Advertisement

Loading Ad...

आज का राशिफल: दिवाली पर वृश्चिक समेत 4 राशि वालों पर बरसेगी माँ लक्ष्मी की अपार कृपा! जबकि मेष राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी

आज दिवाली का दिन आपके लिए कई नए संदेशो को लेकर आया है. कुछ राशि वालों पर मां लक्ष्मी की अपार कृपा बरसने वाली है तो कुछ जातकों को मां लक्ष्मी की अराधना करनी होगी. आप भी जानिए कैसा रहेगा दिवाली पर आपका दिन

Loading Ad...

मेष राशि: मेष राशि वालों के लिए दिवाली का दिन अशुभ फल दे सकता है. लंबी यात्रा को टालना बेहतर रहेगा. गुस्से पर नियंत्रण करें. स्वास्थ्य खराब हो सकता है इसलिए स्वास्थ्य पर ध्यान दें. नौकरी में किसी से बहस हो सकती है. पटाखे जलाने से बचें. घर में किसी बात से तनाव रह सकता है. पार्टनर के साथ छोटी-मोटी बहस हो सकती है. माँ लक्ष्मी की आराधना करें.  
शुभ रंग: भूरा  
शुभ अंक: 23  

वृषभ राशि: वृषभ राशि वालों के लिए दिवाली का दिन कठिनाइयों से भरा हुआ रहेगा. माँ लक्ष्मी से अपनी गलतियों की क्षमा जरूर माँगें. आपको किसी खास व्यक्ति से धोखा मिल सकता है. परिवार में किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब रहेगा. नौकरी में पॉलिटिक्स की वजह से तनाव हो सकता है. किसी व्यक्ति से छोटा-मोटा झगड़ा हो सकता है. ऐसे में आप महादेव के मंदिर जरूर जाएँ.  
शुभ रंग: नारंगी  
शुभ अंक: 23  

मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों के लिए दिवाली का दिन बेहद खास रहने वाला है. माँ लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी. आज आपको करियर में सफलता मिल सकती है. व्यापार में लाभ हो सकता है. अचानक धन लाभ होने की संभावना है. प्रेम जीवन में आपको आज कोई ऐसा साथी मिल सकता है जो आपको प्यार का सही मतलब समझाएगा. परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा. माँ पार्वती को चोला चढ़ाएँ.  
शुभ रंग: नीला  
शुभ अंक: 82  

Loading Ad...

कर्क राशि: कर्क राशि वालों के लिए दिवाली का दिन अशुभ साबित हो सकता है. आज आपको व्यापार में धन का निवेश सोच-समझकर करना है, हानि हो सकती है. आर्थिक परेशानी आ सकती है. किसी नए व्यक्ति को समझने में जल्दबाजी न करें. परिवार में किसी की तबीयत खराब हो सकती है. साथी के साथ संयम बनाकर रखें. हनुमान जी की पूजा करना अच्छा रहेगा.  
शुभ रंग: पीला  
शुभ अंक: 86  

Loading Ad...

सिंह राशि: सिंह राशि वालों के लिए दिवाली का दिन अच्छा रहने वाला है. माँ लक्ष्मी की कृपा से आपको नई नौकरी मिलने की संभावना है. अगर किसी से मनमुटाव चल रहा है तो वह भी शांत हो सकता है. व्यापार में किसी नए व्यक्ति का आगमन हो सकता है जो आपको भविष्य में अच्छे परिणाम देगा. परिवार के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा. साथी के साथ रिश्ते पहले से बेहतर होंगे. हनुमान जी के मंदिर जरूर जाएँ.  
शुभ रंग: लाल  
शुभ अंक: 24  

कन्या राशि: कन्या राशि वालों के लिए दिवाली का दिन अच्छा फल लेकर आएगा. माँ लक्ष्मी आपकी वर्षों से की हुई मेहनत का फल देंगी. नौकरी में मान-सम्मान बढ़ेगा. व्यापार में लाभ होगा. परिवार में किसी नए व्यक्ति का आगमन हो सकता है. इसलिए खुशी का माहौल बना रहेगा. पार्टनर के साथ बाहर घूमने जाएँ. इससे आपके रिश्तों में गहराई आएगी.  
शुभ रंग: हल्का हरा  
शुभ अंक: 2  

Loading Ad...

तुला राशि: तुला राशि वालों के लिए दिवाली का दिन बेहद शुभ रहेगा. आज दिवाली पर आप व्यापार में निवेश कर सकते हैं. नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं. किसी ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं जो आपके लिए भविष्य में बहुत अच्छा रहेगा. परिवार में शांति का माहौल बना रहेगा जिससे घर में खुशहाली आएगी. प्रेम जीवन में पार्टनर के साथ समय बिताने से दिन और भी अच्छा जाएगा. लेकिन दिन को और खास बनाने के लिए श्रीकृष्ण की पूजा जरूर करें.  
शुभ रंग: सफेद  
शुभ अंक: 82  

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों के लिए दिवाली का दिन बहुत शुभ साबित होगा. माँ लक्ष्मी की कृपा से आज आपको अचानक धन लाभ हो सकता है. आर्थिक समस्या जो लंबे समय से चली आ रही थी वो दूर होने वाली है. पारिवारिक क्लेश या बीमारियाँ इस योग के चलते आपका पीछा छोड़ सकती हैं. अगर किसी समस्या के कारण मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा था तो वो दूर होने वाला है. आज हनुमान जी को चमेली का तेल जरूर चढ़ाएँ.  
शुभ रंग: आसमानी  
शुभ अंक: 34  

धनु राशि: धनु राशि वालों के लिए दिवाली का दिन अशुभ रह सकता है. आज आपको पैसे का निवेश सोच-समझकर करना होगा क्योंकि धन की हानि हो सकती है. ऐसे में माँ लक्ष्मी की आराधना करें. परिवार के साथ समय बिताएँ. लंबी यात्रा को टालें और किसी से बहस करने से बचें. जीवनसाथी के साथ बातचीत की कमी से तनाव हो सकता है. पटाखे जलाने से बचें.  
शुभ रंग: गुलाबी  
शुभ अंक: 85  

Loading Ad...

मकर राशि: मकर राशि वालों के लिए दिवाली का दिन महालक्ष्मी की कृपा से अच्छा फल लेकर आया है. आपकी वर्षों से की हुई मेहनत रंग लाएगी. नौकरी में मान-सम्मान बढ़ेगा. व्यापार में लाभ होगा. परिवार में किसी नए व्यक्ति का आगमन हो सकता है. इसलिए खुशी का माहौल बना रहेगा. पार्टनर के साथ बाहर घूमने जाएँ. इससे आपके रिश्तों में गहराई आएगी.  
शुभ रंग: हल्का हरा  
शुभ अंक: 2  

कुंभ राशि: कुंभ राशि वालों के लिए दिवाली का दिन बेहद अच्छा रहने वाला है. आज आपको नई सफलता के अवसर मिल सकते हैं. अगर नौकरी में दिक्कतें आ रही हैं तो वो भी ठीक होने वाली हैं. अगर किसी से झगड़ा चल रहा है तो शांत होने की संभावना है. परिवार में कोई छोटा मेहमान आ सकता है. प्रेम जीवन में कोई बड़ा और सकारात्मक बदलाव हो सकता है. आज माँ पार्वती की पूजा करना शुभ रहेगा.  
शुभ रंग: लाल  
शुभ अंक: 42  

मीन राशि: मीन राशि वालों के लिए दिवाली का दिन अच्छा रहने वाला है. आज आपको नई नौकरी मिलने की संभावना है. अगर किसी से मनमुटाव चल रहा है तो वह भी शांत हो सकता है. व्यापार में किसी नए व्यक्ति का आगमन हो सकता है जो आपको भविष्य में अच्छे परिणाम देगा. परिवार के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा. साथी के साथ रिश्ते पहले से बेहतर होंगे. हनुमान जी के मंदिर जरूर जाएँ.  
शुभ रंग: पीला  
शुभ अंक: 4

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...