Advertisement

Loading Ad...

चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे ने सलमान खान को पछाड़ा, बड़े-बड़े धुरंधरों की उड़ गई नींद!

चंकी पांडे के भतीजे और अनन्या पांडे के भाई अहान पांडे की फिल्म सैयारा ने पांचवे दिन बॉक्स ऑफ़िस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है, अहान पांडे ने बॉलीवुड के बड़े-बड़े धुरंधरों की छुट्टी कर दी है.

Loading Ad...

अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा थियेटर्स पर रिलीज़ हो गई है, फ़िल्म की रिलीज के बाद हर किसी को उसके ब़ॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन इंतज़ार रहता है. तो चलिए इंतज़ार किस बात का बताते हैं आपको कि मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी और आदित्य चोपड़ा द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म सैयारा ने पांचवे दिन इतने करोड़ों का बिज़नेस किया है.

पांचवे दिन कमाए इतने करोड़
चंकी पांडे के भतीजे और अनन्या पांडे के भाई अहान पांडे की फिल्म सैयारा ने पहले दिन 22 करोड़ की कमाई कर बॉक्स ऑफ़िस पर इतिहास रचा दिया था, वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 26.25 करोड़, तीसरे दिन 36. 25 करोड़ और चौथे दिन 24. 25 करोड़ की कमाई की थी. वही अब फिल्म के पांचवे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है. फ़िल्म ने पांचवे दिन 25 करोड़ की कमाई की है.  इसी के साथ सैयारा ने पाँच दिनों में 133.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

अहान पांडे ने सलमान को चटाई धूल
अहान पांडे और अनीत पड्डा की इस फिल्म सैयारा बॉक्स ऑफ़िस पर जिस तरह से कमाई कर रही है, उसने हर किसी के होश उड़ दिए हैं, अहान ने अपनी पहली फिल्म से ही बॉलीवुड के बड़े बड़े धुरंधरों को भी धूल चटा दी है. सैयारा ताबड़तोड़ कमाई करते हुए हर दिन इतिहास रच रही है और बड़े-बड़े सितारों की फिल्मों को पटखनी दे रही है. पांच दिनों में ‘सैयारा’ ने 133.75 करोड़ की कमाई करते हुए सलमान खान की सिकंदर को धूल चटा दी. ये फिल्म सिकंदर के लाइफटाइम ग्रास कलेक्शन 129.95 करोड़ को मात देकर साल 2025 की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. अब इसका अगला टारगेट स्काई फोर्स है, जिसने 134.93 करोड़ की कमाई की थी. कहना ग़लत नहीं होगा कि इस फ्रैश जोड़ी ने कमाई के लिहाज से बड़े धुरंधरों को भी पीछे छोड़ दिया है. जबकि बड़े स्टार्स के जैसे उनके पास स्टारडम तक नहीं था. फिर भी उन्होंने शानदार शुरुआत की है.

Loading Ad...

एडवांस बुकिंग से कमाए इतने करोड़ 
फिल्म के क्रेज़ को देखते हुए इसकी एडवांस बुकिंग कमाल की हुई है. सैकनिल्क ने फिल्म के प्री टिकट सेल नंबर्स भी शेयर किए हैं, जिन्हें देखने के बाद हर किसी के होश उड़ गए हैं. दरअसल सैयारा ने एंडवास बुकिंग में ही कई करोड़ों की कमाई कर ली है. इसे दो दश्कों में सबसे बड़ा डेब्यू माना जा रहा है. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक  'सैयारा' के देश भर में 2डी फॉर्मेट में पहले दिन के लिए 3 लाख 80 हजार 847 टिकटों की प्री बुकिंग हुई थी. इसी के साथ इस फिल्म ने बिना ब्लॉक सीटों के एडवांस बुकिंग में ही 9.39 करोड़ का कलेक्शन किया था. वही ब्लॉक सीटों के साथ इसकी प्री टिकट सेल से कमाई 12.49 करोड़ रुपये हुई थी. 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

 दो दर्शकों में सबसे बड़ा लॉन्च!
बता दें कि सैयारा को क्रिटिक्स और फैंस की तरफ़ से बेहद ही शानदार रिस्पांस मिल रहा है, फिल्म में अहान पांडे के अभिनय की जमकर तारीफ़ हो रही है. वही अनीत पड्डा ने भी फिल्म में शानदार काम किया है, फिल्म को लेकर जिस तरह का रिस्पांस मिल रहा है, उसे देखकर ऐसा कहा जा रहा है कि ये दो दशकों में बॉलीवुड का सबसे बड़ा लॉन्च है. फिल्म को आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है, जबकि मोहित सूरी ने इसे प्रोड्यूस किया है. देखने वाली बात तो अब ये होगी की बॉक्स ऑफ़िस पर ये फिल्म और कौनसे रिकॉर्ड अपने नाम कर पाती है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...