Advertisement

Loading Ad...

Allu Arjun की Pushpa 2 ने रिलीज से रिकॉर्ड तोड़ बिज़नेस कर इतिहास रच दिया, Khans भी देखते रह गए !

दावा किया जा रहा है की पुष्पा 2 ने रिलीज़ से पहले ही एक बड़ा कारनामा कर दिया है, यूं कहे की रिलीज के महीने पहले ही पुष्पा 2 ने इतिहास रच दिया है।दरअसल ऐसा सुनने में आ रहा है की इस फ़िल्म ने रिलीज से पहले ही 1000 करोड़ रूपये वसूल लिए हैं।400 करोड़ के बजट में बनी इस फ़िल्म ने आख़िर कैसे रिलीज़ से पहले ही 1000 करोड़ का कारोबार किया है, चलिए बताते हैं आपको।

Loading Ad...
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फ़िल्म पुष्पा 2 का फैंस बड़ी ही बेसब्ररी से इंतज़ार कर रहे हैं, हाल ही में अल्लू अर्जुन की फ़िल्म पुष्पा 2 की नई रिलीज डेट का ऐलान किया गया था, जिसके बाद से ही दर्शक फ़िल्म देखने के लिए काफ़ी उत्साहित हैं ।फ़िल्म से जुड़ी आए दिन कोई ना कोई बड़ी ख़बर सामने आते ही रहती है । वहीं अब ऐसा दावा किया जा रहा है की पुष्पा 2 ने रिलीज़ से पहले ही एक बड़ा कारनामा कर दिया है, यूं कहे की रिलीज के महीने पहले ही पुष्पा 2 ने इतिहास रच दिया है।दरअसल ऐसा सुनने में आ रहा है की इस फ़िल्म ने रिलीज से पहले ही 1000 करोड़ रूपये वसूल लिए हैं।400 करोड़ के बजट में बनी इस फ़िल्म ने आख़िर कैसे रिलीज़ से पहले ही 1000 करोड़ का कारोबार किया है, चलिए बताते हैं आपको।


पुष्पा 2 ने रिलीज़ से पहले कैसे कमाए 1000 करोड़ ?


दरअसल मीडिया के गलियारों में ऐसा कहा जा रहा है की  फ़िल्म के हिंदी डब वर्जन की डील 200 करोड़ रूपये में हुई है। वहीं आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की 220 करोड़, तमिलनाडु की 50 करोड़, कर्नाटक की 30  करोड़ , केरल की 20 करोड़ और विदेशी बंजारों की 120 करोड़ की थियेट्रिकल राइट्स की डील पक्की हुई है यानि फ़िल्म की भारत में Overall थियेट्रिकल राइट्स की डील लगभग 640 करोड़ में फ़ाइनल हुई है ऐसा दावा किया जा रहा है। वहीं पुष्पा 2 की नॉन थियेट्रिकल राइट्स की डील 425 करोड़ में हुई है।

 ख़बरों की माने तो  Netflix ने पुष्पा 2 के स्ट्रीमिंग राइट्स 275 करोड़ रुपये में खरीद लिए हैं।इसके अलावा फ़िल्म के म्यूज़िक राइट्स की डील 65 करोड़ रूपये और सैटेलाइट्स राइ्टस की डील 85 करोड़ रुपये में हुई है।अगर  थियेट्रिकल राइट्स और नॉन थियेट्रिकल राइट्स के आँकड़ों को ज़ोड़ दे तो फ़िल्म ने रिलीज़ से पहले ही 1084 करोड़ की कमाई कर डाली है।कहना ग़लत नहीं होगा की फ़िल्म ने रिलीज़ से पहले ही अपने बजट से ज़्यादा की कमाई कर डाली है।सुकुमार के डायरेक्शन में बनी फ़िल्म पुष्पा 2 ने रिलीज से पहले ही  जिस तरह से करोड़ो की कमाई की है।  उसे देखकर तो ऐसा ही लग रहा है की ये फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करेगी। 

पुष्पा 2 के आगे हार गए Khans !


वैसे आपको बता दें कि पुष्पा 2 ने रिलीज़ से पहले जो कमाल किया है। वैसा कारनामा आजतक सलमान , शाहरुख़ खान और आमिर खान की फ़िल्में भी नहीं कर पाई हैं। तीनों खान्स ने यूँ तो एक से बढ़कर एक फ़िल्में दी हैं। जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की हैं। लेकिन रिलीज़ से पहले ही पुष्पा 2 जैसा इतिहास एक भी फ़िल्म नहीं रच पाई है।सलमान और आमिर को बॉक्स ऑफिस पर पहले से ही बुरा हाल हो रखा है। अब एक शाहरुख़ की हैं। जो फ़िलहाल बॉक्स ऑफिस पर टिक पा रहे हैं। पिछले साल रिलीज़ हुई शाहरुख़ खान की फ़िल्में पठान और जवान ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का आँकड़ा पार किया था। लेकिन रिलीज़ से पहले जिस तरह से पुष्पा 2 ने प्रोड्यूसर की जेब भर दी हैं। वो शाहरुख़ भी नहीं कर पाए, ऐसे में कहना ग़लत नहीं होगा की पुष्पा 2 ने खान्स की भी बोलती बंद कर दी है।

बता दें कि पुष्पा 2 द रूल में  अल्लू अर्जुन के साथ साथ रश्मिका मंदाना , और फहाद फाजिल अहम रोल में नज़र आएँगे।ऐसा कहा जा रहा है की फ़िल्म में इस बार श्रद्धा कपूर आइटम नंबर का तड़का लगाती दिखाई देंगी। अल्लू अर्जुन की ये फ़िल्म इस साल की सबसे बड़ी फ़िल्मों में एक है। जिसका बढ़ी ही बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा है। फ़िल्म के पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था।  हिंदी बेल्ट में इस फ़िल्म ने 100 करोड़ की कमाई की थी। जबकि दुनिया भर में इस फ़िल्म ने 300 करोड़ का कारोबार किया था। फ़िल्म ने ये कमाई तब की थी जब कोरोना की तीसरी वेब चल रही थी। 

बताते चलें की पुष्पा 2, पहले 15 अगस्त को रिलीज़ होने वाली थी।उसके बाद ये फ़िल्म 6 दिसंबर को रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स ने नई रिलीज़ डेट जारी कर बताया है की ये फ़िल्म 5 दिसंबर को रिलीज़ होगी।ऐसे में देखने वाली बात तो अब ये होगी की बॉक्स ऑफिस पर पुष्पा 2 रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने में कामयाब हो पाएगी या नहीं। 
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...