Advertisement

Loading Ad...

भूल भुलैया 3 के हिट होने के बाद दुबई घूमने निकले कार्तिक आर्यन, बुर्ज खलीफा से 'रूह बाबा' ने दिखाया नजारा !

भूल भुलैया 3 में फिल्म कार्तिक आर्यन ने रूह बाबा का किरदार निभाकर इसे सचमुच नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। एक्टर ने हाल ही में दुबई की बुर्ज खलीफा के ऊपर से बेहद ही हैरान करने वाली तस्वीरें शेयर की हैं।बता दें कि कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की।

Loading Ad...
कार्तिक आर्यन की फ़िल्म भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है,ये फ़िल्म जबसे रिलीज़ हुई है, तभी से बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है, फ़िल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ से ज़्यादा की कमाई कर ली है…भूल भुलैया 3 में फिल्म  कार्तिक आर्यन ने रूह बाबा का किरदार निभाकर इसे सचमुच नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। एक्टर ने हाल ही में दुबई की  बुर्ज खलीफा के ऊपर से बेहद ही हैरान करने वाली  तस्वीरें शेयर की हैं।

बता दें कि कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, "रूह बाबा दुनिया के शीर्ष पर।" उन्होंने रूह बाबा के सिग्नेचर हैंड जेस्चर बनाते हुए अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की और लिखा, "मुझे बताए बिना कि तुम कहां हो। रूह बाबा अंदर हैं।"

तस्वीरों में ‘भूल भुलैया 3’ स्टार ब्लैक टी-शर्ट और व्हाइट पैंट में काफी हैंडसम लग रहे हैं। उन्होंने अपने लुक को ब्लैक शेड्स से पूरा किया है।बता दें कि कार्तिक आर्यन ने हाल ही में बनारस के एक हाउसफुल थिएटर में अपनी सरप्राइज विजिट का वीडियो पोस्ट किया था। वहीं एक्टर अपनी फिल्म की सफलता के लिए आशीर्वाद लेने बनारस पहुंचे और गंगा आरती में भाग लेने के बाद एक थिएटर में सरप्राइज विजिट की।वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “यादगार यात्रा, क्या बेजोड़ प्रतिक्रिया थी। हर हर महादेव। मंगलवार की रात बनारस में हाउसफुल रहा थिएटर।

कार्तिक आर्यन हाल ही में रिलीज हुई “भूल भुलैया 3” की सफलता का आनंद ले रहे हैं। जहां उन्होंने रूह बाबा के अपने प्रतिष्ठित चरित्र को दोहराया। अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित यह हॉरर-कॉमेडी ने रिलीज के सातवें दिन गुरुवार को 9.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। यह फिल्म कार्तिक की सबसे तेज 150 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म बन गई है। अभिनेता को उम्मीद है कि यह अपने दूसरे हफ़्ते में 200 करोड़ रुपये को पार कर जाएगी।

भूल भुलैया जो कि 2007 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार और विद्या बालन थे, जबकि भूल भुलैया 2 में कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू ने अहम भूमिकाएं निभाई थी।भूल भुलैया-3 में माधुरी दीक्षित, संजय मिश्रा, तृप्ति डिमरी और राजपाल यादव जैसे कलाकार भी हैं।ये फिल्म 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर रोहित शेट्टी की कॉप ड्रामा, “सिंघम अगेन” से टक्कर ले रही है । दोनों ही फ़िल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देखने को मिल रही है। लेकिन उसके बाद भी कार्तिक आर्यन की फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर डट कर खड़ी है और अजय देवगन की सिंधम अगेन का मुक़ाबला कर रही है।खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की भूल भुलैया 3 कितने दिनों तक बॉक्स ऑफिस पर टिकी रहती है।

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...