Advertisement

Loading Ad...

Pushpa 2 की सफलता पर Aamir Khan ने दिया ऐसा बयान, जानकर सबके उड़ गए होश !

पुष्पा 2 के लिए अल्लू अर्जुन को देश से लेकर दुनिया भर से बधाइयाँ मिल रही हैं। सबसे पहले हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े फ़िल्म प्रोडक्शन हाउस यशराज फिल्म्स ने पुष्पा 2 की सफलता पर उन्हें बधाई दी थी। वहीं अब बॉलीवुड के मिस्टर perfectionist आमिर खान ने पुष्पा की blockbuster सफलता पर रिएक्शन दिया है।

Loading Ad...
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फ़िल्म पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।फ़िल्म को रिलीज़ हुए अभी एक महीना भी पूरा नहीं हुआ है। पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 1800 करोड़ से ज़्यादा का कारोबार कर लिया है। पुष्पा 2 अल्लू अर्जुन के करियर की पहली और भारतीय सिनेमा की तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म का ख़िताब अपने नाम कर चुकी हैं। पुष्पा 2 के लिए अल्लू अर्जुन को देश से लेकर दुनिया भर से बधाइयाँ मिल रही हैं। सबसे पहले हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े फ़िल्म प्रोडक्शन हाउस यशराज फिल्म्स ने पुष्पा 2 की सफलता पर उन्हें बधाई दी थी। 

वहीं अब बॉलीवुड के मिस्टर perfectionist आमिर खान ने पुष्पा की blockbuster सफलता पर रिएक्शन दिया है। आमिर खान ने फिल्म को लेकर अल्लू अर्जुन समेत फिल्म की पूरी टीम को बधाई दी है। दरअसल आमिर खान प्रोडक्शन ने पुष्पा 2 की सफलता को देखते हुए एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में लिखा गया है- आमिर खान प्रोडक्शन की ओर से पुष्पा 2 द रूल की पूरी टीम को बधाई, हम फिल्म के आगे भी सफल होने की कामना करते हैं, टीम की ओर से प्यार'.


बता दे कि पुष्पा 2  दुनिया भर में सबसे ज़्यादा कमाई करने के मामले में तीसरे नंबर पर है। दरअसल आमिर खान की दंगल ने दुनिया भर में 2024 करोड़ की कमाई की थी । वहीं बाहुबली 2 ने 1810 करोड़ की कमाई की थी । फ़िलहाल पुष्पा 2 इन दोनों फ़िल्मों से पीछे हैं,लेकिन जिस तरह से ये फ़िल्म कमाई कर रही है, उसे देखकर तो ऐसा ही लग रहा है की आने वाले दिनों में ये फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर सकती है। सुननें मे आ रहा है की जल्द ही पुष्पा 2 , प्रभास की बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ देगी । जिसके बाद सिर्फ़ आमिर ख़ान की दंगल ही रह जाएगी ,जिसका रिकॉर्ड पुष्पा 2 को अभी तोड़ना है।

बताया जा रहा है की  500 करोड़ के बजट में बनी पुष्पा 2 ने दुनियाभर में  1800 करोड़ का बिज़नेस कर लिया है। बता दें कि फ़िल्म का पहला पार्ट पुष्पा बॉक्स ऑफिस पर काफ़ी बड़ा हिट साबित हुआ था। यही वजह है की मेकर्स पुष्पा 2 को लेकर काफ़ी exicted  दिख रहे हैं।  पुष्पा 2 को सुकुमार ने डायरेक्ट किया है।फ़िल्म में अल्लु अर्जुन, रश्मिका मंदाना ,फहाद फासिल अहम रोल में नज़र आए हैं। इसके अलावा  फ़िल्म में Sri leela  के आइटम नंबर ने भी सबको दीवाना बना दिया है ।पुष्पा 2 को लेकर गजब का क्रेज़ बना हुआ है। 

पुष्पा 2 एक पैन इंडिया फ़िल्म है, जोकि  काफ़ी चर्चा में बनी हुई है। फ़िल्म के पहले पार्ट ने हिंदी बेल्ट में 100 करोड़ से ज़्यादा की कमाई की थी, जबकि दुनिया भर में फ़िल्म ने 300 करोड़ का कारोबार किया था।फ़िल्म ने ये आँकड़ा तब पार किया था। जब देशभर में कोविड की तीसरी वेब चल रही थी। हिंदी बेल्ट में भी पुष्पा 2 को लेकर लोगों में अलग ही लवल का दीवानापन देखने को मिल रहा है । खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कितने करोड़ों का कारोबार पाती है। 
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...