Advertisement
Loading Ad...
Allu Arjun की Pushpa 2 हो रही इतनी हजार Screens पर रिलीज़, रच दिया इतिहास!
अल्लु अर्जुन की इस फ़िल्म का फैंस बड़ी ही बेसब्ररी से इंतज़ार कर रहे हैं। पुष्पा 2 इस साल की सबसे बड़ी फ़िल्मों में से एक है। फ़िल्म को लेकर आए दिन कोई ना कोई बड़ी ख़बर सामने आती ही रहती है । 500 करोड़ के बजट में बनी इस फ़िल्म को मेकर्स भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फ़िल्म बनाने जा रहे हैं। दरअसल रिलीज़ से पहले ही पुष्पा 2 ने वो कारनामा कर दिखाया है,जो आजतक बॉलीवुड के साथ साथ साउथ इंडस्ट्री में भी नहीं हुआ है।
Advertisement
Loading Ad...
पुष्पा इस बार नैशनल नहीं इंटरनैशनल है । फ़िल्म को लेकर क्रेज़ लोगों पर सर चढ़कर बोल रहा है, फ़िल्म अभी रिलीज़ भी नहीं हुई है और पुष्पा 2 को लेकर लोगों में अलग ही लवल की दीवानगी देखने को मिल रही है । अल्लु अर्जुन की इस फ़िल्म का फैंस बड़ी ही बेसब्ररी से इंतज़ार कर रहे हैं। पुष्पा 2 इस साल की सबसे बड़ी फ़िल्मों में से एक है। फ़िल्म को लेकर आए दिन कोई ना कोई बड़ी ख़बर सामने आती ही रहती है । 500 करोड़ के बजट में बनी इस फ़िल्म को मेकर्स भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फ़िल्म बनाने जा रहे हैं। दरअसल रिलीज़ से पहले ही पुष्पा 2 ने वो कारनामा कर दिखाया है,जो आजतक बॉलीवुड के साथ साथ साउथ इंडस्ट्री में भी नहीं हुआ है।
दरअसल पुष्पा 2 ने रिलीज़ से पहले ही इतिहास रच दिया है । बता दें कि हाल ही में ख़बरें आई थी की पुष्पा 2 को दुनिया भर में 10 हज़ार स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया जाएगा । लेकिन अब मेकर्स ने लोगों का क्रेज़ देखते हुए इसकी स्क्रीन्स को बढ़ा दिया है। बता दें कि हाल ही में मुंबई में पुष्पा 2 को लेकर एक ग्रेंड इवेंट रखा गया था। इस इवेंट में अल्लू अर्जुन ने बताया था की पुष्पा 2 दुनिया भर में 12 हज़ार 500 स्क्रीन्स पर रिलीज़ की होगी..अब तक इतनी ज़्यादा स्क्रीन्स पर कोई भारतीय फ़िल्म रिलीज़ नहीं हुई है। अल्लू अर्जुन ने पुष्पा 2 के बॉलीवुड से लेकर साउथ के सभी स्टार्स को मात दे दी है । रिलीज़ से पहले ही पुष्पा 2 बड़े बड़े रिकॉर्ड सेट कर रही हैं, सोचिए रिलीज़ के बाद ये फ़िल्म क्या कारनामा करेगी। फ़िल्म की भारत में ही अब एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है । बताया जा रहा है की 500 करोड़ के बजट में बनी पुष्पा 2 ने रिलीज़ से पहले ही 1000 करोड़ का बिज़नेस कर लिया है।
बता दें कि फ़िल्म का पहला पार्ट पुष्पा बॉक्स ऑफिस पर काफ़ी बड़ा हिट साबित हुआ था। यही वजह है की मेकर्स पुष्पा 2 को लेकर काफ़ी exicted दिख रहे हैं। पुष्पा 2 पहले 15 अगस्त को रिलीज़ होने वाली थीं। लेकिन अब फ़िल्म के मेकर्स ने ऐलान किया है की पुष्पा 2 ,5 दिसंबर को थियेटर्स पर दस्तक देगी। पुष्पा 2 को सुकुमार ने डायरेक्ट किया है।
फ़िल्म में अल्लु अर्जुन, रश्मिका मंदाना ,फहाद फासिल अहम रोल में नज़र आएँगे। इसके अलावा फ़िल्म में Sri leela का आइटम नंबर भी होगा।पुष्पा 2 को लेकर गजब का क्रेज़ बना हुआ है। पुष्पा 2 एक पैन इंडिया फ़िल्म है, जोकि रिलीज़ के बाद भी काफ़ी चर्चा में रहने वाली है। फ़िल्म के पहले पार्ट ने हिंदी बेल्ट में 100 करोड़ से ज़्यादा की कमाई की थी, जबकि दुनिया भर में फ़िल्म ने 300 करोड़ का कारोबार किया था।फ़िल्म ने ये आँकड़ा तब पार किया था। जब देशभर में कोविड की तीसरी वेब चल रही थी। हिंदी बेल्ट में भी पुष्पा 2 को लेकर लोगों में अलग ही लवल का दीवानापन देखने को मिल रहा है ।
बता दें कि पुष्पा 2 को लेकर जिस तरह का क्रेज़ देखने को मिल रहा है,उसे देखकर तो ऐसा ही लग रहा है की पुष्पा द रुल बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी।वैसे भी पिछली बार की तरह पुष्पा 2 की आँधी में एक बार फिर बॉलीवुड उड़ने वाला है। पुष्पा 2 के रिलीज होते ही बॉलीवुड के सारे रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद लगाई जा रही है।हाल ही में अमेरिका में भी पुष्पा 2 ने एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया है, फ़िल्म ने रिलीज़ से पहले ही एडवांस बुकिंग के ज़रिए 12 करोड़ की कमाई पहले ही कर ली है । । खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की बॉक्स ऑफिस पर पुष्पा 2 रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने में कामयाब हो पाएगी या नहीं। वैसे आपका इस ख़बर पर क्या कहना है हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं ।
Advertisement
Loading Ad...
यह भी पढ़ें
Loading Ad...
Loading Ad...