Advertisement

Loading Ad...

आज का राशिफल: मीन राशि वाले टालें लंबी यात्रा! कुंभ राशि वालों का नौकरी में बढ़ेगा मान-सम्मान, डॉ मयंक शर्मा से जानें आपका दिन कैसा रहेगा

आज का राशिफल सभी राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आया है. कहीं आर्थिक लाभ और करियर में प्रगति होगी तो किसी को पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ सकता है. कुछ राशियों को धन लाभ हो सकता है तो कुछ जातकों को व्यापार में निवेश सोच-समझकर करना होगा.

Loading Ad...


मेष राशि: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन मुश्किलों से भरा हुआ रहेगा. आज आपको आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए व्यापार में निवेश सोच-समझ कर करें. पार्टनर के साथ बातचीत की कमी से तनाव हो सकता है. नौकरी में किसी सहकर्मी से झगड़ा हो सकता है इसलिए शांत रहने की कोशिश करें. परिवार वालों के साथ ज्यादा समय बिताएं. जानवरों को हरा चारा जरूर खिलाएं.
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 5

वृषभ राशि: आज का दिन वृषभ राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा. आज अचानक से आर्थिक लाभ होने की संभावना है. नौकरी में सैलरी बढ़ सकती है. बिजनेस में फायदा होगा. परिवार में खुशहाली बनी रहेगी. अगर संभव हो तो हनुमान जी के मंदिर जाकर दर्शन जरूर करें और गरीबों को भोजन जरूर करवाएं.
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 8

मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है. आज आपको नई नौकरी मिलने की संभावना है. अगर किसी से झगड़ा चल रहा है तो वो भी शांत हो सकता है. व्यापार में किसी नए व्यक्ति का आगमन हो सकता है जो आपको भविष्य में अच्छे परिणाम देगा. परिवार के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा.
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 7

Loading Ad...

कर्क राशि: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. आज का दिन व्यापार में निवेश के लिए अच्छा है. नौकरी में मान-सम्मान बढ़ने की संभावना है. परिवार में शांति का माहौल बना रहेगा. लव लाइफ में पार्टनर के साथ समय बिताने से दिन और भी अच्छा जाएगा.
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 45

Loading Ad...

सिंह राशि: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अशुभ रह सकता है. आज आपको थोड़ा संभलकर चलना होगा. यानी किसी की बातों में न आकर अपने कार्य पर फोकस रखना होगा. परिवार में पैसे की कमी से थोड़ी सी दिक्कत हो सकती है. साथी के साथ बहस हो सकती है. व्यापार में फैसले सोच-समझ कर लें.
शुभ रंग: हल्का गुलाबी
शुभ अंक: 8

कन्या राशि: आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा. आज आपको किसी ऐसे व्यक्ति का प्रपोजल आ सकता है जो आपके लिए बेहद खास हो. परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा. अगर किसी समस्या के कारण मानसिक तनाव है तो वो भी दूर होने वाला है. ऐसे में आप हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें.
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 7

Loading Ad...

तुला राशि: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन कठिनाइयों से भरा हुआ रहेगा. आज आपको किसी खास व्यक्ति से धोखा मिल सकता है. परिवार में किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब रहेगा. नौकरी जाने की संभावना है. किसी व्यक्ति से छोटा-मोटा झगड़ा हो सकता है. ऐसे में आप हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें.
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 9

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित फल देगा. आज आपको करियर में सफलता मिलेगी तो व्यापार में नए निवेश से बचना होगा. आज आपका प्रेम जीवन तो अच्छा रहेगा लेकिन आपके पर्सनल जीवन में परेशानी हो सकती है. इसलिए शनिदेव को सरसों का तेल जरूर अर्पित करें.
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 14

धनु राशि: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन लकी रहेगा. नौकरी के क्षेत्र में आपको सफलता मिल सकती है. वैवाहिक जीवन में तनाव कम हो सकता है. अगर स्वास्थ्य खराब है तो वो ठीक हो सकता है. परिवार में किसी सदस्य की शादी तय हो सकती है. वहीं आज आपको अपने पार्टनर का पूरा साथ और सहयोग मिलेगा.
शुभ रंग: मरून
शुभ अंक: 7

Loading Ad...

मकर राशि: आज का दिन मकर राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा. परिवार का सहयोग मिलेगा. नौकरी में मान-सम्मान बढ़ेगा. किसी धार्मिक कार्य को करने के लिए ये दिन सबसे अच्छा रहेगा. प्रेम जीवन में साथी का सहयोग बना रहेगा. परिवार में खुशहाली का माहौल बना रहेगा.
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 3

कुंभ राशि: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा फल लेकर आएगा. आज आपकी वर्षों से पुरानी मेहनत रंग लाएगी. नौकरी में मान-सम्मान बढ़ेगा. व्यापार में लाभ होगा. परिवार में किसी नए व्यक्ति का आगमन हो सकता है. इसलिए खुशी का माहौल बना रहेगा. पार्टनर के साथ बाहर घूमने जाएँ. इससे आपके रिश्तों में गहराई आएगी.
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 2

यह भी पढ़ें

मीन राशि: मीन राशि वालों के लिए भी आज का दिन अशुभ फल देगा. लंबी यात्रा को टालना बेहतर रहेगा. स्वास्थ्य खराब हो सकता है इसलिए स्वास्थ्य पर ध्यान दें. घर में किसी बात से तनाव रह सकता है. पार्टनर के साथ छोटी-मोटी बहस हो सकती है. हनुमान चालीसा का पाठ करें.
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 5

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...