Advertisement

Loading Ad...

बच्चों को सपोर्ट न करने से लेकर अफेयर तक… पत्नी सुनीता के आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी, बताया सच

सुनीता ने गोविंदा पर कई तरह के आरोप लगाए और कहा था कि उन्होंने अपने बच्चों का करियर बनाने में कोई मदद नहीं की. अब सुनीता के आरोपों पर गोविंदा ने करारा जवाब दिया है.

Loading Ad...

पिछले कुछ महीनों से एक्टर गोविंदा (Govinda) के घर में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा. गोविंदा और पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) के बीच की अनबन खुलकर सामने आ रही है. बात तलाक तक पहुंचने के भी दावे किए गए थे. सुनीता ने गोविंदा पर कई तरह के आरोप लगाए और कहा था कि उन्होंने अपने बच्चों का करियर बनाने में कोई मदद नहीं की. अब सुनीता के आरोपों पर गोविंदा ने चुप्पी तोड़ते हुए करारा जवाब दिया है.

सुनीता आहूजा ने कहा था उन्होंने कभी बेटे यशवर्धन की करियर बनाने में मदद नहीं की. उसने जो भी किया है अपने दम पर किया है. सुनीता ने बेटे को यह भी सलाह दी थी कि ‘वह अपने पिता की तरह न बनें.’ अब एक्टर ने सुनीता के आरोपों पर रिएक्ट करते हुए कहा, ‘उन्होंने परिवार को प्राथमिकता देने के लिए ही राजनीति छोड़ी थी, साजिद नाडियाडवाला से बेटे को गाइड करने और उसकी मदद करने के लिए भी कहा था.’

पत्नी के आरोपों पर गोविंदा ने क्या कहा? 

Loading Ad...

गोविंदा ने न्यूज एजेंसी ANI को इंटरव्यू में पत्नी के आरोपों पर चुप्पी तोड़ी. उनसे पूछा गया था, 'हमने बहुत बड़े स्टार्स के इंटरव्यू देखे, अक्षय कुमार के, सलमान खान के, हमने उनको ये कहते हुए सुना कि आपने उनकी बहुत मदद की अपने टाइम में, अब जब बारी अपने बेटे की आई तो पत्नी ये आरोप लगा रही है कि गोविंदा जी तो कुछ नहीं कर रहे.’

Loading Ad...

सवाल के जवाब में गोविंदा ने कहा,

‘जिस वक्त मैं पॉलिटिक्स से बाहर निकला, तो मैंने ये सोचा कि कहीं मेरे स्पर्धा, या द्वेष, ईर्ष्या ये सभी की कारकताएं हैं, किसी भी प्रकार से तकलीफ न दें, तो... खासतौर पर बच्चों के लिए मैं बाहर आ गया. अब वो मैं घर परिवार के लिए ही बाहर आ गया.  मैंने नाडियाडवाला से कहा, तो उन्होंने अपना केबिन यश को दिया, कि कैसे फिल्में बनाई जाती हैं, कैसे काम किया जाता है और मुझसे ज्यादा पूछा नहीं गया और ऐसे माहौल एक घर मैं तैयार था कि जिसमें मैं फिल्मी रिश्ते में नाकामयाब हूं.’

Loading Ad...

‘मैं कहां जाऊं जब मेरे ही घर…’

गोविंदा ने लाचारी के साथ आगे कहा, बच्चों के लिए मैं कुछ कर पाऊं, ये स्वयं मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि ईश्वर मुझ पर कृपा करें कि मैं सेवा कर पाऊं. उन्होंने पत्नी के आरोपों पर अफसोस जताया. गोविंदा ने कहा, खासतौर पर मेरे ही घर में ऐसा लोग सोचने लगेंगे तो मैं कहां जाऊंगा. 18 नए डायरेक्टर लाया हूं, 19-20 प्रोड्यूसर लाया. एकाध दर्जन आर्टिस्ट ले आया और जब ईश्वर ने समय दिया, तो मैं पूरी सेवा प्रदान कर चुका हूं. इस विषय पर मैं चर्चा नहीं करूंगा. मैं अपने को अमसम्मानित महसूस करूंगा, इसका उत्तर देने में भी. उन्होंने बेटे यश के करियर को लेकर कहा, 'जैसे मैं यश के लिए कह रहा हूं कि वो मुझसे ज्यादा अच्छा एक्टर निकलेगा, वो टेक्निकली मुझसे बेटर है, तो मैं उम्मीद करता हूं कि उसका प्रस्तुतिकरण किसी ने सही कर दिया, तो वो बड़ा बन जाएगा.’

अफेयर के आरोपों का दिया जवाब

Loading Ad...

गोविंदा ने पत्नी सुनीता के अफेयर वाले आरोपों पर भी जवाब दिया. उन्होंने कहा, 'देखिए, कब नहीं लगा ये आरोप मुझ पर? शुरू-शुरू में लड़कियों को टच करने के लिए हाथ कांपते थे मेरे, 
तब भी लोगों ने मेरा अफेयर चला दिया था. तो जो आरोप लगा रहे हैं वो मेरे बचपन का प्यार है. प्यार के मामले में कभी प्रॉपर नहीं चला. जवानी के प्यार ने भी मुझे छोड़ दिया. अब जो ये प्यार हो रहा है, किसी के सोचने के मुताबिक, ये बुढ़ापे का है. मैंने चार-चार सुपरस्टार मिस यूनिवर्स हीरोइन के साथ काम किया. मैं वो लोग की तरफ कभी देखा नहीं. 

गोविंदा ने आगे कहा, ‘मेरी एक भी हिरोइन कभी ऐसे नहीं कह सकती कि मैनें उन्हें तंग किया है, या मैंने किसी के लिए ऐसा अपशब्द कह दिया हो. जो हीरोइन मेरे घर आ रही है, मेरे घर की फिल्म से शुरू हो रहा है करियर, मैं कभी गलत नहीं कहूंगा. मैं सभी आर्टिस्ट, खासकर हीरोइन लोगों का धन्यवाद देता हूं कि जो चित्रपट चले हैं, वर्षानुवर्ष राज कर पाया हूं. उसमें म्यूजिक डायरेक्टर, फिल्म के गाने और मेरी हीरोइन, इन लोगों का सहयोग रहा है. मेरी मम्मी भी हीरोइन थी, तो मैं कभी किसी के साथ मिसबिहेव नहीं करता. अब ऐसे में वो नाम ले रही हैं.’

यह भी पढ़ें- Battle of Galwan पर छाए संकट के बादल, क्यों लटकी सलमान की फिल्म? मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस देगी हरी झंडी

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

गोविंदा ने अपनी मां की बताई सीख का जिक्र किया. उन्होंने कहा, 'मेरी मम्मी ने मुझसे कहा था, गोविंद जब परिवार के चार सदस्यों को तुम दुनिया मान लोगे, तो किसी दिन वो तुम्हें धोखा दे देंगे तो तुम क्या करोगे? और ये दुनिया जो तुम्हें प्यार कर रही है ये क्या बेवकूफ है? इन लोगों के पैसे, पैसे नहीं हैं? इनकी इज्जत, इज्जत नहीं है? किसके घर में कोई जाता है? मैं तो मेरे सारे एक्ट्रेसेस, जो हीरोइन हैं, जो बनेंगी भी और आगे, स्वागत है आपका, मेरे घर में, मैं जो हूं, आपकी वजह से हूं.’

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...