Advertisement

Loading Ad...

Dhurandhar 2 ने रिलीज से पहले तोड़ डाला सबसे बड़ा रिकॉर्ड, बॉलीवुड ही नहीं, अब देशभर में बनी N0.1

धुरंधर 2 Paid Preview से सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली इंडियन फिल्म बन गई है. इसने पवन कल्याण की फिल्म दे कॉल हिम OG को पीछे छोड़ दिया है. 2025 में रिलीज हुई OG के Paid Preview ने लगभग 21 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. जिसे धुरंधर 2 ने पार कर लिया है.

Loading Ad...

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर द रिवेंज लगातार चर्चाओं में बनी हुई है. फिल्म की रिलीज़ से अब कुछ ही  दिन बचे हैं और इसने बॉक्स ऑफ़िस पर एक बड़ा रिकॉर्ड बना डाला है. 

धुरंधर 2 ने पेड प्रीव्यू से कमाए कितने करोड़

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी धुरंधर: द रिवेंज की Paid Preview के हुई एडवांस बुकिंग ने कमाल कर दिया है. 13 मार्च तक फिल्म के करीब 4.7 लाख टिकट बिक चुके थे. इसने भारत में ही प्रीमियर शो के लिए लगभग 24.4 करोड़ की कमाई कर ली है. 18 मार्च को धुरधंर का पेड प्रीव्यू शो दिखाया जाएगा. जिसके लिए कई दिनों से एडवांस बुकिंग हो रही थी. 

Loading Ad...

धुरंधर 2 ने रिलीज़ से पहले तोड़ा सबसे बड़ा रिकॉर्ड

Loading Ad...

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक़, धुरंधर 2 Paid Preview से सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली इंडियन फिल्म बन गई है. इसने पवन कल्याण की फिल्म दे कॉल हिम OG को पीछे छोड़ दिया है. 2025 में रिलीज हुई OG के Paid Preview ने लगभग 21 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. जिसे धुरंधर 2 ने पार कर लिया है. 

विदेशों में भी धुरंधर 2 ने किया कमाल

Loading Ad...

अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध के बीच धुरंधर 2 को विदेशों में भी शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. ख़ासकर नॉर्थ अमेरिका और कनाडा में ओपनिंग वीकेंड के लिए लगभग 3 मिलियन डॉलर की कमाई का अंदाजा लगाया जा रहा है.इसमें क़रीब 1 मिलियन डॉलर सिर्फ प्रीमियर शो से आने की उम्मीद है. 

'धुरंधर' की री-रिलीज से बना माहौल

फिल्म के सीक्वल से पहले धुरंधर का पहला भाग भी दोबारा थियेटर्स में रिलीज किया गया है. यह फिल्म पहले ही दुनियाभर में लगभग 1350 करोड़ रुपए कमा चुकी थी.अब इसे दुनिया भर में करीब 1200 स्क्रीन्स पर दोबारा दिखाया जा रहा है, जिससे सीक्वल को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गया है. 

Loading Ad...

दूसरे पार्ट में कौन-कौन नज़र आएगा?

बता दें कि फिल्म के पहले पार्ट में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे स्टार्स दिखाई दिए थे. वहीं इसके दूसरे पार्ट में अक्षय खन्ना को छोड़कर पूरी सारी कास्ट एक बार फिर से दिखाई देगी. खबरें हैं कि फिल्म में इमरान हाशमी भी अहम रोल में नज़र आएंगे. 

धुरंधर 2 में यामी गौतम-विक्की कौशल का केमियो

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

धुरंधर 2 में कुछ स्टार्स केमियो में भी करते नज़र आ सकते हैं, खबरें है कि फिल्म में यामी गौतम और विक्की कौशल भी केमियो करते नज़र आएंगे. बताया जा रहा है कि फिल्म में उनका ख़ास रोल होगा. खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की 19 मार्च को ये फिल्म क्या धमाल मचाती है. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...