Advertisement

Loading Ad...

उर्वशी रौतेला और TMC की पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती को ED ने भेजा समन, जानें क्या है मामला

उर्वशी रौतेला ने ‘वनएक्सबेट’ नाम की एक सट्टेबाजी ऐप का विज्ञापन किया था. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर उपलब्ध है. उसी के आधार पर उर्वशी रौतेला को पूछताछ के लिए बुलाया गया है. उनके साथ ही पूर्व टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती को अवैध सट्टेबाजी ऐप केस में समन भेजा गया है.

Loading Ad...

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला को रविवार को अवैध सट्टेबाजी ऐप केस में ईडी ने समन भेजा है. एक्ट्रेस  को 16 सितंबर को ईडी के दिल्ली मुख्यालय में पेश होने का आदेश जारी किया गया है. 

उर्वशी रौतेला से पूछताछ करेगी ईडी
 
उर्वशी रौतेला ने ‘वनएक्सबेट’ नाम की एक सट्टेबाजी ऐप का विज्ञापन किया था.  इसका वीडियो सोशल मीडिया पर उपलब्ध है.  उसी के आधार पर उर्वशी रौतेला को पूछताछ के लिए बुलाया गया है. उनके साथ ही पूर्व टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती को अवैध सट्टेबाजी ऐप केस में समन भेजा गया है, उन्हें 15 सितंबर को मुख्यालय में पेश होने को कहा गया है. 

क्या जानना चाह रही ईडी?

Loading Ad...

दरअसल, ईडी की जांच में सामने आया कि कई ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म गैरकानूनी तरीके से भारत में अपना कारोबार फैला रहे हैं.  इन्हीं में से एक है ‘वनएक्सबेट, जिसके विज्ञापनों और प्रचार-प्रसार में कई सेलेब्रिटी जुड़े पाए गए हैं. जांच एजेंसी ये समझना चाहती है कि आखिर इन सितारों की भूमिका इन ऐप्स के प्रचार और पब्लिसिटी में किस हद तक रही है. 

Loading Ad...

पिछले हफ्ते भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन से की थी पूछताछ 

इसी सिलसिले में ईडी इस ऐप का प्रचार करने वाले सभी सेलिब्रिटी से पूछताछ कर रही है.  ईडी ने पिछले सप्ताह भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन से अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में पूछताछ की थी.  इन प्लेटफॉर्म पर कथित तौर पर छद्म विज्ञापनों के लिए और उपयोगकर्ताओं से धन इकट्ठा करने के लिए कई प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया था. बताया जा रहा हा कि इसमें कई लोग पैसे लगा चुके हैं और उन्हें आर्थिक तौर पर काफी नुकसान झेलना पड़ा है. 

Loading Ad...

क्रिकेटर सुरेश रैना से भी हो चुकी है पूछताछ

एक अन्य क्रिकेटर सुरेश रैना से भी पिछले महीने एजेंसी ने पूछताछ की थी.  ईडी सट्टेबाजी ऐप्स के साथ मशहूर हस्तियों के संबंधों, अर्जित किसी भी विज्ञापन शुल्क और उनके बीच संचार के तरीके की जांच कर रहा है. 

गूगल और मेटा के प्रतिनिधियों को भी पूछताछ के लिए बुलाया था

Loading Ad...

जांच एजेंसी ने जांच के हिस्से के रूप में गूगल और मेटा (फेसबुक) के प्रतिनिधियों को भी पूछताछ के लिए बुलाया था. 

उर्वशी रौतेला का वर्क फ़्रंट

यह भी पढ़ें

उर्वशी रौतेला ने साल  2013 में सिंह साब द ग्रेट से अपने अभिनय की शुरुआत की थी. इसके बाद एक्ट्रेस ने सनम रे, ग्रेट ग्रैंड मस्ती, हेट स्टोरी 4, पागलपंती , और डाकू महाराज  जैसी फिल्मों में काम भी किया है. एक्ट्रेस ने इस साल सनी देओल की फिल्म जाट में स्पेशल डांस भी किया था. जिसे काफी पसंद किया गया था. एक्ट्रेस बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ की फिल्मों में भी काम कर लोगों का मनोरंजन कर रही है. उर्वशी रौतेला ने फिल्मों के साथ- साथ  लव डोज और बिजली की तार जैसे म्यूज़िक  वीडियो से भी लोकप्रियता हासिल की है. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...