Advertisement
आखिर क्यों धनतेरस पर खरीदा जाता है धनिया और झाड़ू? वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप
धनतेरस, दीवाली से पहले आने वाला त्योहार, हिंदू संस्कृति में सुख और समृद्धि का प्रतीक है. इस दिन कई चीज़ों को खरीदने का विशेष महत्व माना जाता है. लेकिन ऐसा माना जाता है कि धनिया और झाड़ू खरीदने से जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आते हैं. पूरी जानकारी के लिए आगे पढ़ें.
Advertisement
दिवाली के दो दिन पहले मनाया जाने वाला धनतेरस का त्योहार हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण है. इस दिन सनातनी लोग नए बर्तन, सोना-चांदी से बने आभूषण, नए वाहन खरीदते हैं. क्योंकि माना जाता है कि इस दिन खरीदारी करने से मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर जी की कृपा बनी रहती है. लेकिन कहा जाता है कि इस दौरान धनिया और झाड़ू भी जरूर खरीदना चाहिए. अब ऐसा क्यों किया जाता है? इसके बारे में भी आपको विस्तार से बताते हैं…
जानें झाड़ू खरीदने का धार्मिक महत्व
Advertisement
धनतेरस पर मां लक्ष्मी का विशेष महत्व होता है. ऐसे में झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है. क्योंकि यह घर से गंदगी और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करती है. मान्यता के अनुसार स्वच्छता से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और उनका आशीर्वाद भी बना रहता है. इसलिए धनतेरस वाले दिन नई झाड़ू से घर साफ करना शुभ माना जाता है.
Advertisement
अलक्ष्मी को दूर और जीवन की नई शुरुआत: मान्यताओं के अनुसार अलक्ष्मी को अशुभता और दरिद्रता की देवी माना जाता है. नई झाड़ू खरीदना अलक्ष्मी को घर से भगाने का एक तरीका भी है. इतना ही नहीं, यह नई शुरुआत का प्रतीक भी होता है.
Advertisement
धनतेरस पर धनिया क्यों खरीदा जाता है?
धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि की पूजा भी की जाती है. ये आयुर्वेद के देवता माने जाते हैं. धनिया को आयुर्वेद में औषधि के रूप में देखा जाता है. इसे खरीदकर और पूजा में चढ़ाना स्वास्थ्य, समृद्धि और दीर्घायु की कामना का प्रतीक होता है. इसके अलावा माना जाता है कि धनिया, धन शब्द से मिलता-जुलता होता है. इसलिए धनतेरस पर इसे खरीदना शुभ माना जाता है. कहते हैं इस दिन इसे पूजा में चढ़ाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा भी आती है.
धनिया से जुड़ा उपाय धनतेरस पर जरूर करें
Advertisement
यह भी पढ़ें
धनिया के बीजों को पूजा में चढ़ाने के बाद कुछ बीजों को अपनी अलमारी में रख देना चाहिए. ईश्वर से अपने मंगल की कामना करें. मान्यता है कि इससे धन से जुड़ी दिक्कतें दूर होती हैं. इसलिए अगर आप भी पाना चाहते हैं ईश्वर की कृपा, तो इस उपाय को पूरी श्रद्धा के साथ जरूर करें.