Advertisement
Bihar: मुजफ्फरपुर में निरहुआ-आम्रपाली पर केस दर्ज , 18 अक्टूबर को होगी सुनवाई
कानूनी पचड़े में फंसे भोजपुरी स्टार निरहुआ और आम्रपाली दुबे, दोनों स्टार्स के खिलाफ मुजफ्फरपुर कोर्ट में मामला दर्ज हो गया है. ये मामला अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने दर्ज कराया है.
Advertisement
भोजपुरी की आइकॉनिक जोड़ी निरहुआ और आम्रपाली दुबे फैंस की पहली पसंद हैं. उन्हें देखने के लिए सड़कों पर फैंस की भीड़ उमड़ पड़ती है, लेकिन इसी भीड़ और जाम की वजह से निरहुआ और आम्रपाली दोनों ही कानूनी पचड़े में फंस चुके हैं.
मुजफ्फरपुर में निरहुआ और आम्रपाली दुबे पर केस दर्ज
दोनों स्टार्स के खिलाफ मुजफ्फरपुर कोर्ट में मामला दर्ज हो गया है. ये मामला अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने दर्ज कराया है.
Advertisement
अधिवक्ता सुधीर कुमार का कहना है कि निरहुआ और आम्रपाली की वजह से सड़क पर जाम लगा और जाम में एंबुलेंस भी फंस गई. आईएएनएस से बातचीत में अधिवक्ता ने कहा, "मुजफ्फरपुर कोर्ट में हमने भोजपुरी स्टार निरहुआ और आम्रपाली, मुजफ्फरपुर के एसडीओ तुषार कुमार और चित्रलेखा शॉपिंग मॉल के मालिक पर आपराधिक मुकदमा दर्ज कराया है. कुल पांच लोगों पर आपराधिक मामला दर्ज कराया है."
Advertisement
मामले की अगली सुनवाई 18 अक्टूबर को होगी
उन्होंने आगे कहा कि 4 अक्टूबर को कलमबाग चौक जाम कर दिया गया, जिसमें एक एंबुलेंस लंबे समय तक फंसी रही और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. मामले की अगली सुनवाई 18 अक्टूबर को होगी. वकील ने एक्टर विजय की रैली में हुई भगदड़ का हवाला भी दिया. उन्होंने कहा कि स्टार्स को देखने आई भीड़ में ही हादसे होते हैं और आम जनता को झेलना पड़ता है.
Advertisement
विजय की रैली में भगदड़ की वजह से गई थी 41 लोगों की जान
इससे पहले साउथ एक्टर विजय की रैली में भगदड़ की वजह से लगभग 41 लोगों ने अपनी जान गंवाई और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे. एक्टर को देखने के लिए हजारों की भीड़ जुट गई.
पुलिस ने शुरुआती जांच में पाया कि मैदान में 3 से 4 हजार लोगों के आने का इंतजाम किया गया था, लेकिन वहां लगभग तीस हजार लोग पहुंच गए. इतना ही नहीं, रैली में एक्टर को दोपहर 12 से लेकर 3 बजे तक आना था, लेकिन एक्टर खुद रैली में 7 बजे पहुंचे और भाषण दिया, लेकिन तभी अफवाह फैली कि रैली में एक बच्ची लापता हो गई है. एक्टर ने तुरंत अपने कर्मचारियों से बच्ची को ढूंढने के लिए कहा, लेकिन तभी अचानक भगदड़ मच गई.
Advertisement
यह भी पढ़ें
अब एक्टर विजय खुद पीड़ित परिवारों से बात कर रहे हैं और जान गंवाने वाले परिवारों को मुआवजा भी दे रहे हैं. हाल ही में उन्होंने 4 से 5 परिवारों से वीडियो कॉल के जरिए बात की है.