Advertisement

Loading Ad...

Deepika Padukone ने बेटी को दिया जन्म, Ranveer के घर आई लक्ष्मी !

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर ख़ुशियों की लहर दौड़ पड़ी है। एक्ट्रेस मां बन गई है और उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया है। रिलायंस हॉस्पिटल में दीपिका ने अपने बच्चे को जन्म दिया है। दीपिका के मां बनने से दोनों परिवार ख़ुशी के मारे झूम रहे हैं।पिता बनने के बाद से ही रणवीर सिंह की ख़ुशी का ठिकाना ही नहीं है।इस गुड न्यूज़ के सामने आने के बाद से ही बॉलीवुड स्टार्स ने भी नए नए Parents बने दीपिका और रणवीर को बधाईयां देना शुरू कर दिया है।

Loading Ad...
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर ख़ुशियों की लहर दौड़ पड़ी है। एक्ट्रेस मां बन गई है और उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया है। रिलायंस हॉस्पिटल में दीपिका ने अपने बच्चे को जन्म दिया है। दीपिका के मां बनने से दोनों परिवार ख़ुशी के मारे झूम रहे हैं।पिता बनने के बाद से ही रणवीर सिंह की ख़ुशी का ठिकाना ही नहीं है।इस गुड न्यूज़ के सामने आने के बाद से ही बॉलीवुड स्टार्स ने भी नए नए Parents बने दीपिका और रणवीर को बधाईयां देना शुरू कर दिया है।दीपिका और रणवीर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर ये जानकारी दी है की उन्हें बेबी गर्ल हुई है  सोशल मीडिया मीडिया पर लोग जमकर इस कपल पर प्यार लूटा रहे हैं और इनके बच्चे को आशीर्वाद दे रहे हैं।


दीपिका पादुकोण ने अपने प्रेगनेंसी फ़ेज़ को काफ़ी अच्छे से Enjoy किया था । एक्ट्रेस अपनी प्रेगनेंसी को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती थी। कुछ दिनों पहले ही दीपिका ने अपने प्रेग्नेंसी  फोटोशूट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी।जो की लोगों को काफ़ी पसंद आई थी।एक्ट्रेस ने ट्रांसपेरेंट ड्रेस में फोटोशूट करवाया था।जिसमें रणवीर सिंह भी उनके साथ नज़र आए थे।दीपिका के प्रेग्नेंसी  फोटोशूट पर लोगों ने खूब प्यार लुटाया था।इतना ही नहीं बॉलीवुड की बड़ी बड़ी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ़ समेत कई हस्तियों ने दीपिका के प्रेग्नेंसी  फोटोशूट पर अपना रिएक्शन दिया था।

वहीं हाल ही में दीपिका और रणवीर सिंह अपने बच्चे का स्वागत इस दुनिया में करने से पहले सिद्धिविनायक मंदिर में बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुँचे थे ।जहां दोनों के देसी अवतार ने फैंस को भी हैरान कर दिया था ।प्रेगनेंसी के दौरान दीपिका ने ख़ुद को काफ़ी अच्छे तरीक़े से स्टाइल किया था। दरअसल दीपिका ग्रीन कलर की सिल्क की साड़ी पहनकर मंदिर पहुँची थी।एक्ट्रेस ने अपने स्टाइल से सभी का दिल जीत लिया था और वो काफ़ी खूबसूरत लग रही थी।


वहीं इस दौरान रणवीर सिंह भी काफ़ी शानदार लग रहे थे।दरअसल रणवीर  वाइट कुर्ता - पजामा पहनकर मंदिर पहुँचे थे।दोनों इस दौरान हाथों में हाथ डाले दिखाई दिए, भीड़ में रणवीर अपनी पत्नी दीपिका को अच्छे से संभलाते भी दिखाई दिए।बता दें कि इन दोनों के साथ साथ इनका पूरा परिवार भी सिद्धिविनायक मंदिर में बप्पा के दर्शन करने पहुँचा था।दीपिका के माता पिता और उनकी बहन भी मंदिर पहुँची थी। वहीं रणवीर के माता पिता और उनकी बहन भी  बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुँचे थे।

बता दें कि प्रेगनेंसी के दौरान सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने  दीपिका को जमकर ट्रोल किया था। दरअसल कुछ लोगों ने दीपिका की प्रेगनेंसी को फेक बताया था।लोगों ने ये तक कह दिया था की दीपिका बेबी बंप फेक है और वो Surrogacy के ज़रिए माँ बनेंगी, लेकिन अब एक्ट्रेस के हेटर्स को करारा जवाब मिल गया है।बात करें दीपिका और रणवीर सिंह के वर्क फ़्रंट की तो जहां रणवीर सिंह जल्द ही कियारा आ़डवाणी के साथ फ़िल्म में डॉन 3 में दिखाई देंगे। वहीं इसके अलावा वो जल्द ही आदित्य धर के साथ एक एक्शन फ़िल्म भी कर रहे हैं। इतना ही एक्टर सिंघम अगेन भी दिखाई देंगे। वहीं बात करें दीपिका की तो जल्द ही वो सिंघम अगेन में दिखाई देंगी। कुछ दिनों पहले ही उनकी फ़िल्म कल्कि रिलीज़ हुई थी। जिसने बॉक्स ऑफिस पर 1100 करोड़ की कमाई की थी। वैसे फ़िलहाल तो हर कोई दीपिक रणवीर और उनके बच्चे को Blessing दे रहा हैं।
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...