Advertisement
Loading Ad...
Bipasha Basu परिवार संग मना रहीं छुट्टियां, तस्वीरें शेयर कर बोलीं -माई वाइब
बिपाशा इन दिनों फ़िल्मों से ज़्यादा सोशल मीडिया पर काफ़ी एक्टिव हैं, एक्ट्रेस आए दिन सोशल मीडिया पर खुद से जुड़ी पोस्ट अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं, बिपाशा अपनी बेटी देवी और पति करण सिंह ग्रोवर संग बिताए खूबसूरत लम्हों से फैंस और फॉलोअर्स को रूबरू कराती रहती हैं। एक बार फिर एक्ट्रेस ने परिवार संग बिताए पलों को साझा किया है।
Advertisement
Loading Ad...
बॉलीवुड की बोल्ड और बेबाक़ एक्ट्रेस बिपाशा बासू अक्सर ही चर्चा में बनी रहती हैं, भले ही एक्ट्रेस इन दिनों फ़िल्मों में नजर ना आती हों, लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ़ को लेकर बिपाशा हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं, बिपाशा इन दिनों फ़िल्मों से ज़्यादा सोशल मीडिया पर काफ़ी एक्टिव हैं, एक्ट्रेस आए दिन सोशल मीडिया पर खुद से जुड़ी पोस्ट अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं, बिपाशा अपनी बेटी देवी और पति करण सिंह ग्रोवर संग बिताए खूबसूरत लम्हों से फैंस और फॉलोअर्स को रूबरू कराती रहती हैं। एक बार फिर एक्ट्रेस ने परिवार संग बिताए पलों को साझा किया है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर नई तस्वीरें शेयर कर बिपाशा बासू ने कैप्शन में लिखा “माई वाइब” । तस्वीरों में एक्ट्रेस खुश अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। इस दौरान वो लेपर्ड प्रिंट वन पीस ड्रेस में बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं। वन पीस के साथ एक्ट्रेस धूप का चश्मा भी लगाए हैं और समंदर के किनारे पोज देती देखी जा सकती हैं।
वहीं, बिपाशा ने इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन पर भी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनके साथ लाडली देवी और पति करण सिंह ग्रोवर भी नजर आ रहे हैं। बेटी को पापा करण गोद में लिए हुए हैं और बिपाशा साथ में हंसती नजर आ रही हैं। शेयर किए गए वीडियो में से एक में वो पानी के किनारे तो कभी रेत पर चलती नजर आ रही हैं।
बिपाशा अपने फैंस के साथ अक्सर जिंदगी के हसीन पल शेयर करती रहती हैं। इससे पहले उन्होंने करण के साथ पोज देते हुए कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की थीं, जिसे उन्होंने "माइन" (मेरा) कैप्शन के साथ सजाया था। एक्ट्रेस ने मां को भी जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए सोशल मीडिया पर खूबसूरत तस्वीरों के साथ भावनात्मक कैप्शन दिया।
इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर कर बिपाशा ने कैप्शन में लिखा, "यह मिलियन-वॉट की स्माइल..., मां आप बहुत सुंदर और बच्ची जैसी हैं। देवी के शब्दों में "हैप्पी बर्थडे यंग लेडी। किसी भी हीरे से ज्यादा चमकती रहो मां। हम तुमसे बहुत प्यार करते हैं।" बिपाशा ने अपनी इंस्टा स्टोरीज पर एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें उनकी मां नातिन देवी के साथ जन्मदिन का जश्न मना रही हैं। इसमें वह प्यारा सा डांस करती और उसे चूमती, बात करती नजर आ रही हैं।
बात करें बिपाशा बासू के व्रंक फ़्रंट की तो एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत फ़ैशन मॉडल के तौर पर की थी, वहीं उन्होंने साल 2001 में फ़िल्म अजनबी के ज़रिए बॉलीवुड में डेब्यू किया था। जिसके लिए उन्हें बेस्ट फ़ीमेल डेब्यू का फिल्ममेयर अवॉर्ड जीता था। वहीं इसके साथ उन्होंने हॉरर फ़िल्म राज में काम किया, जिसमें एक्ट्रेस की एक्टिंग की जमकर तारीफ़ हुई थी।
इसके अलावा बिपाशा ने बॉलीवुड में कई हिट फ़िल्मों में काम किया है। जिनमे Jism, No Entry , Dhoom 2, Corporate , Phir Hera Pheri, omkara,Race,bachna Ae Hasseno और All The Best समेत कई हिट फिल्मों में काम किया है।आख़िरी बार एक्ट्रेस साल 2015 में फ़िल्म अलोन में नज़र आई थी,इस फ़िल्म में उनके साथ करण सिंह ग्रोवर दिखाई दिए थे।बिपाशा ने साल 2016 में एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी की और 2022 में उनकी बेटा ‘देवी’ का जन्म हुआ। एक्ट्रेस अक्सर अपनी फ़ैमिली के साथ सोशल मीडिया पर फ़ोटोज़ शेयर कर चर्चा में आ जाती हैं।
Advertisement
Loading Ad...
यह भी पढ़ें
Loading Ad...
Loading Ad...