Advertisement

Loading Ad...

'हाउसफुल 5' के इवेंट में बेकाबू हुई भीड़, अक्षय कुमार को जोड़ने पड़ गए हाथ!

अक्षय कुमार, जैकलीन, सोनम बाजवा समेत हाउसफुल 5 के कई सितारे हाल ही में पुणे के एक मॉल में पहुंचे थे. इवेंट शुरु होते ही भीड़ बेकाबू हो गई और कुछ लोगों ने हंगामा मचा दिया. इस दौरान अफरा-तफरी इस कदर बढ़ गई कि अक्षय कुमार को भीड़ से अपील करनी पड़ी की धक्का मुक्की मत करिए.

Loading Ad...

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म हाउसफुल 5 को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं. एक्टर कई दिनों से अपनी इस फिल्म का प्रमोशन भी कर रहे हैं. हाउसफुल 5 को लेकर लोगों में गजब का क्रेज देखने को मिल रहा है. जिसका उदाहरण पुणे के एक मॉल में देखने को मिला. 

हाउसफुल 5 की कास्ट को देख बेकाबू हुई भीड़!

फैंस अपने पसंदीदा एक्टर की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं, लेकिन जब अपने फ़ेवरेट सितारे की एक झलक पाने के लिए हजारों की भीड़ बढ़ जाए तो कई बार हालात संभालना मुश्किल हो जाता है. ऐसा ही नजारा हाल ही में पुणे में हाउसफुल 5 के इवेंट में देखने को मिला था. 

दरअसल हाल ही में अक्षय कुमार, जैकलीन, सोनम बाजवा समेत हाउसफुल 5 के कई सितारे पुणे के एक मॉल में पहुंचे थे. इवेंट शुरु होते ही भीड़ बेकाबू हो गई और कुछ लोगों ने हंगामा मचा दिया. इस दौरान अफरा-तफरी इस कदर बढ़ गई कि अक्षय कुमार को माइक उठाकर भीड़ से अपील करनी पड़ी की धक्का मुक्की मत करिए. 

Loading Ad...

इवेंट में रो पड़ी महिला!

आयोजकों को उम्मीद नहीं की थी, इस इवेंट में इतनी भीड़ आ जाएगी, जिसे काबू में करना आसान नहीं होगा. इस इवेंट के दौरान भीड़ में मौजूद कई लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी थी. इवेंट के दौरान जहां एक बच्चा भीड़ में फंस गया था और ज़ोर-जोर से रोने लगा था. वहीं एक महिला भी रोती दिखाई दी थी, जिसे भी फिल्म के स्टार्स ने संभाला था. 

Loading Ad...

‘धक्का-मुक्की मत करिए प्लीज’

बता दें कि सोशल मीडिया पर इस इवेंट की कुछ फ़ोटोज़ और वीडियो काफी वायरल हो रही है. एक वीडियो अक्षय कुमार का भी वायरल हो रहा है, जिसमें वो कहते दिख रहे हैं “धक्का-मुक्की मत करिए प्लीज. हाथ जोड़कर विनती करता हूं, यहां औरतें है, बच्चे है. मैं रिक्वेस्ट करता हूं सबसे प्लीज.” वीडियो में फिल्म के अन्य कास्ट भी भीड़ को ऐसे बेकाबू देखकर परेशान नजर आ रहे हैं. हालांकि एक्टर के कहने पर भीड़ शांत हो गई.

हाउसफुल 5 की दमदार स्टारकास्ट!

बता दें कि हाउसफुल 5 में लंबी चौड़ी स्टारकास्ट दिखाई देने वाली है. फिल्म में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, संजय दत्त, फरदीन खान, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, डिनो मोरिया, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, निकितिन धीर, रंजीत, आकाशदीप साबिर, जैकलीन फर्नांडिज, नर्गिस फाखरी, चित्रांगदा सिंह और सौंदर्य शर्मा नजर आने वाले हैं. इसके अलावा और कितने एक्टर्स हैं वो भी देखने वाला होगा. इतनी बड़ी स्टारकास्ट देखकर हर कोई चौंक गया है.

Loading Ad...
हाउसफुल फ्रेंचाइजी ने कितने करोड़ का कारोबार किया?

बता दें कि 15 साल पहले 30 अप्रेल 2010 को फिल्म हाउसफुल का पहला पार्ट रिलीज़ हुआ था. इस फिल्म ने दुनिया भर में बॉक्स ऑफ़िस पर 123.69 करोड़ की कमाई की थी. फिल्म का दूसरा पार्ट 5 अप्रेल 2012 में रिलीज़ हुआ था. जिसने बॉक्स ऑफ़िस पर 179.15 करोड़ की कमाई की थी. वहीं फिल्म का तीसरा पार्ट 6 जून 2016 में रिलीज़ हुआ था, जिसने बॉक्स ऑफ़िस पर 194.48 करोड़ की कमाई की थी. इसके अलावा फिल्म का चौथा पार्ट 25 अक्टूबर 2019 में रिलीज़ हुआ था. जिसने बॉक्स ऑफ़िस पर 280. 27 करोड़ का कारोबार किया था. इसी के साथ हाउसफुल फ्रेंचाइजी ने 777. 59 करोड़ की कमाई की है. 

यह भी पढ़ें

कब रिलीज़ होगी हाउसफुल 5!

बता दें कि हाउसफुल 5 को तरुण मनसुखानी ने डायरेक्ट किया है, जो कि इससे पहले दोस्ताना और ड्राइव का डायरेक्शन कर चुके हैं, वहीं इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है. कॉमेडी से भरपूर ये फिल्म 6 जून को थियेटर्स पर रिलीज़ होगी. देखने वाली बात तो अब ये होगी की हाउसफुल 5 लोगों का दिल जीतने में कितना कामयाब होती है. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...