Advertisement

Loading Ad...

आज का राशिफल: वैभव लक्ष्मी योग से 6 राशि वालों को होगा बंपर धन लाभ, प्रेम जीवन में आएगा बड़ा बदलाव! डॉ मयंक शर्मा से जानें आपका दिन!

आज शुक्र और चंद्र की युति के चलते वैभव लक्ष्मी योग का निर्माण हो रहा है. ऐसे में इस योग के कारण 6 राशि वाले जातकों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहने वाली है. वैवाहिक जीवन से लेकर इन्हें बंपर धन लाभ तक हो सकता है. ऐसे में कहीं आपकी भी राशि इन्हीं में से एक तो नहीं? चलिए जानते हैं…

Loading Ad...

मेष राशि: आज शुक्र और चंद्रमा की युति से वैभव लक्ष्मी योग का निर्माण हो रहा है. ऐसे में वैभव लक्ष्मी योग के कारण मेष राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ साबित हो सकता है. आज आपको पैसे का निवेश लाभ दे सकता है. पार्टनर के साथ आपके रिश्ते पहले से बेहतर हो सकते हैं. अगर आप सिंगल हैं तो आपको आपका सोलमेट मिल सकता है. मां लक्ष्मी की आराधना करें. आज आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक होगा 51.

वृषभ राशि: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा सा कठिन हो सकता है. आज किसी कार्य को सफल बनाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी. अगर आप किसी जरूरी काम को आज करना चाहते हैं तो रहने दें वरना आपको असफलता का मुंह देखना पड़ सकता है. पार्टनर के साथ रिश्ते उलझ सकते हैं. सिरदर्द की समस्या हो सकती है. सूर्य को अर्घ्य देना उत्तम रहेगा. शुभ रंग मरून और शुभ अंक 93 रहेगा.

मिथुन राशि: वैभव लक्ष्मी योग के कारण मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद अच्छा रहने वाला है. आज मां लक्ष्मी की आप पर विशेष कृपा रहने वाली है. आज आपकी वर्षों पुरानी मेहनत का परिणाम मिलने वाला है. नौकरी में मान-सम्मान मिल सकता है. व्यापार में लाभ हो सकता है. परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है. पार्टनर के साथ अच्छी यादें बन सकती हैं, इसलिए बाहर घूमने जाएं. आज आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक होगा 32.

Loading Ad...

कर्क राशि: वैभव लक्ष्मी योग के चलते कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा फल लेकर आ रहा है. नौकरी में मान-सम्मान बढ़ने की संभावना है. प्रमोशन हो सकता है. व्यापार में धन का लाभ हो सकता है. परिवार में किसी नए व्यक्ति का आगमन हो सकता है, इसलिए खुशी का माहौल बना रहेगा. आज पार्टनर को गुलाब का फूल देना अच्छा रहेगा. साथ ही भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करना न भूलें. आज आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक होगा 24.

Loading Ad...

सिंह राशि: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है. आज आपको नई नौकरी मिलने की संभावना है. अगर किसी से मनमुटाव चल रहा है तो वह भी शांत हो सकता है. व्यापार में किसी नए व्यक्ति का आगमन हो सकता है जो आपको भविष्य में अच्छे परिणाम देगा. परिवार के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा. साथी के साथ रिश्ते पहले से बेहतर होंगे. हनुमान जी के मंदिर जरूर जाएं. आज आपका शुभ रंग रहेगा सफेद और शुभ अंक होगा 85.

कन्या राशि: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ साबित होने वाला है. आज आपको अचानक से धन का लाभ हो सकता है. अगर पैसे की दिक्कत है तो वह भी अब दूर होने वाली है. परिवार में अशांति की वजह से जिस मानसिक तनाव से आप जूझ रहे थे वह भी अब दूर होने वाला है. रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करना आपके लिए उत्तम रहेगा. आज आपका शुभ रंग रहेगा आसमानी और शुभ अंक होगा 39.

Loading Ad...

तुला राशि: वैभव लक्ष्मी योग के चलते तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा फल लेकर आ रहा है. आज आप पर भी मां लक्ष्मी की अपार कृपा रहेगी. ऐसे में नौकरी में प्रमोशन हो सकता है. व्यापार में कोई पुराना निवेश लाभ दे सकता है. परिवार में शांति और सुकून भरा माहौल रहेगा. अगर सिंगल हैं तो भी नया पार्टनर मिलने के योग बन रहे हैं. आज आपका शुभ रंग रहेगा लाल और शुभ अंक होगा 19.

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अशुभ रह सकता है. आज आपके साथ कोई दुर्घटना घट सकती है इसलिए वाहन का कम उपयोग करें. अगर बाहर जाना ज्यादा जरूरी है तब ही जाएं वरना टाल दें. परिवार वालों के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा. किसी गरीब को भोजन जरूर करवाएं. शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा 24.

धनु राशि: वैभव लक्ष्मी योग के चलते धनु राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ साबित हो सकता है. आज आपको पैसे का निवेश लाभ दे सकता है. मां लक्ष्मी की आराधना करें. परिवार के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा. लंबी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं. जीवनसाथी के साथ रिश्ते पहले से बेहतर रहेंगे. आज आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक होगा 77.

Loading Ad...

मकर राशि: वैभव लक्ष्मी योग के चलते आज आपका दिन काफी अच्छा रहने वाला है. अगर सिंगल हैं तो पार्टनर मिलने की संभावना है और अगर पार्टनर है तो उसके साथ आपके रिश्ते पहले से बेहतर होने वाले हैं. व्यापार में निवेश लाभ दे सकता है. अचानक धन लाभ के योग हैं. परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा. अगर आर्थिक परेशानी के कारण आपको घर या प्रॉपर्टी खरीदने में दिक्कतें आ रही हैं तो अब दूर हो सकती हैं. ऐसे में आपको किसी गरीब को आटे का दान करना होगा. आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक होगा 92.

कुंभ राशि: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद अच्छा रहने वाला है. आज आपको नई सफलता के अवसर मिल सकते हैं. अगर नौकरी में दिक्कतें आ रही हैं तो वे भी ठीक होने वाली हैं. अगर किसी से झगड़ा चल रहा है तो वह शांत होने की संभावना है. प्रेम जीवन में कोई बड़ा बदलाव हो सकता है. आज मां पार्वती की पूजा करना शुभ रहेगा. आज आपका शुभ रंग रहेगा मरून और शुभ अंक होगा 29.

मीन राशि: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन मुश्किलों से भरा हुआ रहने वाला है. आज आपको जरूरी निर्णय लेने से बचना होगा. अगर किसी प्रोजेक्ट में धन का निवेश करने की सोच रहे हैं तो आज रहने दें, वरना धन की हानि हो सकती है. ज्यादा काम की वजह से तनाव रह सकता है और सेहत बिगड़ सकती है. पार्टनर की बात पर ध्यान दें वरना रिश्ते खराब हो सकते हैं. ऐसे में गणेश जी को दूर्वा चढ़ाकर मोदक का भोग लगाएं. आज आपका शुभ रंग रहेगा लाल और शुभ अंक रहेगा 30.

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...