Advertisement

Loading Ad...

क्या लो ब्लड प्रेशर बना शेफाली जरीवाला की मौत का कारण? पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार

जांच के दौरान पुलिस को शेफाली के घर से एंटी-एजिंग, स्किन ग्लो और विटामिन की गोलियां मिलीं. उनके परिवार ने बताया कि शेफाली लंबे समय से बिना डॉक्टरी सलाह के दवाइयां ले रही थीं.

Loading Ad...

एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की अचानक मौत ने प्रशंसकों के साथ ही फिल्म इंडस्ट्री को सदमे में डाल दिया है. 'कांटा लगा' फेम शेफाली म्यूजिक वीडियो और 'बिग बॉस 13' के लिए मशहूर थीं. उनकी मौत का कारण लो ब्लड प्रेशर हो सकता है. हालांकि, पुलिस और डॉक्टर पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं.

शेफाली की मौत की वजह लो ब्लड प्रेशर!

अंबोली पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात शेफाली अपने अंधेरी (मुंबई) स्थित घर में अचानक बेहोश हो गई थीं. उनके पति, अभिनेता पराग त्यागी, उन्हें तुरंत बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. कूपर अस्पताल के डॉक्टरों का प्रारंभिक अनुमान है कि उनकी मृत्यु की वजह लो ब्लड प्रेशर हो सकती है.

Loading Ad...

पुलिस जांच ने 10 लोगों के बयान दर्ज किए

Loading Ad...

पुलिस जांच में पता चला कि शुक्रवार को शेफाली के घर पर पूजा थी, जिसके लिए उन्होंने दिनभर व्रत रखा था. दोपहर 3 बजे के बाद उन्होंने फ्रिज में रखा हुआ खाना खाया था. रात करीब 10:30 बजे वह परिवार और कर्मचारियों के सामने अचानक बेहोश हो गईं. पुलिस ने शेफाली के पति, माता-पिता और घरेलू कर्मचारियों सहित 10 लोगों के बयान दर्ज किए हैं.

जांच के दौरान पुलिस को शेफाली के घर से एंटी-एजिंग, स्किन ग्लो और विटामिन की गोलियां मिलीं. उनके परिवार ने बताया कि शेफाली लंबे समय से बिना डॉक्टरी सलाह के दवाइयां ले रही थीं.

Loading Ad...

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. अंबोली पुलिस ने इस मामले में आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज की है. शेफाली के माता-पिता, जो उसी इमारत (गोल्डन रेज, शास्त्री नगर, अंधेरी) में रहते हैं, पूजा में शामिल हुए थे और बाद में चले गए थे.

ओशिवारा श्मशान घाट में हुआ शेफाली का अंतिम संस्कार 

यह भी पढ़ें

शनिवार को ओशिवारा श्मशान घाट पर शेफाली का अंतिम संस्कार हुआ, जहां उनके पति पराग बेहद भावुक नजर आए. पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही रिपोर्ट आने की उम्मीद है.फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारों ने जरीवाला के निधन पर दुख जताते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...