Advertisement

Loading Ad...

मोदी सरकार ने दीपिका पादुकोण को दी बड़ी जिम्मेदारी, मंत्रालय के साथ मिलकर करेंगी ये काम, खुशी से झूम उठे रणवीर सिंह

दीपिका पादुकोण को केंद्र सरकार ने एक बड़ी जिम्मेदारी दी है, दरअसल एक्ट्रेस को केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा पहला मानसिक स्वास्थ्य एंबेसडर नियुक्त किया गया है. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के ज़रिए इसकी जानकारी दी है.

Loading Ad...

बॉलीवुड सुपरस्टार दीपिका पादुकोण ने 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर घोषणा की कि उन्हें केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा पहला मानसिक स्वास्थ्य एंबेसडर नियुक्त किया गया है. 

देश की मेंटल हेल्थ एंबेसडर बनने पर दीपिका को गर्व

उन्होंने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और पुण्य सलिला श्रीवास्तव के साथ एक तस्वीर शेयर की. वहीं कैप्शन में दीपिका ने लिखा, "विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर, मुझे केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय का पहला मानसिक स्वास्थ्य राजदूत नियुक्त किए जाने पर बहुत गर्व है.” 

Loading Ad...

दीपिका ने की पीएम मोदी की तारीफ़ 

Loading Ad...

उन्होंने आगे कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारे देश ने मानसिक स्वास्थ्य को जन स्वास्थ्य के केंद्र में रखने के लिए सार्थक कदम उठाए हैं. अपनी यात्रा और पिछले एक दशक में हमने जो काम किया है, उससे मैंने देखा है कि जब हम एक साथ मिलकर मानसिक रूप से स्वस्थ भारत का निर्माण करते हैं, तो कितना कुछ संभव है. मैं भारत के मानसिक स्वास्थ्य ढांचे को और मजबूत करने के लिए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के मार्गदर्शन में काम करने के लिए उत्सुक हूं.”

दीपिका पर रणवीर ने लुटाया प्यार 

Loading Ad...

दीपिका के मेंटल हेल्थ एंबेसडर बनने पर उनके पति रणवीर सिंह ने भी खुशी ज़ाहिर की है. एक्टर ने कमेंट सेक्शन में दिल का इमोटिकॉन बनाते हुए लिखा, "मुझे आप पर बहुत गर्व है.”

डिप्रेशन से गुज़र चुकी हैं दीपिका!

सालों से दीपिका मानसिक स्वास्थ्य की प्रबल समर्थक रही हैं. उन्होंने लगभग एक दशक पहले डिप्रेशन से अपनी लड़ाई के बारे में पहली बार बात की थी, और उस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ी थी जिसे उस समय इंडस्ट्री में अक्सर वर्जित माना जाता था. दीपिका खुद भी एक दशक पहले डिप्रेशन से जूझ चुकी हैं और सालों तक मानसिक स्वास्थ्य की समस्या से जूझती रहीं, खासकर बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर से ब्रेकअप के बाद. 

Loading Ad...

आखिरी बार किस फिल्म में दिखी थी दीपिका 

दीपिका पादुकोण आखिरी बार रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित 'सिंघम अगेन' में नजर आई थीं, जिसमें अजय देवगन, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, करीना कपूर और अर्जुन कपूर भी थे. इस फिल्म ने दुनिया भर में लगभग 372 करोड़ रुपए की कमाई की थी.

दीपिका की नई फिल्में

Loading Ad...

बात करें दीपिका के वर्क फ़्रंट की तो जल्द ही वो शाहरुख खान के साथ फिल्म किंग में नज़र आएंगी, इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं, और ये फिल्म साल 2026 में रिलीज़ होगी. फिल्म में शाहरुख और दीपिका के साथ लंबी चौड़ी कास्ट नज़र आने वाली है. 

यह भी पढ़ें

इसके अलावा दीपिका अल्लू अर्जुन के साथ भी एक एक्शन फिल्म कर रही हैं, जिसे एटली कुमार डायरेक्ट कर रहे हैं. वहीं हाल ही में दीपिका को कल्कि पार्ट 2 से बाहर का रास्ता दिखाया गया है, इससे पहले वो स्पिरिट नाम की फिल्म से भी आउट हो चुकी हैं. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...