Advertisement

Loading Ad...

कोल्ड वॉर के बीच धनश्री की चहल को धमकी, कहा- मैं भी डिसरिस्पेक्ट कर सकती थी… क्यों इमेज साफ करनी है?

Rise And Fall में पहुंची धनश्री वर्मा ने एक बार फिर तलाक और रिश्ते को लेकर खुलकर बात की. इस दौरान चहल को इनडायरेक्ट तरीके से धमकी दी. शो के तीसरे एपिसोड में वो बोलती दिखीं- क्या मैं वुमन होकर नहीं बोल सकती?

Dhanashree Verma/Yuzvendra Chahal
Loading Ad...

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी एक्स वाइफ धनश्री वर्मा टीवी से लेकर सोशल मीडिया तक सुर्खियों में रहते है. दोनों के डिवोर्स के बाद से लगातार धनश्री ट्रोल हो रही थीं. लेकिन अब सोशल मीडिया कुछ और ही कहानी बयां कर रही है. दोनों के बीच कोल्ड वार चल रही है. इसी बीच एक्ट्रेस अमेजन एमएक्स प्लेयर के शो Rise And Fall में पहुंची हुई हैं. जहां उन्होंने एक बार फिर तलाक और रिश्ते को लेकर खुलकर बात की. इस दौरान चहल को इनडायरेक्ट तरीके से धमकी दी. शो के तीसरे एपिसोड में वो बोलती दिखीं- क्या मैं वुमन होकर नहीं बोल सकती?

दरअसल शो में सभी कंटेस्टेंट दो अलग-अलग हिस्सों में बंट गए हैं. जहां एक ओर कुछ लोग पेंटहाउस में है. तो कुछ बेसमेंट वाली जिंदगी जी रहे हैं. इस दौरान धनश्री वर्मा से एक कंटेस्टेंट ने पूछा कि आपने जो पॉडकास्ट किया. उसका जो आउटकम आया, उससे आप खुश हैं. तो एक्ट्रेस ने कहा कि मैं पूरी तरह से संतुष्ट नहीं हूं.

युजवेंद्र चहल को धनश्री वर्मा ने दी धमकी!

Loading Ad...

धनश्री वर्मा ने कहा कि ”यहां दो लोग थे, जिनके बीच झगड़ा हुआ. जिसके बाद यह तय हुआ कि सबकुछ खत्म करो. तो क्यों यह सब बाद में क्रिएट करना. सबके हाथ में अपनी इज्जत होती है, और जब आप एक शादी में होते हो, तो दूसरे इंसान की इज्जत भी आपके हाथ में होती है. आकर मैं भी डिसरिस्पेक्ट कर सकती थी. वुमन होकर तुम्हें क्या लगता है? मेरे पास बोलने के लिए चीजें नहीं होंगी. लेकिन वो मेरा पति था उस वक्त भी मैं उसकी रिस्पेक्ट करती थी. लेकिन मुझे उसकी अब भी रिस्पेक्ट करनी होगी जिससे शादी की.” साथ ही दोबारा प्यार को लेकर कहा कि वो अब इंटरेस्टेड नहीं हैं.

Loading Ad...

इस दौरान धनश्री वर्मा को दूसरे कंटेस्टेंट्स का सपोर्ट भी मिला. उन्होंने कहा कि रिश्ता खत्म होने के बाद अगर किसी के बारे में गलत बोल रहे हो. तो वो बिल्कुल भी अच्छी चीज नहीं है. इस पर धनश्री वर्मा ने कहा कि खुद को इतना अच्छा दिखाना है तो काम से दिखाओ. किसी को नीचे करके खुद की इमेज क्यों साफ करनी है? साथ ही नेगेटिव पीआर करने की बात भी कही. वो कहती दिखीं कि यह सब चीजें आपकी मदद नहीं कर सकती.

इमेज क्यों साफ करनी है?- धनश्री वर्मा 

Loading Ad...

शो के दौरान धनश्री वर्मा ने यह भी कहा कि क्यों इमेज साफ करनी है, जब कोई कुछ बोल ही नहीं रहा. उन्होंने एक दूसरे को लेकर रिस्पेक्ट की बात कही है. उन्होंने आगे कहा कि एक होता है मैं कुछ भी करूं लोग मुझे कुछ बोलने नहीं वाले, कोई डर ही नहीं है. फिर भी आकर जानबूझकर बात करनी है, तो कोई बात नहीं.

यह भी पढ़ें

बता दें कि दोनों का रिश्ता खत्म होने के बाद चहल ने पॉडकास्ट में रिश्ते को लेकर काफी कुछ कहा था. साथ ही शुगर डैडी वाली टी-शर्ट पहनने को लेकर भी अपनी बात रखी थी. उसके बाद धनश्री वर्मा भी पॉडकास्ट में नजर आई थीं. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...