Advertisement
अक्षय कुमार, अनुपम खेर सहित फिल्मी जगत ने दी गणतंत्र दिवस की बधाई
गणतंत्र दिवस के अवसर पर बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए देशवासियों को बधाई दी। अक्षय कुमार, अनुपम खेर, और अन्य कलाकारों ने अपने-अपने अंदाज में भारत के संविधान और देश की महानता को सलाम किया।
Advertisement
दिग्गज अभिनेत्री और मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "हम 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाते हैं। हमारे देश के इतिहास में यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है, जब हमने खुद को औपनिवेशिक शासन के कानूनों से मुक्त किया और अपना संविधान स्थापित किया जिसका हम पालन करते हैं। इस दिन हम उन स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को भी याद करते हैं। इन स्वतंत्रता सेनानियों ने एक संप्रभु गणराज्य के लिए इस बदलाव को संभव बनाया। आप सभी को मेरी ओर से शुभकामनाएं।"
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, "आप सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।"
Advertisement
अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर एक रील साझा करते हुए प्रशंसकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामना दी।वहीं अभिनेता सुनील शेट्टी ने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर हाथ में तिरंगा लिए अपनी एक तस्वीर साझा की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "हमारा संविधान: वह बंधन जो हमें एकजुट करता है, वह शक्ति जो हमें अजेय बनाती है। संविधान - हमारी पहचान, हमारा अभिमान।"
Advertisement
Input : IANS
यह भी पढ़ें