Advertisement

Loading Ad...

Anupama Spoiler: राही ने मां से मांगी माफी, माही की चाल का हुआ खुलासा!

Anupama के अगले एपिसोड में राही को माफी मिलेगी, लेकिन इसके लिए उसे एक शर्त माननी होगी। वहीं, अंश को एक लड़की द्वारा ब्लैकमेल किया जा रहा है, जिससे उसकी जिंदगी में नया संकट आ सकता है। क्या होगा आगे? जानने के लिए जुड़े रहें!

Loading Ad...
टीवी सीरियल अनुपमा के अगले एपिसोड में दर्शकों को कुछ रोमांचक और दिलचस्प मोड़ देखने को मिलेंगे। मोहल्ले में राम-सीता के विवाह के मंचन की तैयारी शुरू हो चुकी है, लेकिन जैसे-जैसे ये कार्यक्रम आगे बढ़ेगा, किरदारों को लेकर नई बहस छिड़ जाएगी। अनुपमा घरवालों को इस कार्यक्रम के बारे में बताएगी, जिसके बाद बच्चे भी अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार होंगे। लेकिन जब सवाल उठेगा कि राम और सीता का किरदार कौन निभाएगा, तो इसके बाद शुरू होगी एक दिलचस्प बहस।

सीता बनने के लिए माही की चीटिंग


अनुपमा की बेटी राही और माही दोनों ही सीता का किरदार निभाने की इच्छा दिखाएंगी। वहीं राम का किरदार निभाने के लिए अंश और प्रेम दोनों दावेदार होंगे। इस पर हल निकालने के लिए चिट निकालने का फैसला लिया जाएगा। लेकिन माही इस मौके का फायदा उठाकर चिटिंग करने का फैसला लेगी। माही पर्चियों में सभी के नाम लिखेगी और अपने और प्रेम के नाम पर एक छोटा सा डॉट लगा देगी। इससे वो आसानी से अपने और प्रेम के नाम वाली पर्ची निकाल सकेगी और प्रेम को मजबूरी में राम का किरदार निभाना पड़ेगा।
हालांकि, माही की इस चाल के बावजूद, किस्मत ने कुछ और ही तय कर रखा है। इस पूरे सिचुएशन में अनुपमा भी बीच में आएंगी, और राही को साथ चलने का इशारा करेंगी।


सीरियल में आगे दिखाया जाएगा कि राही अपनी मां अनुपमा के साथ जाकर जानकी काकी और किचन की अन्य महिलाओं से माफी मांगेगी। शुरुआत में जानकी काकी नाराज होती हैं, लेकिन बाद में वो राही को माफ करने का फैसला कर लेंगी। अनुपमा भी जानकी काकी को ये बताएंगी कि किचन वर्कर के पति की तबीयत अब ठीक है और वो खतरे से बाहर हैं। राही अपनी गलती का एहसास करते हुए कहेगी कि वो अब किसी से बदतमीजी नहीं करेगी।

इस पर जानकी काकी और बाकी महिलाएं ये शर्त रखेंगी कि किचन का संचालन अनुपमा ही करेंगी, और तभी वे काम पर लौटने को तैयार होंगी।राही अब पूरी तरह से बदल चुकी है और उसे समझ में आ गया है कि उसने अपने घमंड की वजह से अपनी मां की जिंदगी और किचन वर्कर्स के जीवन को कठिन बना दिया था। अब वो अपनी गलती को सुधारने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Loading Ad...

वहीं दूसरी ओर, अंश को बार-बार एक लड़की का कॉल आता रहता है, जिसका नाम सलोनी है। अंश इस कॉल को बार-बार नजरअंदाज करता है, लेकिन वो परेशान क्यों हो रहा है? फैन थ्योरीज के मुताबिक, सलोनी नाम की ये लड़की अंश को किसी वजह से ब्लैकमेल कर रही है, जो जल्द ही एक बड़ा ट्विस्ट ला सकता है।

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

आगे क्या होगा?

आने वाले एपिसोड्स में आपको इन सब सिचुएशन का और भी बड़ा खुलासा होगा। क्या माही की चाल काम आएगी? क्या राही अपनी मां अनुपमा के साथ अपने रिश्ते को सुधार पाएगी? अंश की परेशानियों का कारण क्या है, और सलोनी के कॉल्स का राज क्या है? ये सभी सवाल जल्द ही सुलझेंगे और अनुपमा के एपिसोड्स में आपको हर पल नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा।


LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...