Advertisement

Loading Ad...

बोनी कपूर ने 'अश्लील जोक्स' विवाद पर दिया सख्त बयान, कहा- 'सीमा में रहना जरूरी'

बोनी कपूर ने हाल ही में हुए 'अश्लील जोक्स विवाद' पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि हर किसी को अपनी बातें करते समय सीमा का पालन करना चाहिए।

Loading Ad...
फिल्म निर्माता बोनी कपूर और अभिनेता अर्जुन कपूर बुधवार को ओडिशा पहुंचे। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से विधानसभा कक्ष में उन्होंने मुलाकात की और सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग (सीसीएल) के लिए उन्हें आमंत्रित किया। बोनी कपूर ने मीडिया से बात करते हुए 'अश्लील जोक्स विवाद' पर भी बात की। 

बोनी कपूर ने समय रैना के शो में रणवीर इलाहाबादिया के दिए अश्लील कमेंट्स पर कहा, “उन्हें अधिकारियों ने फटकार लगाई है और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मुझे यकीन है, और मैंने सोशल मीडिया पर उनके माफी के वीडियो को भी देखा है, उन्होंने जो कहा है मैं उसका समर्थन नहीं करता हूं।”

बंगाल टाइगर्स टीम के मालिक बोनी कपूर ने सीसीएल के बारे में कहा कि ओडिशा के कटक स्थित बारामती स्टेडियम में भी लीग के मैच खेले जाएंगे। यहां पर चार टीमें खेलेंगी। दो मैच हैं। पहला मैच पंजाब दे शेर और भोजपुरी दबंग्स के बीच और दूसरा मैच मुंबई हीरोज और बंगाल टाइगर्स के बीच होगा।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बारे में बोनी कपूर ने कहा, “मलयालम इंडस्ट्री, मराठी फिल्म इंडस्ट्री है, भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री भी है, तो ओडिशा फिल्म इंडस्ट्री क्यों नहीं हो सकती? हमने मुख्यमंत्री के साथ अपनी योजना के बारे में चर्चा की है।”

Input : IANS

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...