Advertisement
महादेव की नगरी काशी में आधी रात को शमशान में क्यों नाचती है नगरवधुएं?
मोक्ष नगरी काशी जिसके रहस्यों का खुलासा आज तक नहीं हुआ है, आज भी काशी के मणिकर्णिका घाट की रौनक यहां जल रही सैकड़ों चिताएं होती हैं जो ये बताती हैं मृत्यु ही जीवन का कटु सत्य है, लेकिन इन ही चिताओं के बीच कुछ नगरवधुएं 350 से चली आ रही परंपराओं का पालन कर रही थीं।
Advertisement
यह भी पढ़ें
महादेव की नगरी काशी जिसमें कई रहस्य आज भी छिपे हैं। पौराणिक मान्यता के अनुसार भगवान शिव को ये शहर इतना प्रिय है कि उन्होंने इस शहर को भगवान विष्णु से अपने निवास के लिए मांग लिया, ये शहर भगवान शिव के त्रिशूल पर बसा है, जब भगवान शिव ने अपना त्रिशूल आगे किया तब निर्माण हुआ काशी का। काशी को मानव शरीर के आकार का बनाया गया है जहां 72,000 मंदिर हैं जो शरीर में नाड़ियों के समान हैं, और यहां अलग-अलग संस्कृतियों के लोग रहते हैं, लेकिन काशी के कुछ रहस्य अभी तक सुलझाए नहीं गए हैं, जैसे कि बनारस में स्थित है एक ऐसा कुंड जहां आता है पाताल लोक से पानी, स्कंद पुराण में भी इसका जिक्र है और इसे सूर्य कुंड भी कहा जाता है। वहीं दूसरी ओर धर्म नगरी काशी में 350 सालों से चली आ रही एक ऐसी परंपरा जिसे देखकर हम हैरान रह गए थे। दरअसल महाशमशान के बीच जलती चिताओं की राख पर कुछ नगरवधुएं नाच रही थीं जिनके आस-पास लोगों की भीड़ जमा हो गई। लेकिन इसका पहलु जुड़ा है वासंतिक नवरात्र के सप्तमी तिथि से जब वासंतिक नवरात्र के सप्तमी तिथि को महाशमशान नाथ मंदिर के कोने-कोने को लगभग 350 सालों से सजाने की परंपरा चली आ रही है, कहते हैं कि 16वीं सदी से चली आ रही इस परंपरा में हर साल नगरवधुएं अगले जन्म में वैश्यावृत्ति से मुक्ति पाने के लिए रात भर नाचकर कामना करती हैं। ये परंपरा राजा मानसिंह ने 16वीं शताब्दी में शुरू की थी, उन्होंने उस वक्त इस मंदिर की मरम्मत करवा कर नृत्य कार्यक्रम करवाना चाहा लेकिन किसी ने भी जलती चिताओं के बीच शमशान घाट में रात के वक्त नृत्य करने से मना कर दिया। इसके बाद वहां खुद कुछ वेश्याओं ने आकर यहां जलती चिताओं के बीच प्रस्तुति दी तब से उन्हें नगरवधुएं कहा जाता है और उस वक्त से ये परंपरा चली आ रही है।