Advertisement

Loading Ad...

ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की वॉर 2 के 6 जोरदार डायलॉग्स, अब बॉक्स ऑफ़िस पर मचेगा गदर

वॉर 2 के ट्रेलर ने रिलीज़ होते ही धमाल मचा दिया है, वहीं ट्रेलर में दिखाए गए डायलॉग्स की भी खूब चर्चा हो रही है, तो चलिए बताते हैं आपको वॉर 2 से जुड़े कुछ ख़ास डायलॉग्स

Loading Ad...

ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और किराया आडवाणी की फिल्म वॉर 2 इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ है, जिसे  सोशल मीडिया पर गजब का रिस्पांस मिला रहा है. ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और किराया आडवाणी के एक्शन अवतार की खूब चर्चा हो रही है. 

वॉर 2 के ट्रेलर ने रिलीज़ होते ही धमाल मचा दिया है,  वहीं ट्रेलर में दिखाए गए डायलॉग्स की भी खूब चर्चा हो रही है, तो चलिए बताते हैं आपको वॉर 2 से जुड़े कुछ ख़ास डायलॉग्स 

वॉर 2 के दमदार डायलॉग्स 
'मैं शपथ लेता हूं कि मैं अपना नाम, अपनी पहचान, अपना घर-परिवार सब त्यागकर एक साया बन जाऊंगा. एक गुमनाम, बेनाम, अनजान साया.’

Loading Ad...

'मैं शपथ लेता हूं कि मैं वो सब करूंगा जो कोई और नहीं कर सकता. जो जंग कोई नहीं लड़ सकता वो मैं लडूंगा’

Loading Ad...

'हर दोस्त, हर साथ, हर उस चेहरे से मुंह मोड़ लूंगा, जिसे कभी प्यार किया और पलटकर कभी पीछे नहीं देखूंगी.’

‘अच्छाई-बुराई, सही गलत, पाप-पुण्य की हर लकीर को मिटा दूंगा. अब मैं इंसान नहीं सिर्फ एक हथियार हूं. जंग का हथियार. या तो मारूंगा या फिर मरूंगा. इंडिया फर्स्ट.’

Loading Ad...

'मैं वो बलिदान दूंगा जिसका कोई गवाह नहीं होगा. जिसकी कीमत मैं अपनी जान से या फिर अपनी आत्मा से चुकाऊंगा. इंडिया फर्स्ट.’

'वो सोल्जर है, तुम भी सोल्जर हो और ये वॉर है.’

रिलीज़ से पहले वॉर 2 ने बनाया रिकॉर्ड!
वॉर 2 ने थियेटर्स पर दस्तक देने से पहले ही एक नया रिकॉर्ड बना दिया है, साथ ही फिल्म ने रिलीज़ से पहले ही 100 करोड़ की कमाई कर डाली है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ऋतिक और जूनियर एनटीआर  की फिल्म वॉर 2 के लिए मेकर्स ने तेलुगु वर्जन के लिए धांसू डील फ़ाइनल की है. खबरों की मानें तो टॉलीवुड प्रोड्यूसर नागा वामसी और सुनील नारंग अब वॉर 2 के लिए तेलुगु राइट्स को हासिल करने में लगे हुए हैं. 

Loading Ad...

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वॉर 2 के तेलुगु राइट्स को 85 से 100 करोड़ रूपए में खरीदा जा हा है. साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की पॉपुलैरिटी को देखते हुए इस फिल्म के राइट्स को इतनी महंगी रकम में खरीदा जा रहा है. बताया जा रहा है कि ये अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है जो किसी बॉलीवुड फिल्म के  इतनी मोटी रकम में तेलुगु राइट्स खरीदे जाने की बात हो रही है. 

ऋतिक-जूनियर एनटीआर में होगी जबरदस्त टक्कर!
फिल्म में जूनियर एनटीआर विलेन की भूमिका निभा रहे हैं. वहीं ऋतिक अपने पुराने किरदार रॉ एजेंट मेजर कबीर धालीवाल के किरदार में लौट रहे हैं. दोनों आमने-सामने एक-दूसरे को टक्कर देंगे. इस फिल्म में कियारा आडवाणी भी अहम भूमिका में नजर आएंगी, जो ऋतिक के साथ रोमांस करती नजर आएंगी. 

इस दिन रिलीज होगी वॉर 2!
बता दें कि वॉर 2 का डायरेक्शन अयान मुखर्जी कर रहे हैं, जो ब्रह्मास्त्र जैसी फिल्म के लिए जाने जाते हैं. ये फिल्म 14 अगस्त को हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. फिल्म को काफी बड़ लेवल पर शूट किया गया है. 200 करोड़ के बजट में बनी वॉर 2 में जबरदस्त एक्शन सीन दिखाई देने वाले हैं. 

Loading Ad...

यशराज स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है वॉर 2
ये फिल्म यशराज स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसमें पहले 'एक था टाइगर', 'टाइगर जिंदा है', 'वॉर' और 'पठान' जैसी दमदार फिल्में आ चुकी हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन को पिछली बार फिल्म 'फाइटर' में देखा गया था. 'वॉर 2' के अलावा ऋतिक की झोली में 'कृष 4' भी है, जिसके जरीए वो बॉक्स ऑफ़िस पर धमाल मचाने वाले हैं. 

यह भी पढ़ें

वॉर ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था धमाल!
बता दें कि साल 2019 में रिलीज़ हुई वॉर में ऋतिक रोशन के साथ टाइगर श्रॉफ अहम रोल में नज़र आए थे. वहीं फिल्म में वाणी कपूर ऋतिक के अपोज़िट नज़र आई थी. इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी और साल 2019 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी. खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की वॉर 2 बॉक्स ऑफ़िस पर क्या कमाल करती है. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...