Advertisement

Loading Ad...

आज का राशिफल: कन्या राशि के छात्रों को मिलेगी खुशखबरी, मकर राशि वालों की पेंडिंग डील हो सकती है फाइनल, जानिए आपके लिए कैसा रहेगा दिन

वृषभ राशि वालों को धन और निवेश से जुड़े मामलों में रखें विशेष सावधानी, कर्क राशि वालों की लव लाइफ में किसी ग़लतफ़हमी से रिश्तों में आ सकती है खटास

Loading Ad...

मेष राशि

आज आपकी महत्वाकांक्षाएं प्रबल रहेंगी और आप कार्यों को जल्दी पूरा करने के मूड में रहेंगे। टीमवर्क से आपको लाभ मिलेगा. ऑफिस में किसी पुराने सहकर्मी से फिर से संपर्क हो सकता है जो सहयोगी सिद्ध होगा.व्यवसाय में आज छोटे लेकिन लाभदायक सौदे होंगे. पारिवारिक जीवन में तालमेल रहेगा, लेकिन ग़ैरज़रूरी आलोचना से दूरी बनाए रखें.
स्वास्थ्य: सिरदर्द या आंखों में जलन की शिकायत हो सकती है. पर्याप्त पानी पिएं और नींद पूरी लें.
उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें और "ॐ सूर्याय नमः" का 11 बार जाप करें,
शुभ रंग: केसरी
शुभ अंक: 1

 

Loading Ad...

वृषभ राशि

Loading Ad...

नया निवेश करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से राय लेना उचित रहेगा. आज का दिन वित्तीय मामलों के लिए मिलाजुला रहेगा जितनी जल्दी धन आएगा, उतनी ही जल्दी खर्च भी होगा. पारिवारिक रिश्तों में मिठास आएगी और बच्चों के साथ समय बिताना लाभकारी रहेगा.
स्वास्थ्य: वजन बढ़ने या ब्लड शुगर की समस्या सामने आ सकती है। खान-पान में संतुलन रखें.
उपाय: श्री यंत्र का पूजन करें और पीले पुष्प चढ़ाएं.
शुभ रंग: हल्का हरा
शुभ अंक: 4

 

Loading Ad...

मिथुन राशि

आज आपकी बातचीत की कला लोगों को आकर्षित करेगी. मीडिया, शिक्षा, और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को बड़े अवसर मिल सकते हैं. ऑफिस में कोई अप्रत्याशित जिम्मेदारी मिल सकती है जिससे अनुभव में वृद्धि होगी. प्रेम संबंधों में कुछ उलझनें आ सकती हैं, संवाद से हल करें.
स्वास्थ्य: गले या थायरॉइड से जुड़ी समस्या रह सकती है. ठंडी चीज़ों से परहेज़ करें.
उपाय: हरे रंग की वस्तु दान करें और तुलसी के पौधे की सेवा करें.
शुभ रंग: टील
शुभ अंक: 9

 

Loading Ad...

कर्क राशि

परिवार को लेकर कुछ भावनात्मक फैसले लेने पड़ सकते हैं। भाई-बहनों से लाभ हो सकता है। ऑफिस में कोई सहकर्मी आपकी मदद करेगा। जमीन-जायदाद से संबंधित किसी योजना को स्थगित करना बेहतर रहेगा।
स्वास्थ्य: पीठ में जकड़न या गैस से परेशानी हो सकती है। अजवाइन का सेवन लाभकारी रहेगा।
उपाय: चावल और दूध किसी ज़रूरतमंद को दान करें।
शुभ रंग: मोती सफेद
शुभ अंक: 11

 

Loading Ad...

सिंह राशि

आज आप पूरी ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। करियर में कोई नई दिशा मिलने के संकेत हैं। उच्चाधिकारियों के साथ संबंध बेहतर होंगे। प्रेम जीवन में सकारात्मक मोड़ आएगा.
स्वास्थ्य: माइग्रेन या ब्लड प्रेशर से जुड़ी दिक्कतें उभर सकती हैं. नियमित योग करें.
उपाय: सरसों के तेल का दीपक पीपल के पेड़ के नीचे जलाएं.
शुभ रंग: गाढ़ा नारंगी
शुभ अंक: 5

 

Loading Ad...

कन्या राशि

नौकरी में स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है. किसी पुराने सहयोगी से बात करके मन हल्का महसूस होगा. छात्रों को परीक्षा से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। परिवार में वाद-विवाद से बचें.
स्वास्थ्य: कब्ज या पाचन से संबंधित समस्या हो सकती है. त्रिफला का सेवन लाभ देगा.
उपाय: गौ माता को रोटी और गुड़ खिलाएं.
शुभ रंग: हल्का पीला
शुभ अंक: 3

 

Loading Ad...

तुला राशि

दिन की शुरुआत थोड़ी सुस्त हो सकती है, लेकिन दोपहर बाद परिस्थितियाँ आपके पक्ष में आएंगी। साझेदारी के कामों में पारदर्शिता रखें. जीवनसाथी के साथ हल्की नोकझोंक हो सकती है.
स्वास्थ्य: स्किन में ड्रायनेस या खुजली की समस्या रह सकती है. नारियल तेल लगाएं.
उपाय: सफेद फूल लक्ष्मी माँ को अर्पित करें और श्रीसूक्त का पाठ करें.
शुभ रंग: टिफ़नी ब्लू
शुभ अंक: 6

 

Loading Ad...

वृश्चिक राशि

आज आपको अपने भीतर छिपी नेतृत्व क्षमता का अच्छा प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी बातों को महत्त्व दिया जाएगा. आर्थिक रूप से दिन लाभदायक रहेगा.
स्वास्थ्य: ब्लड शुगर लेवल पर नज़र रखें. मिठाइयों से दूरी बनाएं.
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और लाल वस्त्र दान करें.
शुभ रंग: चटख लाल
शुभ अंक: 18

 

Loading Ad...

धनु राशि

आज आप उत्साह से भरे रहेंगे. नए लोगों से मुलाकात और नेटवर्किंग के अच्छे मौके मिल सकते हैं. घर में किसी की नौकरी या परीक्षा से संबंधित शुभ समाचार मिलेगा.
स्वास्थ्य: घुटनों या पैरों में हल्का दर्द हो सकता है। सरसों तेल से मालिश करें।
उपाय: केले के पौधे के नीचे दीपक जलाएं और बृहस्पति मंत्र का जाप करें।
शुभ रंग: सरसों पीला
शुभ अंक: 9

 

Loading Ad...

मकर राशि

आज आप कार्यक्षेत्र में व्यावसायिक समझदारी का परिचय देंगे. लंबे समय से पेंडिंग कोई डील फाइनल हो सकती है. वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा।.पारिवारिक मामलों में किसी की सलाह से बड़ा लाभ हो सकता है.
स्वास्थ्य: गैस, अपच या जलन की समस्या हो सकती है. छाछ और सादा भोजन लें।
उपाय: काले तिल जल में प्रवाहित करें।
शुभ रंग: कोयला ग्रे
शुभ अंक: 17

 

Loading Ad...

कुंभ राशि

दिन यात्रा या मीटिंग्स में व्यस्त रह सकता है. नए कॉन्ट्रैक्ट या क्लाइंट मिलने की संभावना है. विदेश से जुड़ा कोई कार्य आगे बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी.
स्वास्थ्य: आंखों में थकावट और गर्दन में दर्द हो सकता है। स्ट्रेचिंग करें।
उपाय: नीले फूल जल में प्रवाहित करें और शनिदेव की आराधना करें।
शुभ रंग: नीला-काला
शुभ अंक: 19

 

Loading Ad...

मीन राशि

आज आप सामाजिक कार्यों में रुचि ले सकते हैं. पारिवारिक मामलों में सामंजस्य बना रहेगा। ऑफिस में प्रशंसा मिलेगी. रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी.
स्वास्थ्य: शरीर में पानी की कमी से थकान हो सकती है। नारियल पानी और नींबू पानी पिएं.
उपाय: शिवजी को बेलपत्र और जल चढ़ाएं, “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 14

यह भी पढ़ें

 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...