Advertisement

Loading Ad...

'डकैत' की सफलता के लिए अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर ने टेका मत्था, तिरुपति में लिया भगवान का आशीर्वाद

एक्टर अदिवी शेष और एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने हाल ही में तिरुपति मंदिर में मत्था टेक भगवान का आशीर्वाद लिया. इस दौरान दोनों ने फिल्म की सफलता के लिए दुआ भी मांगी थी.

Loading Ad...

एक्टर  अदिवी शेष और एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर जल्द ही फिल्म 'डकैत: एक प्रेम कथा' में साथ में दस्तक देंगे. बॉक्स ऑफिस में अच्छे प्रदर्शन के लिए दोनों कलाकार हाल ही में तिरुपति गए और वहां पर भगवान वेंकटेश्वर के सामने पूजा अर्चना की. 

तिरुपति में दिवी शेष और मृणाल ठाकुर ने टेका मत्था

इस दौरान दोनों कलाकारों ने मंदिर में भगवान का आशीर्वाद लिया और फिल्म की सफलता की दुआ मांगी. मंदिर से बाहर निकलते ही दोनों ने आईएएनएस के साथ बातचीत की. अदिवि ने कहा, "असल में, हम कल अपनी फिल्म का एक गाना लॉन्च करने तिरुपति आए थे. इतनी दूर आने के बाद हमें लगा कि स्वामी जी के दर्शन जरूर करना चाहिए. सच कहूं, तो उनके बिना दर्शन किए जाने का ऐसा कुछ मन भी नहीं था.’’

Loading Ad...

‘अब हमें सुकून महसूस हो रहा है’

Loading Ad...

उन्होंने आगे कहा, "अब हमें सुकून महसूस हो रहा है. हमने यहां का प्रसाद खाया है; यह बहुत अच्छा है. सब कुछ बहुत अच्छे से हुआ. टीटीडी और यहां के सभी लोगों का दिल से शुक्रिया, जिन्होंने हमारी पूरी व्यवस्था संभाली.”

‘मैं हर साल यहां आती रहूंगी’

Loading Ad...

एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने भी अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा, "हमने फिल्म 'डकैत' के अच्छे प्रदर्शन के लिए यहां प्रार्थना की. मैं यहां पर पहली बार आई हूं. दर्शन करके बहुत अच्छा लगा और अंदर से शांति मिली. उम्मीद है कि मैं हर साल यहां आती रहूंगी.”

क्या है फिल्म डकैत की कहानी?

'डकैत: एक प्रेम कथा' मूवी 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. शेनिल देव द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी एक प्रेमी युगल के इर्दगिर्द घूमती है, जहां युवक प्रेमिका से मिले धोखे के बाद बदले की राह चुनता है. 

Loading Ad...

फिल्म में मृणाल और अदिवि के अलावा, अनुराग कश्यप भी अहम भूमिका अदा करते दिखेंगे, लेकिन विलेन के तौर पर. फैंस उन्हें इस अंदाज़ में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं. 

डकैत को मिलेगी भूत बंगला से टक्कर 

यह भी पढ़ें

फैंस ट्रेलर और गानों के बाद अब मूवी रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. हालांकि इस दिन अक्षय कुमार की हॉरर क़ॉमेडी फिल्म भूत बंगला भी रिलीज होने वाली है. जिससे डकैत को तगड़ी टक्कर मिल सकती है. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...