Advertisement

Loading Ad...

Sitara Zameen Par को लेकर हो रही ट्रोलिंग के बीच आमिर खान ने पीएम मोदी से की मुलाकात!

आमिर खान ने फिल्म सितारे ज़मीन पर को लेकर ट्रोलिंग के बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है, दरअसल सोशल मीडिया पर पीएम मोदी और आमिर खान की एक फोटो काफी वायरल हो रही है, जो की एक मीडिया हाउस के कॉन्क्लेव की है. वायरल हो रहे फोटो में आमिर और पीएम मोदी एक दूसरे से हाथ मिलाते दिख रहे हैं. कॉनक्लेव का ये बेहद ही ख़ास पल था जब इस इवेंट के दौरान दोनों की मुलाकात हुई.

Loading Ad...
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म सितारे ज़मीन पर की वजह से चर्चाओं में बने हुए हैं, वहीं एक्टर अपने एक पूराने विवाद की वजह से भी सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं.  जिसमें उन्होंने तुर्की यात्रा के दौरान वहां की फर्स्ट लेडी से मुलाकात की थी. 

आमिर खान ने पीएम मोदी से की मुलाकात!

वहीं ट्रोलिंग के बीच आमिर खान ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है, दरअसल सोशल मीडिया पर पीएम मोदी और आमिर खान की एक फोटो काफी वायरल हो रही है, जो की एक मीडिया हाउस के कॉन्क्लेव की है. वायरल हो रहे फोटो में आमिर और पीएम मोदी एक दूसरे से हाथ मिलाते दिख रहे हैं. कॉनक्लेव का ये बेहद ही ख़ास पल था जब इस इवेंट के दौरान दोनों की मुलाकात हुई. 

बताया जा रहा है की जब पीएम मोदी इस कॉन्क्लेव में आमिर से मिले थे तो उन्होंने एक्टर से पूछा था की ‘आपकी अम्मी कैसी हैं?’ जिसके जवाब में आमिर ने कहा था ‘वो ठीक हैं सर.’  वहीं इस दौरान पीएम मोदी ने आमिर से उनकी पिछली मुलाक़ात का जिक्र किया था. पीएम मोदी ने कहा था कि  'पिछली बार जब हम मिले थे, तो आपने बताया था कि उनका इलाज फिर से शुरू हो गया है.'  वहीं आमिर ने सिर हिलाया और कहा- ‘हां सर, हुआ था. लेकिन अब वो बिल्कुल ठीक हैं.’


ऑपरेशन सिंदूर पर रिएक्ट करना पड़ा भारी!

बता दें कि हाल ही में आमिर खान ने भी ऑपरेशन सिंदूर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. आमिर खान प्रोडक्शन ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा कि हमारे सशस्त्र बलों के साहस, बहादुरी और हमारे राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के लिए उनका हार्दिक आभार.माननीय प्रधानमंत्री को उनके नेतृत्व और दृढ़ संकल्प के लिए धन्यवाद. जय हिंद.
आमिर खान का देरी से ऑपरेशन सिंदूर पर रिएक्ट करना और अपनी नई फिल्म सितारे ज़मीन की रिलीज़ से पहले इस तरह का पोस्ट करना उन्हें भारी पड़ गया है. अब आमिर का एक हफ्ते बाद इस मामले पर रिएक्ट करना वो भी तब जब उनकी फिल्म सितारे ज़मीन पर रिलीज़ होने वाली है, वो लोगों को खटक कर रहा है, सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है. एक यूजर ने लिखा कि “ट्रेलर लॉन्च से पहले अभी याद आया”

वही एक और यूज़र ने लिखा कि “Alfaaz dhund rahe The kya miya itne din” 

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा कि “Kya natak h  business Krna h ab to dikhawa acha h”

वहीं एक और यूजर ने लिखा कि “पोस्टर रिलीज के चक्कर में बोलना पड़ेगा मजबूरी.”


तुर्की कनेक्शन आमिर के लिए बना मुसीबत!

बता दें कि आमिर खान का पुराना विवाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है, जिसमें उन्होंने तुर्की यात्रा के दौरान वहां की फर्स्ट लेडी से मुलाकात की थी. आमिर खान की तुर्की विजिट को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने एक बार फिर नाराजगी जाहिर की है. तुर्की के पाकिस्तान से दोस्ताना रिश्तों को देखते हुए आमिर की उस मुलाकात पर सवाल उठाए जा रहे हैं. लोग एक्टर की फिल्म को बॉयकॉट करने की मांग कर रहे हैं. 

इस दिन रिलीज़ होगी सितारे ज़मीन पर!
बात करें आमिर खान की फिल्म सितारे ज़मीन पर की तो ये फिल्म हॉलीवुड फिल्म चैंपियंस का हिंदी रीमेक है. आमिर की फिल्म सितारे ज़मीन पर को R. S Prasanna ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में आमिर खान और जेनेलिया डिसूजा लीड रोल में नज़र आएंगे. ये फिल्म 20 जून को थियेटर्स पर दस्तक देगी. फिल्म का ट्रेलर तो लोगों को काफी पसंद आया है, लेकिन कई लोग इसे चैपियंस की हूबहू कॉपी बता रहे हैं. 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...