Advertisement

Loading Ad...

Border 2 में पाकिस्तान की ‘कुटाई’, सनी देओल की दहाड़ सुन इन 6 मुस्लिम देशों ने बॉर्डर 2 को किया Ban

बॉर्डर 2 अभी रिलीज़ भी नहीं हुई है और इस फिल्म को बैन कर दिया गया है. दरअसल पाकिस्तान में तो पहले से ही ये फिल्म बैन है. अब इस पर 6 अन्य देशों में बैन लगा दिया गया है

Loading Ad...

सनी देओल की बॉर्डर 2 इस वक्त लगातार चर्चाओं में बनी हुई है. फैंस इस फिल्म का बड़ी ही बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. कुछ ही घंटों में ये इंतज़ार भी खत्म हो जाएगा. 23 जनवरी को ये फिल्म थियेटर्स पर दस्तक देने वाली हैं. 

रिलीज़ से पहले क्यों बैन हुई बॉर्डर 2?

बॉर्डर 2 अभी रिलीज़ भी नहीं हुई है और इस फिल्म को बैन कर दिया गया है. दरअसल पाकिस्तान में तो पहले से ही ये फिल्म बैन है. अब इस पर 6 अन्य देशों में बैन लगा दिया गया है. फिल्म के कंटेंट की वजह से इस फिल्म पर रोक लगा दी है. ये फिल्म भारत-पाक युद्ध पर आधारित है, लेकिन इसकी रिलीज़ पर रोक लगाने वाले देशों को ये फिल्म एंटी- पाकिस्तान नज़र आती है. इसलिए उन्होंने फैसला लिया है कि वो इसे अपने यहां रिलीज नहीं होने देंगे. 

Loading Ad...

इन 6 देशों में बैन हुई बॉर्डर 2

Loading Ad...

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक़ गल्फ देशों में सनी देओल की बॉर्डर 2 रिलीज़ नहीं होगी. इन 6 देशों में UAE, साउदी अरबिया, कतर, कुवैत, ओमान और बहरीन शामिल है. रिपोर्ट्स की मानें तो डिस्ट्रीब्यूटर्स ने इन देशों में बॉर्डर 2 की रिलीज़ के लिए काफी मशक़्क़त की थी. लेकिन पाकिस्तान  विरोधी कंटेंट होने की वजह से वो फिल्म को इस देशों में रिलीज़ करवापाने में कामयाब नहीं हो सके. इन 6 देशों में बैन लगने की वजह से फिल्म के Overseas कलेक्शन पर बुरा असर पड़ेगा. 

बॉर्डर 2 से पहले धुरंधर भी हुई बैन 

Loading Ad...

बॉर्डर 2 कोई पहली फिल्म नहीं है, जिन्हें इन 6 मुस्लिम देशों ने बैन किया हो, पिछले महीने रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर को भी इन 6 गल्फ देशों में  बैन कर दिखा गया था. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 1325 करोड़ रूपए से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन किया था. अगर ये फिल्म गल्फ देशों और पाकिस्तान में बैन नहीं होती तो ये आंकड़ा और ज्यादा हो सकता था. हालांकि बैन के बाद भी धुरंधर बॉक्स ऑफ़िस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई है. 

किस पर बेस्ड है बॉर्डर 2

बॉर्डर 2 की कहानी 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध पर बेस्ड है. जिसमें भारतीय जवानों ने बहादुरी का परिचय देकर दुश्मनों को धूल चटाई थी. फिल्म का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आया है, वहीं इसके गाने भी लोगों की ज़ुबान पर चढ़ गए हैं. 

Loading Ad...

धुरंधर का क्रेज़ कम करेगी बॉर्डर 2

बॉर्डर 2 अभी रिलीज़ भी नहीं हुई है और इसने ब़ॉक्स ऑफ़िस पर अपनी धाक जमाना शुरु कर दिया है. दरअसल काफी दिनों से बॉक्स ऑफ़िस पर धुरंधर का दबदबा बना हुआ है ना ही तो प्रभास की द राजा साब और ना अगस्य नंदा की इक्कीस इसका क्रेज़ कम कर पाई है, लेकिन बॉर्डर 2 के रिलीज होते ही धुरंधर का क्रेज़ ज़रूर कम हो सकता है. 

Border 2 ने एंडवास बुकिंग में छापे करोड़ो, सनी देओल की दहाड़ से कांपा बॉलीवुड, धुरंधर समेत इन फिल्मों को चटाई धूल

Loading Ad...

क़ौन निभा रहा किसका किरदार 

फिल्म के किरदारों की बात करें तो सनी देओल ने कुलदीप सिंह चांदपुरी, वरुण धवन ने कर्नल होशियार सिंह दहिया, दिलजीत दोसांझ ने निर्मलजीत सिंह सेखों और अहान शेट्टी ने नेवी ऑफिसर लेफ्टिनेंट कमांडर एमएस रावत का रोल प्ले किया है. वहीं महिला किरदारों में सोनम बाजवा, मोना सिंह, मेधा राणा और अनन्या सिंह हैं. 

बार्डर 2 होगी सबसे बड़ी वॉर फिल्म 

Loading Ad...

बता दें कि भारत की सबसे बड़ी वॉर फ़िल्म बार्डर 2 को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट है. जो की इससे पहले अक्षय कुमार की फ़िल्म केसरी का डायरेक्शन कर चुके हैं.केसरी भी एक वॉर ड्रामा फ़िल्म थी. जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी.अब अनुराग सिंह बार्डर 2 के जरिए बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लेकर आने वाले हैं. इस फ़िल्म को जेपी दत्ता और भूषण कुमार मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं. 150 से 250 करोड़ के भारी भरकम बजट से बनने वाली इस फ़िल्म को लेकर अभी से लोगों में गजब का क्रेज़ देखने को मिल रहा है. 

कब रिलीज होगी बार्डर 2 

यह भी पढ़ें

गदर 2 के बाद से ही डिमांड की जा रही थी की सनी देओल को बार्डर 2 भी लेकर आनी चाहिए.1997 में आई जेपी दत्ता की फ़िल्म बार्डर एक कल्ट फ़िल्म है. जो दर्शकों को काफ़ी पसंद है. अब इस फ़िल्म का दूसरा पार्ट धमाल मचाने को तैयार है. बार्डर 2 को लेकर लोगों में ग़ज़ब का हाइप बन गया है. फिल्म की एडवांस बुकिंग कमाल की हो रही है. बताते चलें की ये फ़िल्म 23 जनवरी को रिलीज़ होगी. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...