Advertisement

Loading Ad...

आज का राशिफल: मेष राशि वालों के लिए दिन होगा चुनौतीपूर्ण, कर्क राशि वालों को मिलेंगे शुभ समाचार, जानिए आपके लिए कैसा रहेगा दिन

आज का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ संकेत लेकर आया है, वहीं कुछ लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है.जानिए आपके लिए कैसा रहेगा दिन.

Loading Ad...

मेष राशि : मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद ही पेचीदा रहने वाला है, खानपान का ध्यान रखना आपके लिए आज बेहद ही ज़रूरी है, व्यवस्था और अनुशासन पर जोर दें, जल्दीबाज़ी में फैसले करने से बचें, आज हर काम में सावधानी बरतने की आपको आवश्यकता है, वाणी पर संयम रखें, इसके अलावा आज का दिन आपके लिए थोड़ा सावधानी बरतने वाला रहेगा। साथ ही आज कोई नया काम शुरू करने से भी बचें, और हर काम से पहले अपने बड़ों की सलाह लें। साथ ही किसी गरीब व्यक्ति को केले का दान करना बेहद ही शुभ होगा। आज आपका शुभ रंग होगा नीला, लकी नंबर होगा 3.

वृषभ : वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद ही शुभ रहने वाला है, कारोबार की स्थिति में सुधार होने के साथ-साथ आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा, बंपर धन लाभ के योग बन रहे हैं, रिश्तों में चली आ रही खटास भी मिठास में बदल जाएगी। इस दिन किसी गरीब व्यक्ति को आप भोजन ज़रूर करायें और भोलेनाथ की पूजा करें, इससे भी आपका दिन अच्छा जाएगा। शुभ रंग होगा आपके लिए गुलाबी और शुभ अंक होगा आपके लिए 8.

मिथुन राशि : मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन समस्याओं से भरा हो रहा है, वाहन चलाने में सावधानी बरतें, स्वास्थ्य में भी दिक्कत आ सकती है, मन अशांत रहने की संभावना है, परिवार में विवाद होने की संभावना है, मन अशांत हो सकता है, कोई रिश्तेदार आपसे मिलने आ सकता है। किसी निर्धन व्यक्ति को कुछ भेंट करें, इससे आपके जीवन में आ रही आर्थिक समस्याएं भी खत्म होंगी। इसके अलावा आप इस दिन मां पार्वती की पूजा करें। शुभ रंग होगा आपके लिए पीला, और शुभ अंक होगा 4.

Loading Ad...

कर्क : कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन भौतिक सुखों में वृद्धि लेकर आ सकता है, आपके करियर के लिए भी ये दिन बेहद ही अच्छा है, किसी से धन आज के दिन उधार न लें, परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है, संतान पर ध्यान दें, साथ ही अपने परिवार के साथ आज ज़्यादा से ज़्यादा समय बिताएं। आज आपका शुभ रंग होगा लाल, शुभ अंक होगा 5.

Loading Ad...

सिंह : सिंह राशि के वालों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है, छोटी यात्रा के योग भी बन रहे हैं, रुका हुआ काम भी पूरा होने वाला है, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, नए अच्छे मित्र मिल सकते हैं, साथ ही जुबान पर संयम रखें और अपना ध्यान भी अपने काम पर ही केंद्रित करने की कोशिश करें, किसी की बातों पर ज़्यादा ध्यान न दें। कुत्ते को रोज़ाना रोटी खिलाना शुरू कर दें, रुके हुए सभी कार्य बन जाएंगे। शुभ रंग होगा बैंगनी और शुभ अंक होगा 9.

कन्या : कन्या राशि वालों के लिए तो ये दिन किसी सौगात से कम नहीं रहने वाला है, धन लाभ के उत्तम योग बन रहे हैं, करियर में सफलता मिलेगी, स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा, नए साथी के मिलने के योग भी बन रहे हैं, वाहन चलाने पर सावधानी बरतने की कोशिश करें। किसी ज़रूरतमंद व्यक्ति को उसकी ज़रूरत के अनुसार राशन दान करें और खाना खिलाएं, इससे आपका दिन और भी अच्छा जाएगा। शुभ रंग होगा सफेद और शुभ अंक होगा 3.

Loading Ad...

तुला : तुला राशि के जातकों के लिए ये अच्छा रहेगा, इस दिन आपके रुके हुए काम बनेंगे, धन लाभ होने की संभावना है, पारिवारिक क्लेशों से मुक्ति मिलेगी, करियर में भी बड़ी सफलता हाथ लगेगी, माता-पिता का साथ मिलेगा, नया जीवनसाथी मिलने की संभावना है। विवाह के योग भी बन रहे हैं, लेकिन इस दिन किसी का भी बुरा करने से बचें क्योंकि आज किया गया कुकर्म भविष्य में समस्या पैदा कर सकता है। मां काली की पूजा करें। शुभ रंग होगा लाल और शुभ अंक होगा 7.

वृश्चिक : वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए ये दिन काफी संघर्ष भरा होने वाला है, तनाव बढ़ सकता है, मन अशांत रहेगा, स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है, वाहन चलाने से परहेज़ करें और किसी यात्रा पर भी आप न जाएं, ज़्यादा से ज़्यादा समय घर पर रहें, और किसी अंजान व्यक्ति पर भी विश्वास न करें। जानवरों को भोजन कराएं, घर की छत पर परिंदों के लिए पानी रखें। शुभ रंग होगा ग्रे और शुभ अंक होगा 1.

धनु : धनु राशि के जातकों को करियर में लाभ होगा, सौभाग्य में वृद्धि होगी, विभिन्न क्षेत्रों में तरक्की होगी, शिक्षा के क्षेत्र में भी तरक्की मिलने की संभावना है, विवाहित जीवन भी अच्छा होगा, लंबे समय से चली आ रही प्रेम संबंधी परेशानियां भी खत्म होने वाली हैं, जिस कार्य के पूरा होने का आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे वो जल्द ही पूरा होने वाला है, लेकिन ध्यान देने वाली बात ये है कि इस दिन आप शांत ही रहें वरना लोगों में किसी चर्चा का विषय बन सकते हैं। भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें, आपका दिन और अच्छा जाएगा। शुभ रंग होगा हरा, शुभ अंक होगा 7.

Loading Ad...

मकर : मकर राशि के जातकों के लिए आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन बेहद ही खास होने वाला है, धन लाभ के योग हैं, कोई सालों पुराना रुका हुआ काम भी आज बन सकता है लेकिन मन थोड़ा अशांत रहेगा। किसी रिश्तेदार से दुखद खबर आपको मिल सकती है लेकिन घबराएं नहीं और गाय को रोटी खिलाएं। शुभ रंग होगा क्रीम और शुभ अंक होगा 6.

कुंभ : आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है, सेहत में सुधार होगा, आत्मविश्वास बढ़ेगा, रिश्तेदार से अच्छी खबर मिल सकती है, करियर के नज़रिए से भी आपका दिन मंगलमय रहेगा, नौकरी में सफलता हाथ लगने वाली है, परिवार में भी आपकी बात मानी जायेगी। शुभ रंग होगा ऑरेंज, शुभ अंक होगा 9.

यह भी पढ़ें

मीन : मीन राशि वालों के लिए आज का दिन समस्याओं से भरा रह सकता है, किसी काम को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है, किसी से विवाद हो सकता है, किसी पुराने मित्र से मिलने की संभावना है, काम को लेकर किसी से सलाह न लें। भगवान हनुमान की पूजा करें, आपका समय अच्छा जाएगा। शुभ रंग होगा लाल, शुभ अंक होगा 4.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...