Advertisement

Loading Ad...

Bigg Boss 18: लॉरेन्स विश्नोई की धमकियों के चलते क्या सलमान खान छोड़ेंगे वीकेंड का वार ?

बिग बॉस 18 में सलमान खान की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। लॉरेन्स विश्नोई गैंग की धमकियों के चलते यह आशंका जताई जा रही है कि सलमान इस हफ्ते वीकेंड का वार का शूट नहीं करेंगे। ऐसी स्थिति में, फराह खान या किसी और को इस एपिसोड की मेज़बानी करने के लिए बुलाया जा सकता है।

Loading Ad...
बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) ने दर्शकों के बीच अपनी जगह बना ली है। इस सीजन में कुछ कंटेस्टेंट्स तो लोगों को बेहद पसंद आ रहे हैं, जबकि कुछ अब तक बोरिंग लगने लगे हैं। हर हफ्ते, दर्शक बेसब्री से वीकेंड का वार का इंतजार करते हैं, क्योंकि इस दिन सलमान खान सभी कंटेस्टेंट्स का हिसाब लेते हैं और उन्हें उनकी गलतियों पर ध्यान दिलाते हैं। लेकिन इस बार एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है: सलमान खान वीकेंड का वार में नहीं होंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान खान को लॉरेंस विश्नोई गैंग से लगातार धमकियां मिल रही हैं। पिछले दिनों बाबा सिद्दीकी की हत्या हुई थी, जिसकी जिम्मेदारी भी इसी गैंग ने ली थी। इस घटना ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है, और ऐसे में सलमान खान अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस हफ्ते शो पर नजर नहीं आएंगे। उनकी जगह फराह खान वीकेंड का वार को होस्ट कर सकती हैं, जो पहले भी शो में आ चुकी हैं।
मुनव्वर फारूकी की भी सुरक्षा पर खतरा
बता दें सलमान के साथ-साथ बिग बॉस 17 के विजेता मुनव्वर फारूकी की जान पर भी खतरा मंडरा रहा है। खबरों के अनुसार, वो भी लॉरेंस विश्नोई गैंग की हिट लिस्ट में हैं। हाल ही में, दिल्ली में उनके ऊपर हमले की कोशिश भी हुई थी, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने समय पर उन्हें मुंबई वापस भेज दिया। ये स्थिति दर्शाती है कि ये गैंग कितनी खतरनाक है ।
क्या लोग सलमान की गैरमौजूदगी में शो को पसंद करेंगे? या फिर वीकेंड का वार का असली मजा सलमान के साथ ही आता है? इस पर दर्शकों के विचार जानने के लिए सोशल मीडिया पर चर्चाएं भी हो रही हैं।


इसके अलावा मुंबई पुलिस ने बुधवार देर रात एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े एक शूटर को पानीपत के सेक्टर-29 थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। इस शूटर का नाम सुखा है, जो पानीपत के रेल कलां गांव का निवासी है।

सुखा को बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर पर फायरिंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी न केवल सलमान खान की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि नवी मुंबई पुलिस के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि है। बुधवार रात, सुखा को पानीपत की सेक्टर 29 थाना पुलिस के सहयोग से पकड़ा गया।सूत्रों के अनुसार, सुखा पर नवी मुंबई पुलिस में पहले से एफआईआर दर्ज है। वह उन आरोपियों में शामिल था, जिन्होंने सलमान खान के नवी मुंबई स्थित पनवेल फार्म हाउस की रेकी की थी। इस फार्म हाउस पर हमले की साजिश रची गई थी, जिसमें सुखा मुख्य आरोपी था।

ये गिरफ्तारी इस बात का संकेत है कि पुलिस अपराधियों पर कड़ी नजर रख रही है और सलमान खान जैसी हस्तियों की सुरक्षा को गंभीरता से ले रही है। अब ये देखना होगा कि आगे की जांच में और कौन से खुलासे होते हैं।

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...