Advertisement
Loading Ad...
पिता के निधन से टूटीं Malaika Arora को संभालते दिखे Ex- Boyfriend Arjun Kapoor, लोग कर रहे ऐसी बातें !
पिता के निधन से मलाइका अरोड़ा को गहरा सदमा लगा है। एक्ट्रेस अपने पिता के बेहद ही क़रीब थी।पिता के इस तरह से चले जाने से वो बुरी तरह से टूट गई हैं।पुलिस फ़िलहाल इस मामले की जाँच कर रही है। ऐसा बताया जा कहा है अनिल मेहता ने सुसाइड वाले दिन सुबह ही अपनी दोनों बेटियों मलाइका - अमृता को फ़ोन किया था कि अब वो थक गए हैं। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इस मुश्किल की घड़ी में मलाइका अरोड़ा को सँभालते दिखे।
Advertisement
Loading Ad...
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्ट्रेस के पिता अनिल मेहता की मौत हो गई है। अनिल मेहता ने छठी मंज़िल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। पिता के निधन से मलाइका अरोड़ा को गहरा सदमा लगा है। एक्ट्रेस अपने पिता के बेहद ही क़रीब थी।पिता के इस तरह से चले जाने से वो बुरी तरह से टूट गई हैं।पुलिस फ़िलहाल इस मामले की जाँच कर रही है। ऐसा बताया जा कहा है अनिल मेहता ने सुसाइड वाले दिन सुबह ही अपनी दोनों बेटियों मलाइका - अमृता को फ़ोन किया था कि अब वो थक गए हैं।
बता दें कि बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इस मुश्किल की घड़ी में मलाइका अरोड़ा को सँभालते दिखे।ये सभी जनाते हैं की काफ़ी टाइम से ऐसा कहा जा रहा है की मलाइका और अर्जुन एक दूसरे को सालो से डेट कर रहे हैं। हालाँकि कई बार मीडिया के गलियारों में इस तरह की खबरें भी उड़ी की दोनों का ब्रेकअप हो गया है।लेकिन अब इस दुख की घड़ी में अर्जुन कपूर मलाइका को संभलाते दिखे हैं। सोशल मीडिया पर कई वीडियो और फ़ोटोज़ वायरल हो रही हैं। जिसमें साफ़ दिख रहा है की एक्टर किस तरह से मलाइका को सँभाल रहे हैं।अर्जुन के इस Gesture को देख लोग सोशल मीडिया पर अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं।
बता दें कि मलाइका अरोड़ा के क्रिप्टिक पोस्ट को देखते हुए काफ़ी समय से ये अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि अर्जुन कपूर और उन्होंने अपनी राहें अलग कर ली हैं। ख़बरें थी की दोनों का ब्रेकअप हो गया है।काफ़ी टाइम से दोनों किसी इवेंट में भी साथ दिखाई नहीं दिए हैं। ऐसे में मीडिया के गलियारों में ऐसी ही चर्चा हो रही है की इनके बीच सब ख़त्म हो गया है।हालाँकि पिता के निधन से टूट चुकी मलाइका को जब किसी की सबसे ज़्यादा जरुरत थी। तो अर्जुन कपूर उनके लिए एक मज़बूत पिलर बनकर खड़े हुए।
बताया जा रहा है की अर्जुन कपूर एक्ट्रेस के मुंबई पहुंचने से पहले उनके घर पहुँच गए थे। इतना ही नहीं अंतिम दर्शन के दौरान भी वो मलाइका के आसपास ही रहे और उन्हें सँभालते हुए दिखाई दिए। दोनों की साथ में बातचीत करते हुए कुछ फ़ोटो भी वायरल भी हुई थी।बता दें कि अर्जुन कपूर के अलावा एक्ट्रेस के Ex- husband अरबाज खान भी दुख की इस घड़ी में उनको संभालने पहुंचे थे।वहीं करीना भी अपनी बेस्ट फ्रेंड अमृता और मलाइका को इस मुश्किल घड़ी में संभालती दिखीं। इस दौरान मलाइका अरोड़ा और उनके बेटे अरहान ने अपनी नानी जॉयस पॉलीकार्प को एक पल भी अकेले नहीं छोड़ा। मलाइका के पिता के अंतिम दर्शन करने तमाम बॉलीवुड स्टार्स पहुंचे थे।
Advertisement
Loading Ad...
यह भी पढ़ें
Loading Ad...
Loading Ad...