Advertisement

Loading Ad...

फिल्म 'छावा' में हटाए गए विवादित सीन, 14 फरवरी को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

भारी विरोध के बाद आखिरकार विक्की कौशल की रिलीज होने वाली फिल्म 'छावा' से संभाजी महाराज और येसुबाई के डांस वाला सीन हटा दिया गया है।

Loading Ad...

फरवरी में रिलीज होने वाली विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' को लेकर भारी विरोध देखने को मिल रहा है। पिल्म के एक गाने पर सवाल उठ रहे थे। जिसे देखते हुए डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर ने घोषणा की है कि आपत्तियों से घिरा विक्की और मंदना का वो सीन फिल्म से हटा दिया गया है। 


डायरेक्टर ने राज ठाकरे से मिलने के बाद लिया फैसला 

Loading Ad...

सोमवार 27 जनवरी को फिल्म 'छावा' के डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर ने इस बात की पुष्टी कर दी है कि उस गाने से सीन्स को हटा देंगे जिसमें संभाजी महाराज अपनी पत्नी महारानी येसुबाई के साथ 'लेज़िम' डांस कर रहे हैं। यह फैसला मनसे प्रमुख राज ठाकरे से उनकी मुलाकात के बाद आया। एक आधिकारिक बयान में, लक्ष्मण ने बताया कि मराठा राजा की विरासत के सामने डांस के सीन्स कुछ भी नहीं हैं। लक्ष्मण ने कहा, 'मैंने राज ठाकरे से मुलाकात की है। वह पढ़ने वाले व्यक्ति हैं। इसलिए मैंने उनसे कुछ सुझाव और मार्गदर्शन लिया है। और मैं कह सकता हूं, उनके शब्द मेरे लिए बहुत मददगार हैं। उनसे मिलने के बाद, मैंने उन सीन्स को हटाने का फैसला किया है जहां हमने दिखाया है कि संभाजी महाराज लेज़िम डांस कर रहे थे।

Loading Ad...


डायरेक्टर ने 'छावा' पर दी सफाई

Loading Ad...

NBT की एक रिपोर्ट के अनुसार डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर ने विरोध के बाद इसपर सफाई दी और कहा कि 'जब संभाजी महाराज ने बरहानपुर में हमला किया था, तब उनकी उम्र महज 20 साल थी। हमने शिवाजी सावंत की छावा किताब के राइट्स ले लिए हैं, जिसमें उन्होंने संभाजी महाराज के होली उत्सव में भाग लेने के बारे में लिखा था। हमने महाराज को 20 साल का सोचकर वो बनाया था। यह स्पष्ट था कि उन्होंने लेज़िम पर डांस किया होगा। और क्यों न करें? लेज़िम मराठा संस्कृति का एक हिस्सा है। यह हमारा पारंपरिक डांस है। लेकिन, अगर कोई उन डांस मूव्स या लेज़िम डांस से आहत होता है, तो हम उन्हें हटा देंगे। लेज़िम छत्रपति संभाजी महाराज से बड़ा नहीं है।'


संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है फिल्म 

Loading Ad...

'छावा' मराठा शासक छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। मराठी में छावा का अर्थ है 'शेर का बच्चा'। यह फिल्म दिवंगत उपन्यासकार शिवाजी सावंत की लिखी किताब 'छावा' पर आधारित है।

जिसमें विक्की लीड रोल में हैं। सत्तारूढ़ शिवसेना और शिवाजी महाराज के वंशजों ने फिल्म की ऐतिहासिक सटीकता पर आपत्ति जताई थी। जिसके बाद सीन्स को हटा दिया गया। 


Loading Ad...

14 फरवरी को रिलीज होगी 'छावा'

यह भी पढ़ें

लक्ष्मण उतेकर ने बताया है कि फिल्म 14 फरवरी को उसी समय पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'छावा' में विक्की कौशल और रश्मिका के अलावा अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा, डायना पेंटी और दिव्या दत्ता सहित कई जाने-माने कलाकार भी हैं। वहीं 29 जनवरी को एक प्रीमियर शो भी होगा। जिसमें कुछ इतिहासकार और इतिहास का अध्ययन करने वाले लोग पहुंचेंगे और उनसे मार्गदर्शन लिया जाएगा। 


LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...