और उन्होंने संघ की विचारधारा से प्रेरणा ली.
‘मुझे मोहन भागवत की बातें सुनने का मौका मिला’
बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के मुंबई में आयोजित समारोह में शामिल हुए. उन्होंने कहा कि संघ प्रमुख मोहन भागवत की बातें बहुत व्यावहारिक और ज्ञानवर्धक रहीं. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा बताया, "सबसे पहले, मैं आरएसएस को उसकी 100वीं वर्षगांठ पूरी करने पर बधाई देना चाहता हूं. आज मुझे मोहन भागवत की बातें सुनने का मौका मिला. यह पहली बार है, जब मैंने उन्हें आमने-सामने देखा और उनकी बातें सुनी. मैं बहुत प्रभावित हुआ हूं. उनकी बातें बहुत व्यावहारिक और ज्ञानवर्धक रहीं.”
Advertisement
उन्होंने कहा, "चर्चा करने के लिए बहुत सारे विषय थे. सभी से मिलकर बहुत अच्छा लगा. मैं आरएसएस को आगे के सफर के लिए बधाई देना चाहता हूं. मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं.”
Advertisement
‘मैं मोहन भागवत की बड़ी फैन हूं’
कार्यक्रम में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी पहुंची, जहां मीडिया से बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, "सबसे पहले, इस शताब्दी वर्ष पर हार्दिक बधाई. मैं मोहन भागवत की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं. मैं राष्ट्र के लिए काम करने के उनके संकल्प और समर्पण की बहुत प्रशंसा करती हूं, और मैं वास्तव में उनकी बहुत बड़ी प्रशंसक हूं क्योंकि उनके विचार मुझे प्रेरित करते हैं. मैं देश की सेवा के कार्य को और ज्यादा मन लगाकर कर पाऊंगी. मेरा मानना है कि सभी को उनके जैसे विचार रखने चाहिए.”
Advertisement
कंपोजर और गायक प्रीतम चक्रवर्ती क्या बोले?
समारोह में पहुंचे बॉलीवुड कंपोजर और गायक प्रीतम चक्रवर्ती ने कहा, "आज के कार्यक्रम में कई विषयों को शामिल किया गया और उन्हें सुनना बहुत ज्ञानवर्धक रहा. ऐसी कई बातें थीं, जो मुझे पहले नहीं पता थीं. मैं संगठन को हमारे आसपास हो रही इतनी सारी घटनाओं को उजागर करने के लिए बधाई देना चाहता हूं. मोहन भागवत ने हर चीज को अच्छे से समझाया और हर सवाल का जवाब भी बेहतरीन तरीके से दिया.”
करण जौहर ने संघ प्रमुख पर क्या कहा?
Advertisement
करण जौहर ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "आज आरएसएस शताब्दी समारोह में शामिल होकर मुझे बहुत आनंद आया. मोहन भागवत के विचार और आदर्श सुनना प्रेरणादायक था. बॉलीवुड हस्तियों को इतना समय देने के लिए हम उन्हें तहे दिल से धन्यवाद देते हैं. इस कार्यक्रम के आयोजन में शामिल सभी लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद. “
उन्होंने कहा, "मोहन भागवत के विचारों से काफी कुछ सीखने को मिलता है, लेकिन साथ ही उनका सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल है. हमने जितनी देर भी उनसे बात की, उस दौरान हम खूब हंसे भी.”
‘मोहन भागवत की विचारधारा हर किसी को प्रेरित करती है’
Advertisement
आरएसएस शताब्दी समारोह में एक्टर रवि दुबे को भी देखा गया. उन्होंने कहा, "आरएसएस को 100 वर्ष पूरे करने पर हार्दिक बधाई. इन 100 वर्षों में संगठन ने राष्ट्र निर्माण और भारत को ग्लोबल लीडर के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. मोहन भागवत की विचारधारा हर किसी को प्रेरित करती है, और मैं भी अपने सामर्थ्य के अनुसार समाज में अपना योगदान देने की कोशिश करूंगा.”
रुपाली गांगुली ने क्या कहा
टीवी की अनुपमा रुपाली गांगुली भी बीते रविवार को हुए आरएसएस के शताब्दी समारोह का हिस्सा रही, जहां उन्होंने संघ-चालक मोहन भागवत के साथ संवाद किया और उनकी बातों से समाजसेवा की प्रेरणा भी ली. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "संघचालक मोहन भागवत की उपस्थिति में रहना और उनसे संवाद करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है, और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने के समारोह का हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व की बात है. संघ परिवार के सदस्यों से मिलकर मुझे बहुत खुशी हुई. इस महत्वपूर्ण अवसर का हिस्सा बनकर मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं.”
Advertisement
पहले दिन सलमान खान ने लूटी थी महफ़िल
आरएसएस के शताब्दी समारोह में रुपाली गांगुली और शिल्पा शेट्टी के अलावा, विक्की कौशल, रवि दुबे और करण जौहर समेत कई स्टार्स को देखा गया था. पहले दिन इस आयोजन में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की मौजूदगी ने सभी का ध्यान खींचा था. कड़ी सुरक्षा के बीच जैसे ही सलमान खान कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, वहां मौजूद लोग उत्साहित हो गए. कई लोग अपने स्मार्टफोन से उनके साथ तस्वीरें लेने की कोशिश करते नजर आए. सलमान की लोकप्रियता का माहौल पूरे कार्यक्रम में साफ दिखाई दिया. उनके साथ दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिनी और पूनम ढिल्लों भी इस मौके पर मौजूद रहीं, जिससे कार्यक्रम की भव्यता और बढ़ गई. वहीं पहले दिन सलमान खान के अलावा रणबीर कपूर इस समारोह में पहुंचे थे.
ये सितारे भी आरएसएस के समारोह में हुए शामिल
Advertisement
यह भी पढ़ें
इस कार्यक्रम में रवीना टंडन, अनन्या पांडे, अदनान सामी, जैकी श्रॉफ, रूपाली गांगुली और विनीत कुमार सिंह समेत कई अन्य हस्तियां भी उपस्थित थीं. फिल्म निर्माता नितेश तिवारी, मधुर भंडारकर, महेश मांजरेकर, आनंद, एल राय, अमर कौशिक, अमित शर्मा, रमेश तौरानी और आनंद पंडित भी मौजूद थे. कार्यक्रम की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं, जिनमें सितारे दर्शकों के बीच बैठे नजर आ रहे हैं.