Advertisement

Loading Ad...

गणेश चतुर्थी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त... किन उपायों को करने से बरसेगी कृपा, जानें सभी जानकारी

भगवान गणेश को घर में स्थापित करने से पहले अपना घर और घर का मंदिर अच्छे से साफ कर लें. इसके बाद साफ लाल रंग के कपड़े पर बप्पा की मूर्ति स्थापित करें. पूजा करने से पहले मन में बप्पा के व्रत का संकल्प लें.

AI Image
Loading Ad...

हर साल गणेश चतुर्थी का त्यौहार बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है. पूरे 10 दिन तक चलने वाले इस पर्व की शुरुआत भगवान गणेश की प्रतिमा से होती है. इस दौरान बप्पा के भक्त बप्पा को अपने घर लाकर पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना करते हैं. वहीं कुछ उपाय भी करते हैं जिनसे बप्पा खुश हो सके और बप्पा की कृपा प्राप्त हो सके.

गणेश चतुर्थी का शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार इस बार गणेश चतुर्थी का शुभ मुहूर्त 26 अगस्त को दोपहर 01 बजकर 54 मिनट से शुरू होकर 27 अगस्त दोपहर 03 बजकर 44 मिनट पर समाप्त होगा. इसलिए हिन्दू पंचांग के अनुसार गणेश चतुर्थी 27 अगस्त को ही मनाई जायेगी.

Loading Ad...

इस दौरान करें पूजा-अर्चना
इस बार गणेश चतुर्थी के पूजन का शुभ मुहूर्त 27 अगस्त 2025 को सुबह 11:05 बजे से दोपहर 01:40 बजे तक रहेगा. इस दौरान बप्पा की पूजा अर्चना करना बेहद ही शुभ रहेगा.

Loading Ad...

इस तरह करें बप्पा की पूजा

Loading Ad...
  • भगवान गणेश को घर में स्थापित करने से पहले अपना घर और घर का मंदिर अच्छे से साफ कर लें.
  • इसके बाद साफ लाल रंग के कपड़े पर बप्पा की मूर्ति स्थापित करें. पूजा करने से पहले मन में बप्पा के व्रत का संकल्प लें.
  • ॐ गं गणपतये नमः मंत्र का जाप 108 बार करते हुए भगवान गणेश का आह्वान करें.
  • इसके बाद उन्हें पंचामृत और लड्डू का भोग जरूर लगाएं.
  • पूरे परिवार को शामिल कर गणेश आरती करें.
  • मंदिर में रखा प्रसाद लड्डू और पंचामृत सभी में बांट दें.

यह भी पढ़ें

इन उपायों से खुलेगी बंद किस्मत

  • अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं तो इस दौरान जानवरों को हरा चारा खिलाएं. ऐसा करने से धन से जुड़ी हर परेशानी जल्द ही दूर होती है.
  • अगर आप घर के क्लेशों से परेशान हैं तो हर दिन बप्पा को लड्डू या फिर गुड़ का भोग लगाएं.
  • अगर आप व्यापार में तरक्की पाना चाहते हैं तो हर बुधवार को गरीबों को भोजन कराएं.
  • अगर आप अपने पापों से मुक्ति पाना चाहते हैं तो इस दौरान वृद्ध लोगों की पूजा अर्चना करें.
LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...