Advertisement

Loading Ad...

एजाज खान पर एक्ट्रेस ने लगाया रेप का आरोप, पुलिस ने दर्ज की FIR!

एक्टर एजाज़ खान अब और बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं. दरअसल एजाज़ खान के ख़िलाफ़ 4 मई को एक स्ट्रगल एक्ट्रेस ने शारीरिक शोषण का मामला दर्ज करवाया है. एक न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक़ महिला ने आरोप लगाया है कि एजाज़ खान ने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में काम दिलाने के लिए बहाने उसके साथ शारीरिक शोषण कि

Loading Ad...
बॉलीवुड एक्टर और बिग ब़ॉस फेम एजाज़ खान अक्सर ही चर्चाओं में बने रहते हैं, कॉन्ट्रोवर्सी और एक्टर का गहरा नाता है, वो किसी ना किसी वजह से विवादों में आ ही जाते हैं. कुछ दिनों से वो अपने शो हाउस अरेस्ट को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. हाल ही में उनके इस शो पर बवाल हो गया था. अश्लील कंटेंट दिखाने की वजह से एजाज़ खान के शो हाउस अरेस्ट को उल्लू एप से हटा दिया गया था.


एजाज़ खान पर लगा शारीरिक शोषण का आरोप!

एजाज़ का ये मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा की एक्टर अब एक और बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं. दरअसल एजाज़ खान के ख़िलाफ़ 4 मई को एक स्ट्रगल एक्ट्रेस  ने शारीरिक शोषण का मामला दर्ज करवाया है. एक न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक़ महिला ने आरोप लगाया है कि एजाज़ खान ने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में काम दिलाने के  लिए बहाने उसके साथ शारीरिक शोषण किया है.


Loading Ad...

पुलिस अधिकारी ने क्या बताया?

इस मामले को लेकर चारकोप पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि “30 साल की एक महिला ने हाल ही में एजाज खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उसने बताया कि एक्टर ने फिल्म में भूमिका दिलाने में मदद करने का वादा करके उसके साथ कई जगहों पर शारीरिक शोषण किया.”

Loading Ad...


इतना ही नहीं पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि “अभिनेता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की शारीरिक शोषण से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और अभी इसकी जांच जारी है. हालांकि, इस बार अभी तक एक्टर ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है.”

Loading Ad...

हाउस अरेस्ट को लेकर भी हुआ विवाद!

बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है जब एजाज़ खान का विवादों में आया हो, कुछ दिनों पहले ही एक्टर अपने रिएलिटी शो हाउस अरेस्ट को लेकर विवादों में फंस गए थे. सोशल मीडिया पर इस शो को लेकर कई वीडियो वायरल हुए थे, जिसमें एक्टर कंटेस्टेंट्स से अपमानजाक चीजें करने को कहते नज़र आए थे. इतना ही नहीं शो के कंटेस्टेंट को कपड़े उतारने और स्क्रीन पर अश्लील हरकत करने के लिए भी कहा था, इस मामले को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी उल्लू ऐेप के सीईओ विभु अग्रवाल और एजाज़ खान को उनके सामने पेश होने के लिए नोटिस भेजा था. 

सोशल मीडिया पर भी एजाज़ के इस शो का खूब विरोध हुआ था, लोगों ने इस शो के ख़िलाफ़ नाराजगी ज़ाहिर करते हुए इसे बंद करने की मांग की थी. लोगों ने इस शो को अश्लीलता फैलाने और महिलाओं का अपमान करने का भी आरोप लगाया था, जिसके बाद इस शो को ऐेप से हटा दिया था. 

एफआईआर और पुलिस की कार्रवाई

बता दें कि इस मामले को लेकर एजाज़ खाॉन और शो के प्रोड्यूसर राजकुमार पांडे के ख़िलाफ़ FIR  दर्ज की गई थी. बजरंग दल के कार्यकर्ता गौतम रावरिया की शिकायत के आधार पर मुंबई की अंबोली पुलिस ने इस शो के प्रोड्यूसर राजकुमार पांडे और होस्ट एजाज खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी. पुलिस ने बीएनएस की धारा 296, 3(5), आईटी एक्ट की धारा 67(अ) और 67, साथ ही महिलाओं के अश्लील चित्रण (निषेध) अधिनियम की धारा 4, 6 और 7 के तहत मामला दर्ज किया था.

Loading Ad...


गहना वशिष्ठ का प्रियंका चोपड़ा पर तंज


वहीं इस शो में नज़र आईं गहना वशिष्ठ ने इस पूरे विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था,   जिसमें उन्होंने प्रियंका चोपड़ा समेत कई एक्ट्रेस को निशाने पर लिया था. एक्ट्रेस वीडियो में कहती दिखाई दी थी  "आप लोग जो इतना शोर मचा रहे हैं, क्या आपको कभी अडल्ट वेब साइट्स पर दिखाए गए कंटेंट पर कोई ऐतराज़ नहीं हुआ? जब प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में जाकर नग्न सीन देती हैं, तो क्या यह समाज के लिए ठीक नहीं है? अगर हम छोटे शहरों से आकर ऐसा करते हैं तो हमें क्यों दोषी ठहराया जा रहा है?"


Loading Ad...

गहना ने आगे कहा था "अगर नेटफ्लिक्स या हॉलीवुड में कोई भारतीय अभिनेत्री बिना कपड़ों के सीन करती है, तो वो सही है. लेकिन जब हम खुद से एक रियलिटी शो में भाग लेते हैं, तो हम अश्लील हो जाते हैं. ये पाखंड है."


एजाज खान का वर्क फ़्रंट!


Loading Ad...

बता दें कि एजाज़ खान ने कई शोज और फिल्मों में काम किया है. एक्टर ने रक्त चरित्र, अल्लाह के बंदे, बुड्ढा होगा तेरा समेत कई फिल्मों में काम किया है, एक्टर ने बॉलीवुड के अलावा साउथ की भी कई फिल्मों में काम किया है. 


एजाज़ ने टीवी इंडस्ट्री में भी काफी काम किया है. उन्होंने रहे तेरा आशीर्वाद, कहानी हमारे महाभारत की, क्या होगा निम्मों का, करम अपना अपना, दिया और बाती समेत कई टीवी सीरियलों में काम किया हैं. इतना ही नहीं एजाज़ खान कई रिएलिटी शोज़ में भी काम कर चुके हैं.  वो सलमान खान के शो बिग बॉस 7 में नज़र आए थे. खतरों के खिलाड़ी सीज़न 5, और फराह की दावत जैसे शोज़ में काम कर चुके हैं. 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें


LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...