Advertisement

Loading Ad...

‘मां बनने से पहले…’, दीपिका के 8 घंटे काम करने वाली मांग पर करीना कपूर-अनन्या पांडे ने दिया बड़ा बयान

दीपिका के 8 घंटे काम करने वाली शर्त को लेकर बॉलीवुड में काफी दिनों से बहस छिड़ी हुई है. वहीं अब करीना कपूर खान और अन्नया पांडे ने इस मामले पर रिएक्ट किया है.

Loading Ad...

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण 8 घंटे की शिफ्ट डिमांड की वजह से चर्चाओं में बनी हुई है. अपनी इस मांग की वजह से उन्हें संदीप रेड्डी वांगा की स्पिरिट से बाहर होना पड़ा था, वहीं इसके अलावा वो कल्कि 2 से भी आउट हो चुकी हैं. दीपिका की इस मांग पर अब तक कई बड़ी हस्तियां रिएक्ट कर चुकीं हैं. जहां कुछ स्टार्स दीपिका के बयान के सपोर्ट में बोलते नज़र आए थे. वहीं कुछ हस्तियों ने इसे ग़लत बताया था. 

दीपिका के सपोर्ट में उतरीं करीना और अनन्या

वहीं इस बीच करीना कपूर खान और अनन्या पांडे ने भी दीपिका के इस बयान का सपोर्ट किया है. करीना और अनन्या ने दीपिका के 8 घंटे काम करने की शिफ्ट वाले बयान का सपोर्ट करते हुए है कि इसमें कुछ ग़लत नहीं है. 

Loading Ad...

कुछ प्लान के मुताबिक नहीं हो सकता

Loading Ad...

करीना कपूर खान ने मीडिया से बातचीत के दौरान दीपिका के बयान पर कहा, “मुझे लगता है कि अगर आप शादीशुदा हैं और आपके बच्चे हैं और एक औरत होने के नाते, अगर आप वो टाइम नहीं देना चाहतीं, तो आपको ये कहने में काबिल होना चाहिए कि मुझे ये चाहिए. मैं इतने घंटे काम कर सकती हूं. मुझे लगता है कि फिल्म शुरू होने से पहले अपनी बात रखना बिल्कुल ठीक है. आपको ईमानदार होना होगा. बेशक, कुछ दिन गड़बड़ हो सकती है क्योंकि ऐसा कोई तरीका नहीं है कि कुछ दिन कुछ गलत न हो. आपको वो खुलापन रखना होगा. कुछ प्लान के मुताबिक नहीं हो सकता. इसलिए इतनी फ्लेक्सिबिलिटी होनी चाहिए, नहीं तो ये बहुत मुश्किल है.”

‘मां बनने से पहले ऐसा कुछ नहीं था’

Loading Ad...

वहीं अनन्या पांडे ने दीपिका का समर्थन करते हुए कहा , “मैंने दीपिका के साथ काम किया है और मां बनने से पहले ऐसा कुछ नहीं था. वो काम कर रही थीं, वर्कशॉप के लिए आ रही थीं, कोई शिकायत नहीं थी और कुछ भी नहीं मांग रही थीं. अब वो एक मां हैं, उन्हें अपने बच्चे के विकास के पहले दो सालों में उसके साथ रहने के लिए यही चाहिए. मुझे लगता है कि बैलेंस बनाने के लिए अपने प्रोड्यूसर से बात करना ठीक है. ये कुछ ऐसा है जिस पर काम किया जा सकता है.”

दीपिका की शर्तों से परेशान हो गए थे वांगा!

ये मामला तब सुर्खियों में आया जब एक्ट्रेस ने संदीप रेड्डी वांगा की ‘स्पिरिट’ और ‘कल्कि 2898 AD’ के सीक्वल के लिए 8 घंटे काम करने की मांग रखी थी, जिसके बाद इन फिल्मों से एक्ट्रेस बाहर हो गई थीं. 

Loading Ad...

बताया जा रहा है कि दीपिका की फ़ीस और शर्तों को लेकर डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा परेशान हो गए थे, जिसके चलते उन्होंने एक्ट्रेस को इस बड़े प्रोजेक्ट से हटाने का फैसला लिया है. रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका ने फिल्म के लिए  20 करोड़ रूपए की फ़ीस की मांग की थी. साथ ही वो प्रॉफिट शेयरिंग में भी हिस्सा चाहती थीं. यही नहीं, दीपिका ने 8 घंटे की फिक्स्ड शिफ्ट और तेलुगु डायलॉग्स ना  बोलने कि शर्त भी रखी थी. दीपिका की इन मांगों से संदीप रेड्डी वांगा को काफी परेशानी हो रही थी, यही वजह है कि एक्ट्रेस की इन शर्तों के चलते डायरेक्टर ने उन्हें फिल्म से हटाने का फैसला लिया है और अब मेकर्स फिल्म के लिए नई लीडिंग लेडी की तलाश कर रहे हैं.

किंग में शाहरुख संग बनी दीपिका की जोड़ी

भले ही बॉलीवुड की क्वीन कही जाने वाली दीपिका को फिल्म स्पिरिट से बाहर कर दिया गया हो, लेकिन एक्ट्रेस की कई फिल्में पाइपलाइन में हैं. शाहरुख खान के साथ वो किंग में नज़र आएंगी, जिसमें काफी लंबी चौड़ी स्टार कास्ट दिखाई देगी. इस फिल्म में शाहरुख और दीपिका के अलावा रानी मुखर्जी, सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, और अभय वर्मा जैसे स्टार्स भी नज़र आएंगे. ये फ़िल्म साल 2026 की गांधी जयंती पर रिलीज़ होगी. जिसे सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट करने वाले हैं. 

Loading Ad...

अल्लू अर्जुन-दीपिका करेंगे धमाका

कुछ दिनों पहले ही ऐलान हुआ था कि अल्लु अर्जुन और एटली कुमार की फिल्म में दीपिका दिखाई देंगी. मेकर्स ने एक वीडियो जारी कर दीपिका के नाम का ऐलान किया था. वीडियो में एटली कुमार दीपिका से मिलते दिखाई दिए थे और उन्हें स्किप्ट सुनाते दिखे थे. क्लिप में फिल्म दीपिका क मोशन कैप्चर वाले हिस्से की झलक भी दिखाई गई थी. इस वीडियो से साफ़ पता चल रहा था कि  एक्ट्रेस फिल्म में व़ॉरियर की भूमिका निभाने वाली हैं, जो घोड़े पर सवार है और तलवार चलाती है. इस फिल्म को इंटरनेशनल लेवल पर बनाया जाएगा. 

यह भी पढ़ें

बता दें कि पुष्पा 2 के बाद से ही अल्लु अर्जुन की डिमांड बढ़ती ही जा रही है, ये पहली बार होने जा रहा है, जब किसी फिल्म में अल्लु अर्जुन और दीपिका पादुकोण की जोड़ी साथ नज़र आएगी. इस जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं. दो बड़े सुपरस्टार्स का एक साथ आना इस बात का सबूत है की ये फिल्म बॉक्स ऑफ़िस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर सकती है, इस ऐलान के बाद से ही दीपिका के फैंस की खुशी का ठीकाना नहीं है. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...