Advertisement
Bigg Boss 19: 'गौहर खान उसे लेने...'Awez Darbar के बेघर होते ही भड़के Elvish Yadav, सोशल मीडिया पर भी मच रहा बवाल
बिग बॉस 19 के घर से आवेज दरबार का सफ़र ख़त्म हो गया है. एक महीने के अंदर ही शो से उनकी छुट्टी हो गई है. आवेज दरबार तगड़ी फैन-फॉलोइंग होने के बावजूद एलिमिनेशन से बच नहीं पाए. वहीं एब एल्विश यादव ने इसे लेकर अपनी नाराजगी ज़ाहिर की है.
Advertisement
बिग बॉस सीजन 19 में इन दिनों जमकर हंगामा देखने को मिल रहा है, शो से अब तक दो कंटेस्टेंट्स की छुट्टी हुई थी. वहीं अब सलमान के शो से तीसरा कंटेस्टेंट भी बेघर हो गया है.
शो से बेघर हुए आवेज दरबार
दरअसल बिग बॉस के घर से आवेज दरबार का सफ़र ख़त्म हो गया है. एक महीने के अंदर ही शो से उनकी छुट्टी हो गई है. आवेज दरबार तगड़ी फैन-फॉलोइंग होने के बावजूद एलिमिनेशन से बच नहीं पाए. उन्हें नॉमिनेट कंटेस्टेंट्स गौरव खन्ना, मृदुल तिवारी, अशनूर कौर, प्रणित मोरे और नीलम गिरी में से सबसे कम वोट मिले थे, जिसके चलते वो शो से बेघर हो गए.
Advertisement
आवेज के बेघर होते ही भड़के एल्विश यादव
Advertisement
आवेज दरबार के एलिमिनेशन से जहां अभिषेक बजाज, अशनूर कौर, नेहल, प्रणित मोरे और गौरव खन्ना काफी दुखी नज़र आए थे. वहीं बिग बॉस ओटीटी सीज़न 2 के विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव ने आवेज के बेघर होन पर अपनी नाराजगी ज़ाहिर की है.
‘ये बहुत अनफेयर है, मुझे ये सही नहीं लगा’
Advertisement
आवेज से शो से बेघर होते ही एल्विश यादव ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें उन्होंने कहा, "अभी-अभी इवेंट खत्म हुआ और पता चला कि बिग बॉस से आवेज भाई बाहर हो गया है और गौहर आई थी उसे समझाने कि कैसे उसको ज्यादा दिखना है. क्या नहीं कर रहा, क्या गलत कर रहा है, क्या सही कर रहा है और उसी दिन उसको निकाल दिया तो मुझे ये थोड़ा अनफेयर लगा क्योंकि उसको ले जाने तो नहीं आई होगी. उसको समझाने आई थी तो उसको आगे तक रखना चाहिए था और वह बहुत अच्छा खेल रहा था. यह बहुत अनफेयर है. मुझे यह सही नहीं लगा.”
आवेज के बेघर होते ही भड़के लोग
Advertisement
आवेज दरबार के शो से बेघर होने के बाद से ही फैंस सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं, लोग इस एलिमिनेशन को अनफेयर बता रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “Abhi awez ko gameplay karne keliye kaha aur ab evicted, unfair eviction.”
इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “Awez ke liye subscribscen liya tha ab uninstall karra hu hotstar.”
इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, “Unfair eviction Ek chance Milana chahiye tha after Gauhar Khan”
Advertisement
वहीं एक और यूजर ने लिखा, “Unfair eviction h ye to usko dubara bulao.”
वहीं एक और यूजर ने लिखा, “Awez ke vote neelam se jada the but awez ko hi kyu nikala bigg boss unfair eviction h yeh toh.”
इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, “Evict hi karna tha toh gauhar ko kyu bulaya???”
Advertisement
आवेज को समझाने शो पर आईं थी गौहर खान
यह भी पढ़ें
बता दें कि आवेज दरबार को पिछले चार हफ्तों से सलमान खान समझा रहे थे की वो स्टैंड लें, लेकिन एक्टर की बात पर आवेज लगता है ध्यान नहीं दे रहे थे. वहीं इस हफ्ते वीकेंड का वार पर गौहर खान भी अपने देवर आवेज को समझाने आईं थी. लेकिन बीते एपिसोड में सलमान ने आवेज का नाम अनाउंस किया की वो शो से बेघर हो गए हैं.