Advertisement

Loading Ad...

Allu Arjun के घर पर हुए हमले की CM Revanth Reddy ने की निंदा, बोले - ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी…

पुष्पा एक्टर अल्लू अर्जुन के हैदराबाद स्थित आवास को रविवार को निशाना बनाया गया है। बताया जा रहा है कि ओयू जेएसी से जुड़े उपद्रवियों ने अल्लू अर्जुन के आवास पर टमाटर फेंके और गमलों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है।

Loading Ad...
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन काफ़ी इन दिनों से बुरे फँसे हुए हैं। पुष्पा 2 की रिलीज़ के बाद से ही लोगों का कहना है की एक्टर राजनीति का शिकार होते दिख रहे हैं। वहीं अब ख़बरें आई हैं पुष्पा एक्टर अल्लू अर्जुन के हैदराबाद स्थित घर  को रविवार को निशाना बनाया गया है। बताया जा रहा है कि ओयू जेएसी से जुड़े उपद्रवियों ने अल्लू अर्जुन के घर पर टमाटर फेंके और गमलों को भी तहस नहस कर दिया है।दरअसल, साउथ सुपरस्टार के घर को उपद्रवियों के एक समूह ने निशाना बनाया है। हमलावरों ने एक्टर के घर पर टमाटर फेंके और परिसर में रखे गमलों को भी नुकसान पहुंचाया है। इस घटना के बाद घर पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति को संभाला और उपद्रवियों को मौके से खदेड़ दिया। वहीं इस हमले की तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने भी निंदा की है। रेवंत रेड्डी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "मैं फिल्मी हस्तियों के घरों पर हुए हमले की निंदा करता हूं. मैं राज्य के डीजीपी और शहर के पुलिस आयुक्त को कानून व्यवस्था के संबंध में सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दे रहा हूं. इस संबंध में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी. वरिष्ठ अधिकारियों को संध्या थिएटर की घटना में शामिल नहीं होने वाले पुलिसकर्मियों को कार्रवाई करने से रोकने के लिए सावधानी बरतनी चाहिए."

बता दें कि फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हैदराबाद स्थित संध्या थिएटर भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया गया था। एक्टर  को तेलंगाना हाई कोर्ट द्वारा अंतरिम जमानत दी गई थी, जबकि एक निचली अदालत ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत पर भेज दिया था।

जेल अधिकारियों को जमानत आदेश मिलने में देरी के कारण उन्हें एक रात जेल में ही बितानी पड़ी। अल्लू अर्जुन अगले दिन सुबह को चंचलगुडा सेंट्रल जेल से रिहा हुए।जेल से रिहा होने के बाद अल्लू अर्जुन मीडिया से मुखातिब हु थे। बातचीत के दौरान ‘पुष्पा’ एक्टर ने थिएटर में हुए भगदड़ को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। इसके साथ ही एक्टर ने माफी भी मांगी थी।

अल्लू अर्जुन  ने कहा था- “सहयोग के लिए आप सभी का धन्यवाद, मैं एकदम ठीक हूं। हैदराबाद में हुई घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण थी और इस पूरे मामले में मैं कानून के साथ सहयोग करने के लिए तैयार हूं, मैं कानून की इज्जत करता हूं।

उन्होंने कहा, “दुखद घटना को लेकर मेरी पूरी संवेदनाएं शोक में डूबे परिवार के साथ है। बहुत दुखद है कि परिवार फिल्म देखने आया था और उनके साथ ऐसा हुआ। जो भी हुआ, उसके लिए मैं माफी मांगता हूं, मगर ये सब मेरे नियंत्रण से बाहर की बात थी। मैं कई साल से थिएटर में जाता रहा हूं, मगर ऐसा कभी नहीं हुआ। एक बार फिर से शोक संतप्त परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। जहां तक हो सकेगा मैं परिवार का साथ दूंगा।“

बता दें कि चार दिसंबर को अल्लू अर्जुन अपनी फ़िल्म पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग के लिए हैदराबाद के संध्या थियेटर पहुँचे थे । इस दौरान एक्टर को देखने के लिए लोगों की भीड़ टूट पड़ी थी । भगदड़ के दौरान एक महिला की मौत हो गई थी । जिसके बाद ही एक्टर बुरे फँसे हुए हैं। 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...