Advertisement
Bigg Boss 19: पलट गई घर की सत्ता, तान्या मित्तल बनीं महारानी, अमाल मलिक ने हाथों से खिलाया खाना
बिग बॉस 19 में हाल ही में नेहल चुदासमा को घर से बाहर का रास्ता दिखाया था, लेकिन फिर उनको सीक्रेट हाउस में भेज दिया गया, जहां से वे सब कंटेस्टेंट पर नजर बनाए हुए हैं, लेकिन अब लगता है कि घर की सत्ता ही पलट गई है क्योंकि घर की महारानी तान्या मित्तल बन गई हैं.
Advertisement
बिग बॉस 19 में पहले दिन से ही हंगामा देखने को मिल रहा है. साथ ही, शो में एक के बाद एक ट्विस्ट फैंस का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं.
घर की महारानी तान्या मित्तल बन गई हैं
शो में हाल ही में नेहल चुदासमा को घर से बाहर का रास्ता दिखाया था, लेकिन फिर उनको सीक्रेट हाउस में भेज दिया गया, जहां से वे सब कंटेस्टेंट पर नजर बनाए हुए हैं, लेकिन अब लगता है कि घर की सत्ता ही पलट गई है क्योंकि घर की महारानी तान्या मित्तल बन गई हैं.
Advertisement
प्रोमो में क्या दिखाया गया?
Advertisement
कलर्स टीवी ने शो का नया प्रोमो जारी किया है जिसमें सभी लोग मिलकर तान्या मित्तल की टांग खींच रहे हैं. प्रोमो में शहबाज आवाज लगाते हैं- महारानी के लिए परात में खाना आ रहा है..तभी गौरव खन्ना कहते हैं, "तान्या का अलग ही शो चल रहा है..."
तान्या आगे कहती हैं- खाने की प्लेट शहबाज लेकर आया है..खाने खिलाने खुद अमाल आ रहा है और पानी पिलाएंगे ये…. एक्ट्रेस का इशारा जीशान की तरफ होता है.
Advertisement
प्रोमो में आगे अमाल मलिक आते हैं और तान्या से पूछते हैं कि खाना क्यों नहीं खा रही हो तुम, जिसके बाद वे खुद अपने हाथों से तान्या को खाना खिलाते हैं. अमाल तान्या को अपने हाथों से इतना खिला देते हैं कि वे खुद को हाथी कहने पर मजबूर हो जाती हैं. कुल मिलाकर शो का नया प्रोमो काफी मजेदार है.
इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 6 सदस्य
इस बार घर से बेघर होने के लिए 6 कंटेस्टेंट पर तलवार लटकी हुई है. प्रणीत मोरे के साथ-साथ उनकी टीम के अन्य सदस्य अवेज दरबार, अशनूर कौर, गौरव खन्ना, मृदुल तिवारी और नीलम गिरी नॉमिनेट हुए हैं.
Advertisement
घर में मौजूद हैं 15 कंटेस्टेंट मौजूद
इस समय घर में 16 कंटेस्टेंट मौजूद हैं. इसमें बसीर अली, गौरव खन्ना, फरहाना, आवेज दरबार, अभिषेक बजाज, तान्या मित्तल, अशनूर कौर, अमाल मलिक, आईजी प्रणित मोरे, कुनिका सदानंद, जीशान कादरी, शहबाज़, नीलम गिरी और मृदुल हैं. नेहल चुडासमा को बिग बॉस ने सीक्रेट रूम में भेज दिया है.
इस हफ्ते कौन होगा बेघर
Advertisement
बता दें कि बिग बॉस सीज़न 19 के घर से फ़िलहाल दो लोगों की छुट्टी हो गई है, दरअसल शो से नगमा मिराजकर और नतालिया जानोसजेक बेघर हो चुकी हैं, दोनों कुछ ख़ास गेम नहीं खेल रही थी, जिसकी वजह से दर्शकों ने इन दोनों को सबसे कम वोट मिले थे, जिसके चलके शो से इनका सफ़र खत्म हो गया है.
यह भी पढ़ें
खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की प्रणीत मोरे, अवेज दरबार, अशनूर कौर, गौरव खन्ना, मृदुल तिवारी और नीलम गिरी में से इस हफ्ते कौन बेघर होता है. फ़िलहाल प्रणीत मोरे और नीलम पर खतरे की घंटी लटकी हुई हैं, नॉमिनेटिड सदस्यों में से इन दोनों के बेघर होन का चांस ज्यादा लग रहे हैं.