Advertisement

Loading Ad...

राम चरण की फिल्म 'द इंडिया हाउस' की शूटिंग में भयंकर हादसा, कैमरामैन समेत कई लोग घायल

राम चरण की फिल्म ‘द इंडिया हाउस’ की शूटिंग के दौरान हैदराबाद में बड़ा हादसा हुआ. पानी की टंकी फटने से सेट पर बाढ़ जैसे हालात बन गए और कैमरामैन समेत कई लोग घायल हो गए. जानें पूरी जानकारी और देखें वायरल वीडियो.

Instagram
Loading Ad...

साउथ के सुपरस्टार राम चरण की आने वाली फिल्म ‘द इंडिया हाउस’ के सेट पर एक बड़ा हादसा हो गया है. इस हादसे की वजह से फिल्म की शूटिंग को फिलहाल रोक दिया गया है. घटना हैदराबाद के शमशाबाद इलाके में हुई, जहां फिल्म की शूटिंग चल रही थी. बताया जा रहा है कि शूटिंग के दौरान एक बड़ी पानी की टंकी फट गई, जिससे वहां बाढ़ जैसे हालात बन गए.

क्या हुआ हादसे में?

फिल्म का एक एक्शन सीन समुद्र किनारे शूट किया जा रहा था. इस सीन के लिए सेट पर एक बड़ी पानी की टंकी रखी गई थी. लेकिन अचानक वह टंकी फट गई, और बहुत तेज दबाव से पानी पूरे सेट में फैल गया. पानी की तेज धार से सेट पर रखा काफी सामान बह गया, और कई लोग पानी की चपेट में आ गए.

इस हादसे में एक असिस्टेंट कैमरामैन गंभीर रूप से घायल हो गया है. उसे और अन्य घायल लोगों को तुरंत हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. बाकी क्रू मेंबर्स ने किसी तरह अपनी जान बचाई और बाहर निकले.

Loading Ad...

शूटिंग फिलहाल रोकी गई शूटिंग

इस गंभीर घटना के बाद, सुरक्षा कारणों से फिल्म की शूटिंग को पूरी तरह से रोक दिया गया है. सेट को काफी नुकसान हुआ है, और उसे दोबारा तैयार करने में समय लग सकता है. मेकर्स की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन संभावना है कि वो जल्द ही इस हादसे पर प्रतिक्रिया देंगे और आगे की योजना बताएंगे.

Loading Ad...

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हादसे का वीडियो

इस हादसे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे पानी की तेज धार सेट पर रखे सामान को बहा कर ले जा रही है. क्रू मेंबर्स बचे हुए सामान को निकालने और सुरक्षित करने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं. पानी की वजह से पूरा सेट पानी में डूब गया और चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

हादसे के वक्त कलाकार मौजूद थे या नहीं?

अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि हादसे के समय फिल्म के मुख्य कलाकार, निखिल सिद्धार्थ और सई मांजरेकर, सेट पर मौजूद थे या नहीं. हालांकि, राम चरण खुद इस फिल्म के निर्माता हैं, और ऐसे में फैंस उनकी सुरक्षा को लेकर भी चिंतित हैं.दूसरी ओर, ये जानकारी सामने आई है कि शमशाबाद पुलिस को अभी तक इस हादसे की कोई सूचना नहीं दी गई है. इसलिए पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक जांच शुरू नहीं हुई है.

Loading Ad...

राम चरण की पहली प्रोडक्शन फिल्म

आपको बता दें कि ‘द इंडिया हाउस’ राम चरण द्वारा प्रोड्यूस की जाने वाली पहली फिल्म है. इस फिल्म की घोषणा 2023 में स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की 140वीं जयंती के मौके पर की गई थी. फिल्म के डायरेक्टर राम वामसी कृष्णा हैं, जो इस फिल्म से निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं.

फिल्म एक पीरियड ड्रामा है, जिसमें देशभक्ति और स्वतंत्रता संग्राम की कहानी को दिखाया जाएगा. इसमें निखिल सिद्धार्थ, सई मांजरेकर और अनुपम खेर जैसे कलाकार नजर आएंगे.फिल्म को लेकर लोगों में काफी उत्साह था, लेकिन अब इस हादसे की वजह से चिंता भी बढ़ गई है.हादसे के बाद फिल्म के फैंस सोशल मीडिया पर चिंता जता रहे हैं. शूटिंग रुकने के कारण फिल्म की रिलीज डेट पर भी असर पड़ सकता है.अभी तक मेकर्स ने कोई नई डेट या अपडेट नहीं दी है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि जल्दी ही वो इस मुश्किल समय से निकलने की रणनीति बनाएंगे.

यह भी पढ़ें

फिल्म 'द इंडिया हाउस' को लेकर फैंस की उम्मीदें बहुत ज्यादा हैं, लेकिन इस हादसे ने सभी को चौंका दिया है. हम यही उम्मीद करते हैं कि सभी घायल जल्द ही ठीक हो जाएं और फिल्म की शूटिंग फिर से सुरक्षित तरीके से शुरू हो सके.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...