Advertisement
Loading Ad...
Anil Kapoor Mother Passes Away: अनिल कपूर की मां निर्मल का हुआ निधन, अंतिम दर्शन करने पहुंच रहे बॉलीवुड स्टार्स!
अनिल कपूर, संजय कपूर और बोनी कपूर की मां निर्मल कपूर का मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया है. एक्टर की मां 90 साल की थी.वो उम्र से जुड़ी दिक्कतों का सामना कर रही थी.
Advertisement
Loading Ad...
बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर और जाने माने प्रोड्यूसर बोनी कपूर के घर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. अनिल कपूर, संजय कपूर और बोनी कपूर की मां निर्मल कपूर का मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया है.
90 साल की उम्र में हुआ निधन!
एक्टर की मां 90 साल की थी.वो उम्र से जुड़ी दिक्कतों का सामना कर रही थी. बताया जा रहा है कि निर्मल कपूर पिछले कई महीनों से बीमार थी. कुछ दिनों से मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था.
पोते-पोतियों से था गहरा नाता!
वहीं अब उनके इस तरह चले जाने से तीनों बेटों के साथ साथ पूरा कपूर परिवार सदमे में चला गया है. बता दें कि निर्मल कपूर अपने पोते -पोतियों अर्जुन कपूर, सोनम कपूर, खुशी, जाहन्वी कपूर, शनाया कपूर समेत सभी के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करती थी.
श्रद्धांजलि देने घर पहुंच रहे स्टार्स!
निर्मल कपूर के निधन की ख़बर मिलते ही बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. करण जौहर से लेकर रानी मुखर्जी समेत तमाम स्टार्स एक्टर की मां को श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुँच रहे हैं.
सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं. जिसमें कई हस्तियां अनिल कपूर के घर पहुंच रही हैं. सोनम कपूर, अनन्या पांडे, जावेद अख़्तर, जैकी श्रॉफ, करण जौहर, रानी मुखर्जी समेत कई स्टार्स निर्मल कपूर के अंतिम दर्शन करने पहुंचे हैं.
बता दे कि निर्मल कपूर ने बॉलीवुड के लेजेंडरी प्रोड्यूसर सुरिंदर कपूर से 1955 में शादी की थी. उनके चार बच्चे हैं. बेटे बोनी कपूर, अनिल कपूर, संजय कपूर और बेटी रीना कपूर मरवाह. आज निर्मल कपूर के निधन से पूरा कपूर परिवार शोक में डूब गया है.
Advertisement
Loading Ad...
यह भी पढ़ें
Loading Ad...
Loading Ad...