Advertisement
Loading Ad...
Ajay Devgn की Singham Again का दिखा दबदबा, रिलीज से पहले ही कमा डाले इतने करोड़ !
सिंघम अगेन को लेकर लोगों में ग़ज़ब का क्रेज़ देखने को मिल रहा है। फ़िल्म को लेकर जिस तरह का हाइप बना हुआ है। उसे देखकर ऐसा लग रहा है की ये फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करेगी।वहीं अब फ़िल्म की रिलीज़ से पहले ही सिंघम अगेन के मेकर्स की चांदी हो गई है।दरअसल अजय देवगन की इस फ़िल्म ने रिलीज़ से पहले ही करोड़ों का कारोबार कर लिया है।
Advertisement
Loading Ad...
रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन का फैंस बड़ी ही बेसब्ररी से इंतज़ार कर रहे हैं।जैसे जैसे फ़िल्म की रिलीज़ डेट पास रही है। फैंस की एक्साइटमेंट भी बढ़ती जा रही है। 1 नवंबर को दीवाली के मौक़े पर रिलीज हो ही सिंघम अगेन को लेकर लोगों में ग़ज़ब का क्रेज़ देखने को मिल रहा है। फ़िल्म को लेकर जिस तरह का हाइप बना हुआ है। उसे देखकर ऐसा लग रहा है की ये फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करेगी…वहीं अब फ़िल्म की रिलीज़ से पहले ही सिंघम अगेन के मेकर्स की चांदी हो गई है।दरअसल अजय देवगन की इस फ़िल्म ने रिलीज़ से पहले ही करोड़ों का कारोबार कर लिया है।बताया जा रहा है की फ़िल्म ने नॉन थिएट्रिकल रिलीज़ से पहले ही अपना आधा बजट वसूल लिया है।मीडिया रिपोट्स की माने तो रोहित शेट्टी ने सिंघम अगेन के ज़रिए करोड़ों की डील साइन की है।
यह भी पढ़ें
सिंधम अगेन ने रिलीज़ से पहले कमाए इतने करोड़ !
बता दें कि सिंघम अगेन का बजट 350 करोड़ रूपये है और इस फ़िल्म ने रिलीज़ से पहले ही 200 करोड़ की कमाई कर डाली है।दरअसल इस फ़िल्म के डिजीटल राइट्स Amazon prime ने ख़रीद लिए हैं।बताया जा रहा है की सिंघम अगेन ने डिजीटल राइट्स, सेटेलाइट राइट्स और म्यूज़िक राइट्स बेचकर 200 करोड़ का कारोबार कर लिया है। मीडिया रिपोट्स की माने तो कहना ग़लत नहीं होगा की फ़िल्म ने रिलीज़ से पहले ही अपना बजट निकाल लिया है।
सिंघम अगेन की स्टार कास्ट
बता दें रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी सिंघम अगेन एक कॉप यूनिवर्स फ़िल्म है। फ़िल्म में अजय देवगन अहम रोल में नज़र आएँगे। वहीं फ़िल्म में अजय के अपोज़िट करीना कपूर खान नज़र आएँगी। इसके अलावा फ़िल्म में सिंबा रणवीर सिंह भी दमदार रोल में नज़र आएँगे। वहीं सूर्यवंशी अक्षय कुमार भी ख़ास रोल में नज़र आने वाले हैं। फ़िल्म में इनके अलावा दीपिका पादुकोण भी लेडी सिंघम अगेन के किरदार में नज़र आएँगी। फ़िल्म में इस बार टाइगर श्रार्फ भी धमाल मचाते नज़र आएँगे। वहीं विलेन के रोल में अर्जुन कपूर बेहद ही ख़ूँख़ार अंदाज में दिखाई देंगे।फ़िल्म में बेहद ही लंबी चौड़ी स्टारकास्ट दिखाई देने वाली है।
सिंघम अगेन के ट्रेलर ने मचाया धमाल
बता दें कि 7 अक्टूबर को सिँघम अगेन का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है।फैंस जिस तरह की उम्मीद कर रहे थे।फ़िल्म का ट्रेलर लोगों को उम्मीद से ज़्यादा बेहतर लगा है। ट्रेलर में रोहित शेट्टी ने रामायण का सरप्राइज भी दिया है।फ़िल्म का ट्रेलर लोगों को इतना पसंद आया है की नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है।ट्रेलर को अब तक 29 Million से ज़्यादा व्यूज मिल चुके हैं।फ़िल्म के ट्रेलर को जो Response मिल रहा है। उसे देखकर तो ऐसा ही लग रहा है की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करेगी।
भूल भुलैया 3 vs सिघंम अगेन
बता दें कि दीवाली के मौक़े पर रोहित शेट्टी की फ़िल्म सिंघम अगेन के साथ भूल भुलैया 3 भी रिलीज़ होने वाली है।दोनों ही फ़िल्मों के बीच ज़ोरदार टक्कर देखने को मिलने वाली है।सिंधम अगेन में अजय देवगन के अलावा अक्षय कुमार और रणवीर सिंह भी अहम रोल में नज़र आएँगे।वहीं भूल भुलैया 3 में कार्तिक आर्यन,तृप्ति डिमरी और विद्या बालन अहम रोल में नज़र आएँगी।खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की बॉक्स ऑफिस पर कार्तिक आर्यन और अजय देवगन में से क़ौन बाज़ी मारता है ।वैसे आप किस फ़िल्म को देखने के लिए कितने exicted हैं।हमें कमेंट करके ज़रूर बताएँ।
Loading Ad...
Loading Ad...