Advertisement

Loading Ad...

Dhurandhar 2 Controversy: रिलीज से पहले विवादों में घिरी 'धुरंधर द रिवेंज', सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का लगा आरोप

सिख समुदाय ने फिल्म में रणवीर सिंह के किरदार पर सवाल उठा दिए हैं. उनका कहना है कि फिल्म में सिख समुदाय की छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है. महाराष्ट्र के एक सामाजिक कार्यकर्ता विक्की थॉमस सिंह ने फिल्म के प्रोड्यूसर-डायरेक्टर और सिख का कैरेक्टर निभाने वाले एक्टर रणवीर सिंह के खिलाफ सीबीएफसी और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को लीगल नोटिस दिया है.

Loading Ad...

 बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह, आर माधवन और संजय दत्त की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. 18 मार्च को फिल्म का पेड-प्रीव्यू रखा गया है, लेकिन रिलीज होने से पहले ही फिल्म विवादों में घिरती नजर आ रही है.

रिलीज से पहले विवादों में घिरी 'धुरंधर द रिवेंज'

 सिख समुदाय ने फिल्म में रणवीर सिंह के किरदार पर सवाल उठा दिए हैं. उनका कहना है कि फिल्म में सिख समुदाय की छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है. महाराष्ट्र के एक सामाजिक कार्यकर्ता विक्की थॉमस सिंह ने फिल्म के प्रोड्यूसर-डायरेक्टर और सिख का कैरेक्टर निभाने वाले एक्टर रणवीर सिंह के खिलाफ सीबीएफसी और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को लीगल नोटिस दिया है. 

Loading Ad...

‘ये पूरे सिख समुदाय की आस्था का अपमान भी है’

Loading Ad...

नोटिस में कहा गया है कि सिख समुदाय तंबाकू नहीं खाता है और सिख धर्म में तंबाकू और धूम्रपान का सख्त निषेध है. ऐसे में फिल्म में इस तरह का सीन दिखाना न केवल धार्मिक रूप से असंवेदनशील है, बल्कि ये पूरे सिख समुदाय की आस्था का अपमान भी है. 

‘सभी दृश्य तुरंत हटाए जाएं’

Loading Ad...

विक्की थॉमस सिंह का कहना है कि फिल्म से सिख को धूम्रपान करते दिखाने वाले सभी दृश्य तुरंत हटाए जाएं. साथ ही फिल्म से जुड़े पोस्टर, ट्रेलर और अन्य प्रचार सामग्री से भी ऐसे दृश्य हटाए जाएं. 

सिख समुदाय ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की

नोटिस में फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' से ईशनिंदात्मक, आपत्तिजनक और धार्मिक रूप से असंवेदनशील सामग्री को तत्काल हटाने के लिए कहा गया है और सिख समुदाय से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के लिए भी कहा गया है, क्योंकि फिल्म में ऐसे दृश्य और प्रचार सामग्री शामिल हैं, जो सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को गंभीर रूप से आहत करते हैं. 

Loading Ad...

रणवीर सिंह के किरदार पर मचा बवाल 

फिल्म में रणवीर सिंह ने जसकीरत सिंह रंगी नाम के काल्पनिक जासूस का रोल प्ले किया है, जो हमजा अली बनकर पाकिस्तान में मौजूद दुश्मनों के बीच रहकर उनकी जानकारी भारत को देता है. फिल्म के पहले पार्ट में दिखाया गया था कि जसकीरत सिंह रंगी एक कैदी है, जिसे प्रशिक्षित करने के बाद भी पाकिस्तान भेजा गया.  अब फिल्म के दूसरे पार्ट में जसकीरत सिंह रंगी की जिंदगी से जुड़े कई राज खुलने वाले हैं. 

'धुरंधर' की री-रिलीज से बना माहौल

Loading Ad...

फिल्म के सीक्वल से पहले धुरंधर का पहला भाग भी दोबारा थियेटर्स में रिलीज किया गया है. यह फिल्म पहले ही दुनियाभर में लगभग 1350 करोड़ रुपए कमा चुकी थी.अब इसे दुनिया भर में करीब 1200 स्क्रीन्स पर दोबारा दिखाया जा रहा है, जिससे सीक्वल को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गया है. 

दूसरे पार्ट में कौन-कौन नज़र आएगा?

बता दें कि फिल्म के पहले पार्ट में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे स्टार्स दिखाई दिए थे. वहीं इसके दूसरे पार्ट में अक्षय खन्ना को छोड़कर पूरी सारी कास्ट एक बार फिर से दिखाई देगी. खबरें हैं कि फिल्म में इमरान हाशमी भी अहम रोल में नज़र आएंगे. 

Loading Ad...

धुरंधर 2 में यामी गौतम-विक्की कौशल का केमियो

यह भी पढ़ें

धुरंधर 2 में कुछ स्टार्स केमियो में भी करते नज़र आ सकते हैं, खबरें है कि फिल्म में यामी गौतम और विक्की कौशल भी केमियो करते नज़र आएंगे. बताया जा रहा है कि फिल्म में उनका ख़ास रोल होगा. खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की 19 मार्च को ये फिल्म क्या धमाल मचाती है. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...