Advertisement

Loading Ad...

Bigg Boss 19 Contestants List: राजकुंद्रा-ममता कुलकर्णी समेत सलमान के शो में नजर आ सकती हैं ये बड़ी हस्तियां!

बिग बॉस सीज़न 19 चर्चा में बना हुआ है. इस बार शो में कौन-कौन सी हस्तियां नज़र आ सकती है, उन्हें लेकर खबरें भी आने लगी हैं, दरअसल कुछ लोगों के नाम का खुलासा हो गया है, जिन्हें शो के नए सीज़न के लिए अप्रोच किया गया है.

Loading Ad...

टीवी के सबसे विवादित शो बिग बॉस का हर साल फ़ैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतज़ार करते हैं. काफी दिनों से बिग बॉस सीज़न 19 चर्चा में बना हुआ है, आए दिन   शो से जुड़ी कोई ना कोई बड़ी ख़बर सामने आती ही रहती है. इस बार शो में कौन-कौन सी हस्तियां नज़र आ सकती है, उन्हें लेकर खबरें भी आने लगी हैं, दरअसल कुछ लोगों के नाम का खुलासा हो गया है, जिन्हें शो के नए सीज़न के लिए अप्रोच किया गया है. 

ममता कुलकर्णी: बॉलीवुड एक्ट्रेस से साध्वी बनी ममता कुलकर्णी को बिग बॉस सीज़न 19 के लिए अप्रोच किया गया है, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ममता को सीज़न 19 में लाने का विचार कर रहे हैं, हालांकि ममता ने फ़िलहाल इस शो के लिए हां कहा है या नहीं. इसे लेकर खुलासा नहीं हुआ है, अगर ममता इस शो में नज़र आती हैं तो शो में काफी धमाल मच सकता है. बता दें कि ममता ने सलमान के साथ फिल्म करण अर्जुन में काम भी किया है. ऐसे में सलमान के साथ एक बार फिर से वो काम करती दिखाई दे सकती है. 

कृष्णा श्रॉफ: जैकी श्रॉफ की बेटी और टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ को भी बिग बॉस सीज़न 19 के लिए अप्रोच किया गया है. हमेशा ही अपनी फिटनेस की वजह से चर्चा में रहने वाली कृष्णा श्रॉफ इस बार सलमान के विवादित शो में दिखाई दे सकती है. वैसे कृष्णा श्रॉफ खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा रह चुकी हैं. 

Loading Ad...

धीरज धूपर: टीवी के हैंडसम हंक धीरज धूपर को कई बार इस शो के लिए अप्रोच किया चुका है, लेकिन हर बार बात बनते बनते रह गई. अब मेकर्स ने एक बार फिर से एक्टर को शो को ऑफर दिया है, कहा जा रहा है कि एक्टर इस बार शो का हिस्सा बन सकते हैं. 

Loading Ad...

फ़ैसल शेख : सोशल मीडिया स्टार फैसल शेख को पहले भी इस शो के लिए अप्रोच किया चुका है, उन्होंने एक बार इंटरव्यू में खुलासा भी किया था की उन्हें शो का ऑफ़र आया है, हालांकि वो तब किसी कारण के चलते इस शो का हिस्सा नहीं बन पाए थे. लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि मेकर्स ने उन्हें इस शो के लिए अप्रोच किया है और वो सीजन 19 में नज़र सकते हैं. 

राज कुंद्रा: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेस मैन राज कुंद्रा को भी इस शो के लिए अप्रोच किया जा चुका है. रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस के मेकर्स ने उन्हें भी शो के लिए अप्रोच किया है, खबरों की मानें तो शिल्पा के पति राज इस शो में दिखाई दे सकते हैं. 

Loading Ad...

मदालसा शर्मा: स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा में नज़र आ चुकीं मदालसा शर्मा को काव्या के किरदार ने घर-घर में फेमस कर दिया है. वहीं अब सुनने में आ रहा है कि मेकर्स  ने मदलासा शर्मा को भी इस शो के लिँए अप्रोच किया गया है. 

इन हस्तियों के अलावा यूट्यूबर गौरव तनेजा और मिक्की मेकओवर को भी बिग बॉस 19 में आने का ऑफ़र दिया गया है. रिपोर्ट्स की मानें तो ये दोनों भी इस शो का हिस्सा बन सकते हैं. 

यह भी पढ़ें

बता दें कि सलमान खान का शो बिग बॉस 19, इतिहास का सबसे लंबा सीज़न होने वाला है, बताया जा रहा है कि शो 30 जुलाई से शुरू होकर जनवरी 2026 तक चलने वाला है. इस बार का शो का काफी अलग होने वाला है. जल्द ही मेकर्स शो का प्रोमो जारी करने वाले हैं, बिग बॉस 19 की मेजबानी एक बार फिर से सलमान खान ही करते दिखाई देंगे. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...