×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

PM Modi को देखते ही Yogi ने उतार दी चप्पल, नंगे पैर क्यों चलने लगे ?

एक तरफ नरेंद्र मोदी हैं जिनके पास दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश हिंदुस्तान की सत्ता की बागडोर है तो वहीं दूसरी तरफ देश के सबसे बड़े राज्यों में से एक उत्तर प्रदेश की सत्ता की बागडोर है लेकिन इसके बावजूद बात जब अनुशासन और सम्मान की आती है तो मोदी और योगी दोनों ही एक दूसरे का पूरा सम्मान करते हैं।

PM Modi को देखते ही Yogi ने उतार दी चप्पल, नंगे पैर क्यों चलने लगे ?
Advertisement

परंपरा प्रतिष्ठा और अनुशासन क्या होता है ये देखना है तो नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ को देख लीजिये एक तरफ नरेंद्र मोदी हैं जिनके पास दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश हिंदुस्तान की सत्ता की बागडोर हैतो वहीं दूसरी तरफ देश के सबसे बड़े राज्यों में से एक उत्तर प्रदेश की सत्ता की बागडोर है लेकिन इसके बावजूद बात जब अनुशासन और सम्मान की आती है तो मोदी और योगी दोनों ही एक दूसरे का पूरा सम्मान करते हैं जिसकी गवाह हैं ये दो तस्वीरें


इन तस्वीरों में एक तरफ जहां प्रधानमंत्री मोदी हैं तो वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोनों ही नेता बड़े पदों पर लेकिन इसके बावजूद दोनों नेताओं में ना तो कोई अहंकार और ना ही कोई अकड़ यकीन नहीं तो कुछ ही दिनों पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब महादेव की काशी में नामांकन करने के लिए पहुंचे तो इस दौरान आई एक छोटी सी वीडियो को देख लीजिये 


Advertisement

पीएम मोदी के दो दिनों के काशी दौरे की सबसे खूबसूरत तस्वीर इस कुछ सेकेंड के वीडियो में आप देख सकते हैं जिसमें देश के प्रधानमंत्री मोदी के लिए सीएम योगी ने जो सम्मान दिखाया है वो सम्मान शायद ही आजकल के नेताओं में देखने को मिले इस छोटी सी वीडियो को गौर से देखेंगे तो जैसे ही पीएम मोदी हाथ जोड़ कर जनता का अभिवादन स्वीकार करते हुए सीएम योगी के पास पहुंचते हैं सीएम योगी तुरंत अपनी चप्पल उतार देते हैं और फिर नंगे पैर आगे बढ़ते हुए हाथ जोड़ कर पीएम मोदी का स्वागत करते हुए नजर आते हैं पीएम मोदी का अभिवादन करने के बाद ही सीएम योगी चप्पल पहनते हैं


देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए ये सम्मान नहीं तो और क्या है क्योंकि बगल में ही यूपी बीजेपी के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी खड़े थे लेकिन इसके बावजूद उन्होंने जूते पहने ही पीएम मोदी का अभिवादन किया काशी से आई इस तस्वीर को देख कर मोदी सरकार में कभी मंत्री रहे डॉक्टर हर्ष वर्धन ने लिखामुझे यह दृश्य दो कारणों से अतिप्रिय लगे, पहला, मां गंगा के पुत्र आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के दौरान काशीवासियों का अद्भुत प्रेम और मोदी जी का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का चप्पल उतारना, हमारे यहां यह सम्मान दर्शाने का एक सम्मानीय उदाहरण भी माना जाता है


Advertisement

इसी छोटी सी वीडियो में आप दो उदाहरण देख सकते हैं एक तरफ सीएम योगी अपनी चप्पल उतार कर नंगे पैर पीएम मोदी का अभिवादन करते हैं तो वहीं भूपेंद्र चौधरी जूते पहने हुए ही पीएम मोदी का अभिवादन करते हैं


काशी में जहां सीएम योगी ने पीएम मोदी के सम्मान में जूते उतार दिये तो वहीं अप्रैल में जब पीएम मोदी पीलीभीत के दौरे पर गये थे तो इस दौरान नरेंद्र मोदी ने भी प्रधानमंत्री जैसे बड़े पद पर होने के बावजूद पद और उम्र में छोटे सीएम योगी के लिए जो सम्मान दिखाया था वो एक मिसाल बन गई क्योंकि जब मंच पर बोलने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम का ऐलान हुआ तो बड़ी ही शालीनता के साथ सीएम योगी अपनी कुर्सी से उठे फिर अपनी कुर्सी को किनारे कर पीएम मोदी के पीछे से जाने की कोशिश करने लगे क्योंकि पद और उम्र दोनों में ही पीएम मोदी सीएम योगी से बहुत बड़े हैं और सीएम योगी भी इस बात को अच्छी तरह से जानते समझते हैं  इसीलिये उन्होंने इस बात का पूरा खयाल रखा कि पीएम मोदी के सामने से जाने की बजाए उनके पीछे से होकर भाषण देने जाएं लेकिन जैसे ही पीएम मोदी की नजर सीएम योगी पर पड़ी उन्होंने तुरंत सीएम योगी का हाथ पकड़ लिया और अपने सामने से होकर जाने के लिए कह दिया जिस पर योगी भी पीएम मोदी की बात मानते हुए उनके सामने से भाषण देने के लिए गये


Advertisement

ये होता है एक नेता के प्रति एक नेता का सम्मान पद और उम्र में बड़े होने के बावजूद पीएम मोदी ने सीएम योगी को पूरा सम्मान दियातो वहीं दूसरी तरफ काशी दौरे पर गये पीएम मोदी को देखते ही सीएम योगी ने भी चप्पल उतार कर नंगे पैर ही उनका अभिवादन किया इसी बात से समझ सकते हैं कि पीएम मोदी और सीएम योगी एक दूसरे का कितना सम्मान करते हैं जो दूसरे नेताओं में कम ही देखने को मिलती है बहरहाल इस पूरे मामले पर आपका क्या कहना है अपनी राय हमें कमेंट कर जरूर बताएं




टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें