Advertisement

Loading Ad...

Ekta Kapoor ने Vivian Dsena को जमकर सुनाई खरी-खरी, कहा - "काम का घमंड किसको..

एकता कपूर ने बिग बॉस 18 के वीकेंड का वार के दौरान विवियन डीसेना को जमकर लताड़ लगाई। एकता ने विवियन से कहा कि काम का घमंड दिखाने का कोई मतलब नहीं है और यह भी पूछा कि आठ साल बाद बिग बॉस में आने का क्या कारण था।

Loading Ad...
सलमान खान (Salman Khan) का मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 18 में इन दिनों काफी बवाल मच चुका है। हर दिन शो में नए-नए ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं, और घरवालों के बीच हंगामा बढ़ता ही जा रहा है। इस बार शो में टास्क को लेकर घरवालों के बीच हाथापाई और गाली-गलौज तक हो रही है। हाल ही में अरफीन खान की पत्नी सारा खान ने घर में खूब बवाल मचाया, और उनका गुस्सा देख दर्शक भी हैरान रह गए। उनका फिजिकल वायलेंस घरवालों के लिए शॉकिंग था।

अब सभी की नजरें वीकेंड का वार पर हैं, क्योंकि इस बार सलमान खान की जगह एकता कपूर और रोहित शेट्टी शो को होस्ट करेंगे। एकता कपूर अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं, और इस बार उन्होंने शो के कंटेस्टेंट्स पर जमकर फटकार लगाई। एकता कपूर अपने आने वाले प्रोजेक्ट ‘द साबरमती रिपोर्ट’ का प्रमोशन करने के लिए बिग बॉस 18 के वीकेंड का वार में पहुंची थीं, और यहां उन्होंने कंटेस्टेंट विवियन डीसेना की जमकर क्लास लगाई।


एकता ने विवियन से कहा, "आप आठ-दस साल इंडस्ट्री में काम कर चुके हैं, तो क्या हो गया? क्या अब हर किसी को आपको सिंहासन पर बिठा देना चाहिए?" इस पर विवियन ने कहा कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा था। इसके बाद एकता ने विवियन को लताड़ते हुए कहा, "काम का घमंड आप किसे दिखा रहे हो? आप घर के दूसरे कंटेस्टेंट्स से दूर रहते हो, तो अगर आपको ऐसा ही करना था तो फिर आप आठ साल बाद बिग बॉस में क्यों आए?" एकता का ये बेबाक हमला विवियन पर काफी तीखा था, लेकिन विवियन ने इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया।

एकता कपूर की बातों पर बाकी घरवाले भी सहमति जताते हुए नजर आए। एकता ने न सिर्फ विवियन, बल्कि शो के बाकी कंटेस्टेंट्स की भी क्लास लगाई। उनके इस खुलकर बोलने के अंदाज को दर्शकों ने काफी सराहा।

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

अब ये देखना दिलचस्प होगा कि इस वीकेंड का वार में और कौन-कौन से ड्रामे सामने आते हैं और कंटेस्टेंट्स की ओर से कैसी प्रतिक्रियाएं मिलती हैं। एकता कपूर की बातों के बाद घरवालों के बीच क्या माहौल बनता है, ये देखने के लिए फैंस ये देखने के लिए फैंस कि एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है।


LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...