Advertisement

Loading Ad...

Battle of Galwan पर छाए संकट के बादल, क्यों लटकी सलमान की फिल्म? मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस देगी हरी झंडी

सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान की रिलीज़ डेट टल सकती है, इसे पहले 17 अप्रैल को रिलीज़ किया जाना था. लेकिन कुछ कारणों की वजह से फिल्म को आगे खिसका दिया गया है.

Loading Ad...

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इनदिनों अपनी फिल्म बैटल ऑफ गलवान की वजह से चर्चांओं में बने हुए हैं. एक्टर के फैंस बड़े पर्दे पर उनकी इस फिल्म को देखने के लिए बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. वहीं अब फिल्म को लेकर कई रिपोर्ट नज़र आई है. जिसमें दावा किया जा रहा है कि फिल्म की रिलीज़ डेट टल सकती है. पहले ये फिल्म 17 अप्रैल हो रिलीज़ होने वाली थी. 

बैटल ऑफ गलवान की रिलीज़ डेट टली 

रिपोर्ट्स के मुताबिक़ सलमान और फिल्म की टीम दोनों ही बैटल ऑफ गलवान की रिलीज़ को आगे बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग अभी पूरी नहीं हुई है. और री-शूट में उम्मीद से ज्यादा का वक्त लग रहा है. 9 फरवरी से मुंबई की गोल्डन टोबैको फैक्ट्री में एक हफ्ते का शूट शेड्यूल शुरु होगा. इसके बाद भी कुछ दिनों की शूटिंग बाकी रहेगी और फरवरी के आख़िर तक फिल्म की शूटिंग पूरी होगी. 

Loading Ad...

मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस से लेनी पड़ेगी हरी झंडी

Loading Ad...

सोर्स की मानें तो शूट पूरा होने के बाद फिल्म के डायरेक्टर अपूर्वा लखिया री-शूट किए गए हिस्सों की एडिटिंग शुरु करेंगे. इतना ही नहीं फिल्म को मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस को भी दिखाना जरुरी है. इस प्रोसेस में भी काफी वक्त लग सकता है. वहां से हरी झंडी मिलना जरुरी है. वरना फिल्म और Delay हो सकती है.  अगर फिल्म के अंदर कुछ बदलाव करने के लिए कहा गया तो इसमें और भी ढेरी लग सकती है. जिसकी वजह से तय समय पर इसे रिलीज़ करना मुश्किल लग रहा है. यही वजह है कि मेकर्स फिल्म की रिलीज़ को 17 अप्रैल से आगे के लिए खिसका सकते है. 

सलमान खान फिल्म को लेकर हैं काफी सीरियस

Loading Ad...

सलमान खान की भी इस फिल्म को लेकर काफी सीरियस हैं, सूत्र के मुताबिक़ सलमान का मानना है कि देशभक्ति से जुड़ी इस फिल्म को लेकर जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए. एक्टर ने फिल्म की टीम से साफ़ कहा है कि बैटल ऑफ गलवान को टाइम देकर अच्छे से तैयार किया जाए. ताकि फ़ाइनल आउटफूट दमदार और असरदार हो. 

क्या इस दिन रिलीज़ होगी बैटल ऑफ गलवान?

बैटल ऑफ गलवान की रिलीज़ डेट को लेकर तरह तरह के दावे भी किए जा रहे हैं, मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सलमान खान की इस फिल्म गणतंत्र दिवस के मौके पर यानि 14 अगस्त को रिलीज़ किया जा सकता है. इसी दिन कार्तिक आर्यन की फिल्म नागजिला भी रिलीज़ हो रही है. जिसकी वजह से दोनों फिल्म में भिड़त भी देखने को मिल सकती है. 

Loading Ad...

कैसी होगी सलमान की बैटल ऑफ गलवान?

सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान की तो ये फिल्म 2020 में लद्दाख की गलवान वैली में भारत और चीन के बीच हुई लड़ाई की कहानी है. सलमान ने फिल्म में शहीद कर्नल बी संतोष बाबू का किरदार निभाया है. एक्टर की इस फिल्म ने फैंस काफी उम्मीदें लगाए बैठे हैं. सलमान खान की इस फिल्म को अपूर्व लखिया ने डायरेक्ट किया है, देशभक्ति से ओतप्रोत इस फिल्म को लेकर भी दर्शकों में ग़ज़ब का क्रेज़ बना हुआ है.

यह भी पढ़ें

फिल्म में सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह नज़र आएंगी. दोनों की जोड़ी पहली बार किसी फिल्म में साथ दिखाई देगी. फिल्म से सलमान खान का लुक पहले ही वायरल हो चुका है. अब सलमान इस फिल्म के ज़रिए लोगों का दिल जीतने आ रहे हैं. 

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...