Advertisement

Loading Ad...

अजय देवगन, मणिरत्नम के बाद पंकज त्रिपाठी ने भी दिया दीपिका का साथ, कहा– सेट पर 'ना' कहना जरूरी

दीपिका पादुकोण की 8 घंटे की शूटिंग शिफ्ट की मांग पर मचा बवाल. अजय देवगन, मणिरत्नम और अब पंकज त्रिपाठी ने दिया उनका साथ. जानिए क्या है पूरा मामला और क्यों बॉलीवुड में वर्क-लाइफ बैलेंस बन रहा है बड़ी बहस.

Loading Ad...

बॉलीवुड की मशहूर और टैलेंटेड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों एक अलग वजह से चर्चा में हैं.हाल ही में उन्होंने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट से अलग होने का फैसला किया, और इसके पीछे वजह बनी उनकी एक शर्त – 8 घंटे की शूटिंग शिफ्ट और एक निर्धारित फीस स्ट्रक्चर. इस निर्णय ने न केवल फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा को जन्म दिया बल्कि कई बड़े कलाकारों को भी इस मुद्दे पर बोलने के लिए प्रेरित किया.

क्या है पूरा विवाद?

दीपिका इस वक्त अपने मदरहुड पीरियड को एंजॉय कर रही हैं, लेकिन इसी बीच उन्होंने प्रभास के साथ बन रही फिल्म स्पिरिट छोड़ दी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका ने काम के घंटे सीमित करने और 40 करोड़ रुपये फीस की मांग की थी.निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने इसे मानने से इनकार कर दिया, जिसके बाद दोनों के बीच मतभेद उभर आए. अब फिल्म में उनकी जगह अभिनेत्री तृप्ति डिमरी को लिया गया है.

क्या दीपिका ने शुरू किया एक नया ट्रेंड?

दीपिका के इस फैसले को कई लोग एक साहसिक कदम मान रहे हैं. इंडस्ट्री में ये चर्चा तेज हो गई है कि अब कलाकार अपने वर्किंग कंडीशन्स को लेकर ज्यादा सजग हो रहे हैं. कई सितारे खुलकर उनके समर्थन में आए हैं और इसे फिल्म इंडस्ट्री में एक सकारात्मक बदलाव की शुरुआत माना जा रहा है.

Loading Ad...

अजय देवगन ने क्या कहा?

फिल्म मां के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अजय देवगन ने दीपिका के पक्ष में बोलते हुए कहा,
“अब इंडस्ट्री में काफी लोग 8 घंटे की शिफ्ट का पालन कर रहे हैं. ये कोई अजीब मांग नहीं है. अच्छी सोच वाले निर्माता-निर्देशक इस बदलाव को समझ रहे हैं और स्वीकार भी कर रहे हैं. खासकर नई माताओं के लिए ये बेहद जरूरी है, लेकिन इसके अलावा भी प्रोफेशनल बैलेंस हर किसी का अधिकार है.”

Loading Ad...

मणिरत्नम ने भी दिया समर्थन

लेजेंडरी डायरेक्टर मणिरत्नम ने भी दीपिका के रुख को सही ठहराया. उन्होंने कहा,
“मुझे नहीं लगता कि इसमें कुछ गलत है. अगर कोई कलाकार ऐसी स्थिति में है कि वो अपनी शर्तें रख सके, तो यह अच्छी बात है. हमें यह समझना होगा कि एक हेल्दी वर्क एनवायरनमेंट सिर्फ कलाकार के लिए ही नहीं, पूरी टीम के लिए फायदेमंद होता है.”

पंकज त्रिपाठी ने क्यों कहा "अब एक्टर नहीं, मजदूर बचा है"?

अब अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने भी इस मामले पर अपनी बेबाक राय दी है. उन्होंने बताया कि वो लंबे समय तक शूटिंग के घंटों से जूझते आए हैं.
“कई बार 16 से 18 घंटे शूटिंग करना पड़ता था, जिससे मैं पूरी तरह थक जाता था – दिमाग से भी और शरीर से भी. अब मैं ‘ना’ कहना सीख रहा हूं. हर किसी को अपनी सीमा पता होनी चाहिए और जब वो पार हो जाए, तो मना करना जरूरी हो जाता है.”
उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, “कभी-कभी लगता है कि अब कलाकार नहीं, मजदूर बन गया हूं।”

Loading Ad...

पंकज त्रिपाठी के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

वर्क फ्रंट की बात करें तो पंकज त्रिपाठी की बहुचर्चित वेब सीरीज क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4 का प्रसारण हो चुका है. फिलहाल इसके तीन एपिसोड रिलीज हुए हैं और पांच अभी बाकी हैं. वहीं, हेरा फेरी 3 में परेश रावल को रिप्लेस करने की खबरों पर उन्होंने साफ कहा कि ये सिर्फ अफवाहें हैं और उनमें कोई सच्चाई नहीं है.

यह भी पढ़ें

बता दें दीपिका पादुकोण का ये स्टैंड चाहे अनजाने में लिया गया हो या सोची-समझी रणनीति के तहत, लेकिन इससे बॉलीवुड में वर्क-लाइफ बैलेंस को लेकर एक नई बहस जरूर छिड़ गई है. अब देखना ये होगा कि क्या ये मूवमेंट और आगे बढ़ेगा या फिर एक चर्चा बनकर रह जाएगा.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...