Advertisement
रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद रणवीर सिंह को जानलेवा धमकी, Whatsapp नोट में मांगे करोड़ों रुपए, बढ़ी सुरक्षा
Actor Ranveer Singh receives death threat demands crores of rupees through WhatsApp note
Advertisement
Ranveer Singh Threat: फिल्म निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर हाल ही में हुई फायरिंग के बाद अब फिर से बॉलीवुड से जुड़ी नई खबर सामने आई है. अभिनेता रणवीर सिंह को एक धमकी भरा मैसेज भेजा गया है, जिसमें उनसे करोड़ों रुपए की मांग की गई है.
बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'धुरंधर' फेम अभिनेता रणवीर सिंह को धमकी भरा मैसेज मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. यह घटना हाल ही में फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग के ठीक बाद सामने आई है, जिससे बॉलीवुड में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.
Whatsapp नोट के जरिए करोड़ों रुपए की मांग
Advertisement
मुंबई पुलिस के अनुसार, रणवीर सिंह को व्हाट्सएप पर एक वॉइस नोट के जरिए धमकी भरा मैसेज भेजा गया. इस मैसेज में उनसे करोड़ों रुपए की मांग की गई और गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई.
Advertisement
मैसेज मिलने के तुरंत बाद रणवीर सिंह ने इसकी जानकारी मुंबई पुलिस को दी. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उनके घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है. अब उनके आवास पर अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं और उनकी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है.
जांच में जुटी पुलिस
Advertisement
पुलिस अब धमकी भरा वॉइस नोट भेजने वाले व्यक्ति या गिरोह की तलाश में जुटी हुई है. जांचकर्ता मैसेज के सोर्स, नंबर और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच कर रहे हैं. रोहित शेट्टी के घर पर हाल ही में फायरिंग की घटना हुई थी, जिसमें कुछ राउंड गोलियां चलाई गईं थीं. पुलिस ने उस मामले में जांच शुरू की है और कई आरोपियों पर भी शिकंजा कसा.
यह भी पढ़ें- रो पड़े राजपाल यादव! बोले- ‘न जेब में पैसा बचा, न साथ देने वाला कोई यार’, भारी मन से तिहाड़ जेल में किया सरेंडर
यह भी पढ़ें
रणवीर सिंह निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी की कई फिल्मों में काम कर चुके हैं, जिनमें 'सिंघम अगेन' और अन्य प्रोजेक्ट्स शामिल हैं. दोनों के बीच पेशेवर संबंध मजबूत हैं. वहीं, रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं. पुलिस कई आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. हालांकि, मुख्य आरोपी पुलिस की पहुंच से अभी तक दूर है.