Advertisement

Loading Ad...

'दुनिया के नक्शे से ही मिटा दो...', कंगना रनौत ने कॉकरोच से की पाकिस्तान की तुलना, बताया आतंकवादियों से भरा देश

भारत और पाक तनाव के बीच कंगना ने पाकिस्तान के खिलाफ तीखा प्रतिक्रिया दी है. एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि "ब्लडी कॉकरोच... खौफनाक, आतंकवादियों से भरा बुरा देश... दुनिया के नक्शे से ही मिटा दिया जाना चाहिए."

Loading Ad...
ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही बॉलीवुड की बड़ी बड़ी हस्तियां इस मामले पर खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दे रही हैं और पाकिस्तान को गरिया रही हैं. हाल ही में बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी पाकिस्तान की घटिया हरकत पर अपनी नाराजगी ज़ाहिर की है.  नापाक पाकिस्तान बार बार भारत के ख़िलाफ़ कायारा हरकत कर रहा है, लेकिन भारतीय सेना उसकी नापाक कोशिशों को नाकाम कर रही है. 

पाकिस्तान पर कंगना की तीखी प्रतिक्रिया!

दरअसल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही पाकिस्तान तिलमिला हुआ है, पाकिस्तान ने 8 मई को भारत के कई हिस्सों में मिसाइलों और ड्रोन से हमले की नापाक कोशिश की थी, जिसे भारतीय सशस्त्रबलों ने नाकाम कर दिया था. वहीं अब कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक न्यूज़ रिपोर्ट को रिपोस्ट करते हुए पाकिस्तान पर गुस्सा ज़ाहिर किया है.  इस रिपोर्ट में 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में पाकिस्तान की भूमिका के लिए यूएन सिक्योरिटी काउंसिल में पाकिस्तान से पूछताछ की गई थी. 

अब इस इस रिपोर्ट को शेयर करते हुए कंगना ने पाकिस्तान के खिलाफ तीखा प्रतिक्रिया दी है. एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि  "ब्लडी कॉकरोच... खौफनाक, आतंकवादियों से भरा बुरा देश... दुनिया के नक्शे से ही मिटा दिया जाना चाहिए. "

ऑपरेशन सिंदूर पर क्या बोलीं थी कंगना?

वहीं इससे पहले कंगना ने भारत और पाक तनाव पर बयान दिया था. कंगना ने एक लीडिंग एजेंसी से बातचीत में कहा था कि “देश युद्ध की स्थिति में है और हम सभी नर्वस हैं. हमारी जो सेना है, मैंने आज भी एक नोट इंस्टाग्राम पर डाला, जो हमारी रक्षा करते हैं, भगवान उनकी रक्षा करें और उन्हें बहुत ज्यादा कामयाबी दें. हम सब प्रार्थना कर रहे हैं कि हमारा देश हर खतरे से दूर रहे. तो जैसे कहते हैं ना, हमें खतरा नहीं हम खुद खतरा हैं. सुरक्षा बल हमारी रक्षा करते हैं, भगवान उनकी रक्षा करें…पीएम मोदी ने इस ऑपरेशन का नाम ऑपरेशन सिंदूर रखा है.  हमारी माताओं और बेटियों को देखते ही उनके पतियों को गोलियों से भून दिया गया. उन मौतों का बदला लिया जा रहा है.”

भारत ने पाक को दिया मुंहतोड़ जवाब!

वहीं इस बीच भारत भी पाकिस्तान के हमले की कोशिश को नाकाम कर रहा है. पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को भारत की सेना ने पूरी ताकत से जवाब दिया और उसके रॉकेट्स और मिसाइल को हवा में ही मार गिराया. S-400 मिसाइल सिस्टम ने करीब 48 घंटे में पाकिस्तान की कमर तोड़ दी है, करीब 50 से ज्यादा ड्रोन गिराए गए, 3 फाइटर जेट्स नष्ट किए गए.  सेना ने एक बयान जारी कर बताया था 8 की रात को पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों से श्रीनगर, जम्मू, अवंतीपुरा, अमृतसर, कपूरथला, पठानकोट, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, चंडीगढ़, नल, भटिंडा,  फलौदी, भुज और समेत कई सैन्य ठिकानों पर हमला करने की थी. लेकिन भारतीय सेना ने पाकिस्तान के हमले की कोशिश को नाकाम कर दिया है.

क्यों हुआ ऑपरेशन सिंदूर!
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने 26 नाम और धर्म पूछकर टूरिस्ट्स की हत्या कर दी थी.  इस घटना से हर कोई हिल गया था.  पूरा देश भारतीय सरकार से इंसाफ की गुहार लगा रहा था और आखिरकार सरकार ने न्याय कर दिया है. इंडियन आर्मी ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत बड़ी कार्रवाई कर साबित कर दिया है कि भारत छुप बैठने वालों में से नहीं है. 
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...